कटक के खान नगर में इस साल दुर्गा पूजा में 400 किलो चांदी और 3 किलो सोने के मुकुट के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा सजी है. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर थीम के तहत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिस तरह पंडाल बनाया गया है, वह बहुत खास है. आप भी देखें वीडियो.
कटक के खान नगर में इस साल की दुर्गा पूजा ने एक बार फिर अपनी भव्यता और कारीगरी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. यहां के पुजा पंडाल में 400 किलो चांदी और 3 किलो सोने के मुकुट के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा सजी है जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है.
इस बार का पंडाल ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा प्रयास है. आप भी देखें खान नगर का दुर्गा पूजा पंडाल #WATCH | Cuttack, Odisha: Reflecting the communitys dedication to preserving artistry and tradition, the Khan Nagar Puja Pandal in Cuttack displayed 400 kg of silver and a 3-kilogram gold crown for Maa Durga this year. They also launched a special initiative, Operation… pic.twitter.comWiMtzqNmPA — ANI September 30, 2025 न्यूज एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा के कटक में कला और परंपरा के संरक्षण के प्रति समुदाय के समर्पण को दर्शाते हुए कटक के खान नगर पूजा पंडाल ने इस वर्ष मां दुर्गा के लिए 400 किलो चांदी और 3 किलो सोने का मुकुट प्रदर्शित किया है. उन्होंने सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक विशेष पहल, ऑपरेशन सिंदूर भी शुरू की है. ऑपरेशन सिंदूर थीम के तहत 30 फीट ऊंचा एक विशाल मेहराब बनाई गई, जो पाकिस्तान-कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सैनिकों की वीरता को दर्शाता है. यह थीम सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करने का एक तरीका है. खान नगर की पूजा समिति 1952 से हरा पार्वती की पूजा और 1962 से मां दुर्गा की पूजा करती आ रही है, और इस साल उन्होंने अपनी परंपराओं को बरकरार रखते हुए एक नया आयाम जोड़ा है. पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के पीछे चांदी का विशाल बैकग्राउंड है जिसके बनाने के लिए कम से कम 5 टन शुद्ध चांदी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं के आभूषण भी कारीगरी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहे हैं. सोने का मुकुट जो 3 किलो वजनी था, मां दुर्गा की शान को और बढ़ा रहा है. कटक की दुर्गा पूजा अपनी चांदी और सोने की फीलिग्री कला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यहां के पंडालों में देवी की साज-सज्जा और पृष्ठभूमि में सोने और चांदी का इस्तेमाल किया जाता है, जो कारीगरी का बेजोड़ नमूना पेश करता है. इस साल की पूजा में ऑपरेशन सिंदूर पहल के जरिए समुदाय ने सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया. यह पहल भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद करने का एक तरीका थी. कटक के मेयर सुभाष सिंह ने कहा, दुर्गा पूजा के लिए हम अनोखे इंतजाम करते हैं. इसे भव्य बनाने के लिए सभी राजनीतिक दल और धार्मिक समूह शामिल होते हैं. हर धर्म और समुदाय के लोग भाग लेते हैं. यहां होना एक शानदार अनुभव है. देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India’s S-400 Missile Defence System: চিন-পাককে এবার কচুকাটা করবে ভারত! রুদ্রমূর্তি ধারণ করে ভয়ংকর শক্তি বাড়াচ্ছে সুদর্শন চক্রIndias S-400 missile defence system will acquire THIS deadly weapon
Read more »
UPSC ESE Vacancy 2026: इंजीनियरिंग वालों के लिए आया अधिकारी बनने का मौका, यूपीएससी ने निकाली 400+ वैकेंसीESE 2026 Apply Online: इंजीनियरिंग वालों के लिए यूपीएससी शानदार मौका लेकर आया है। इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। रजिस्ट्रेशन भी चालू हो गए हैं।
Read more »
S-400 के बाद अब S-500 का दीवाना हुआ भारत, पर रूस क्यों कर रहा डिलीवरी से 'आनाकानी', मामला जानेंचीन और पाकिस्तान से खतरे को देखते हुए भारत S-400 की अतिरिक्त यूनिट और S-500 की खरीद पर विचार कर रहा है। हालांकि, रूस का पूरा जोर S-400 की पुरानी डिलीवरी पूरा करने पर है। रूस, भारत को S-500 सिस्टम भी बेचने को तैयार है, लेकिन इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता...
Read more »
3 मिनट 30 सेकेंड में लगा हॉरर कॉमेडी का शानदार तड़का, 400 करोड़ है बजट, द राजा साब ट्रेलर रिलीजPrabhas की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में प्रभास दो अलग रूप में नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Read more »
भारत खरीदेगा हथियारों का 'गॉडफादर': S-400 के बाद अब S-500 पर विचारभारत रूस से और S-400 या नया S-500 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार प्रदर्शन किया था। यह कदम भारतीय रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
Read more »
फोर व्हीलर या टू व्हीलर नहीं! ये शख्स एक पहिये की गाड़ी से घूमेगा लद्दाख, 400 KM का सफर करेगा पूराViral Video: यूट्यूबर शक्ति सिंह शेखावत ने मनाली से लद्दाख तक 400 किमी की यात्रा वनव्हील बोर्ड से करने का ऐलान किया है. इस अनोखे एडवेंचर पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है, लोग इसे पागलपन और हिम्मत दोनों मान रहे हैं.
Read more »
