48 लोकसभा सीटों पर मतगणना; सिद्धिविनायक दर्शन के लिए समर्थकों संग पहुंचे संजय निरुपम

United States News News

48 लोकसभा सीटों पर मतगणना; सिद्धिविनायक दर्शन के लिए समर्थकों संग पहुंचे संजय निरुपम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र /48 लोकसभा सीटों पर मतगणना; सिद्धिविनायक दर्शन के लिए समर्थकों संग पहुंचे संजय निरुपम sanjaynirupam ElectionResults2019 LokSabhaEelctions2019 dainikbhaskar

मंदिर में दर्शन के बाद विक्ट्री का निशान दिखाते निरुपम और उनके समर्थक।मंदिर में दर्शन के बाद विक्ट्री का निशान दिखाते निरुपम और उनके समर्थक।चार चरण में हुए चुनावों में इस बार कुल 60.68 प्रतिशत वोटिंग हुई हैमहाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। सुबह से ही नेताओं का भगवान के दर पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपने परिवार के साथ सुबह-सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर माथा टेकने पहुंचे हैं।प्रदेश में चार चरण में हुए चुनावों में इस बार कुल 60.

68 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो कि पिछली बार की तुलना में लगभग बराबर है। 2014 के चुनाव में राज्य में 60.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। 867 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।राज्य के चुनाव मैदान में उतरे कई चेहरों पर देशभर की नजर है। इनमें नागपुर से भाजपा उम्मीदवार तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, चंद्रपुर से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर, धुलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे, रायगढ़ सीट से शिवसेना उम्मीदवार व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गिते, पुणे सीट से भाजपा उम्मीदवार व प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट हैं।इसके साथ ही, नांदेड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चव्हाण, सोलापुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार शिंदे, अकोला और सोलापुर सीट से वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार प्रकाश आंबेडकर, उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर, दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा और मुंबई उत्तर पश्चिम से संजय निरुपम समेत कई दिग्गज हैं।विभिन्न एग्जिट पोल्स के मुताबिक- महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर से 2014 के परिणामों को दोहराती हुई नजर आ रही है। भाजपा-शिवसेना महागठबंधन को 36 से 42 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।जबकि कांग्रेस-एनसीपी महागठबंधन को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है।साल 2014 के भाजपा ने 23 सीटों पर शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने दो और एनसीपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा, शिवसेना और रामदास आठवले सहित कुछ अन्य छोटे दलों ने मिलकर महायुति बनाई, जिसे एनडीए कहा जाता है। वहीं कांग्रेस, एनसीपी समेत करीब 56 दलों का महागठबंधन बना है, जिसे यूपीए कहा गया। इनके अलावा भारिप बहुजन महासंघ के प्रकाश आंबेडकर ने हैदराबाद के असदउद्दीन ओवैसी के मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एमआईएम को मिलाकर वंचित आघाडी का गठन किया।राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से पालघर, भिवंडी में सर्वाधिक 35 फेरों में मतगणना पूरी होगी। जबकि गोंदिया में 33 और बीड व शिरुर में 32 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। सबसे कम 17 राउंड में हातकणंगले में मतगणना होगी। अमरावती और सांगली में 18 राउंड में काउंटिंग होने वाली है। इस लोकसभा चुनाव में कुल 867 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए राज्यभर में 97 हजार 640 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Redmi Note 7S होगा 20 मई को भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा है इसमेंRedmi Note 7S होगा 20 मई को भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा है इसमेंXiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया जिससे खुलासा हुआ कि कंपनी रेडमी नोट सीरीज़ के अगले हैंडसेट Redmi Note 7S को 20 मई को लॉन्च करेगी और यह 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा।
Read more »

'48 घंटे लगे वजह ढूंढने में, कैसे खारिज करें तेज बहादुर यादव का पर्चा''48 घंटे लगे वजह ढूंढने में, कैसे खारिज करें तेज बहादुर यादव का पर्चा'इससे पहले यादव के वकील ने भी दावा किया था- पर्यवेक्षक ने बनारस के जिलाधिकारी से उनके सामने कहा था कि बर्खास्त बीएसएफ जवान का पर्चा खारिज किया जाना है।
Read more »

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए, 48 घंटे में 8 आतंकियों को मार गिरायासुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए, 48 घंटे में 8 आतंकियों को मार गिरायादोनों आतंकियों के शव बरामद, एक की पहचान हिजबुल के शौकत अहमद डार के तौर पर हुई पुलवामा के अवंतिपोरा स्थित पंजगाम में शनिवार तड़के शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन | encounter, militants, CRPF, Rashtriya Rifles, Special Operations Group, Panzgam
Read more »

Redmi Note 7S लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैसRedmi Note 7S लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैसRedmi Note 7S स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ का तीसरा फोन है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro फरवरी महीने में लॉन्च किए गए थे।
Read more »

राम माधव का दावा: 2014 के यूपी वाले नतीजे इस बार बंगाल में आएंगे, जानें क्या कहते हैं आकंड़ेराम माधव का दावा: 2014 के यूपी वाले नतीजे इस बार बंगाल में आएंगे, जानें क्या कहते हैं आकंड़ेइस चुनाव में पश्चिम बंगाल काफी चर्चा में रहा है. वहीं भाजपा का इस प्रदेश पर विशेष फोकस भी रहा. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार बीजेपी को पश्चिम बंगाल में दस से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. जबकि टीएमसी को 24 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं राज्य में कांग्रेस को भी दो सीटों पर जीत मिल सकती है. उधर, वाम दलों को भी दो सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है.
Read more »

मेट्रो में खराबी का सड़कों पर असर, तपती धूप में दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर लंबा जाममेट्रो में खराबी का सड़कों पर असर, तपती धूप में दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर लंबा जाममेहरौली से गुरुग्राम जाने वाली रोड पर लगे जाम की वजह से गर्मी में यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं. दरअसल, नेशनल हाईवे-8 इससे ज्यादा प्रभावित है. यहां मेट्रो सर्विस बाधित होने की वजह से लंबा जाम लगा है.
Read more »

OnePlus 7 Pro, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro: भारत में बिकने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस स्मार्टफोनOnePlus 7 Pro, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro: भारत में बिकने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस स्मार्टफोन48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। भारतीय मार्केट में आपको OnePlus, Redmi, Asus, Vivo, Oppo और Honor ब्रांड के कई ऐसे स्मार्टफोन मिल जाएंगे जो 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:22:07