भारतीय टीम की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया. देश में दीवाली जैसा माहौल रहा. इस जीत का जश्न भारतीयों ने न केवल सड़कों पर बल्कि समुद्र तल से 40,000 फीट ऊपर हवा में भी मनाया.
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. देश भर में जीत का जश्न मन रहा है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात दी. मैच शुरुआत से अंत तक रोमांचक बना रहा. कभी दक्षिण अफ्रीका तो कभी भारत का पलड़ा भारी दिखा.
ये मैच बारबाडोस में खेला गया था. भारत की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया. देश में दीवाली जैसा माहौल रहा. इस जीत का जश्न भारतीयों ने न केवल सड़कों पर बल्कि समुद्र तल से 40,000 फीट ऊपर हवा में भी मना. इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विनम्रा लोंगानी नामक यूजर ने शेयर किया है. इसमें लंदन जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में यात्रियों को भारत की जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. लोंगानी ने बताया कि ये वीडियो उनके दोस्त ने शेयर किया था, जो फ्लाइट में था और अपने लैपटॉप पर मैच लाइव देख रहा था. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '#T20WorldCup2024 में #TeamIndia की जीत का जश्न 40,000 फीट ऊपर हवा में मनाया जा रहा है. लंदन जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट में! मेरे दोस्त हरदीप सिंह ने अभी-अभी मुझे यह भेजा है. आपको इन-फ्लाइट वाईफाई पसंद आएगा!' वीडियो रिकॉर्ड करने वाले विस्तारा फ्लाइट के यात्री हरदीप सिंह ने भी फ्लाइट में वाई-फाई सेवा और लाइव मैच स्ट्रीमिंग के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया है. Advertisement#TeamIndia's win of the #T20WorldCup2024 being celebrated 40,000 ft in the air on a @airvistara flight enroute #London !My friend @i_hardeepsingh just sent me this.You have got to love In-flight WiFi !#AvGeek #PaxEx pic.twitter.com/ouJWLQX5iM— VT-VLO June 29, 2024हरदीप सिंह ने लोंगानी की पोस्ट के जवाब में कहा, 'एयर विस्तारा की फ्लाइट भाग्यशाली साबित हुई. वैसे भी ये एक शानदार अनुभव था. मैच का प्रसारण बिल्कुल सही था. बॉल दर बॉल! हम इस एयरलाइंस के हकदार हैं.' बता दें, ये भारत की दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. वहीं इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. Live TV
India Wins T20 World Cup New Delhi London Vistara Flight London Vistara Flight Air Vistara Wifi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: मुलायम परिवार की जीत पर सपा में जश्न का माहौल, पार्टी कार्यालय पर जश्नUP Loksabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने जहां भाजपा को कड़ी टक्कर दी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Uttarakhand: सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे चार और ट्रैकरों की मौत, अब तक आठ की जान जा चुकी, वायु सेना से मांगी मददउत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल में फंसे चार और ट्रैकरों की मौत हो गई है।
Read more »
Uttarakhand missing trekkers: मरने वालों की संख्या 8 के पार, बचाव कार्य जारी, CM धामी ने जताया अफसोसउत्तराखंड के सहस्त्र ताल जा रहे 22 ट्रैकरों का एक समूह उत्तरकाशी-टिहरी सीमा पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर फंसने के बाद लापता हो गया था.
Read more »
IND T20 World Cup Win: भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, बारेबेडोस से दिल्ली-नोएडा तक धूम धड़ाके से मनी दीपावलीT20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न.भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल - इस दौरान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
India Wins T20 World Cup 2024: भारत की जीत पर क्या बोले Virat Kohli के Coach Rajkumar SharmaIndia Wins T20 World Cup 2024: भारत की जीत पर क्या बोले Virat Kohli के Coach Rajkumar Sharma
Read more »
Indore Video: भारत की जीत पर इंदौर में जश्न, ऐसे दिखा फैंस का उत्साहIndore Video: देश भर में टीम इंडिया के विश्वकप जीतने के बाद उत्साह देखा जा रहा है. इंदौर के रजवाड़ा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
