ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर ने सैम करेन के एक ओवर में 30 रन ठोक दिए. ट्रैविस हेड ने इस ओवर की हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा. ट्रैविस हेड की इस पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड एक साल से प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. वे अपने विस्फोटक बैटिंग से लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर ने सैम करेन के एक ओवर में ही 30 रन ठोक दिए. ट्रैविस हेड ने ओवर की हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा.
ट्रैविस हेड की इस पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया. मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवारको तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 179 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में 148 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले की सबसे आकर्षक पारी ट्रैविस हेड ने खेली. उन्होंने मैच का एकमात्र अर्धशतक भी लगाया. ट्रैविस हेड की कातिलाना गेंदबाजी का शिकार सैम करेन बने. इंग्लैंड के कप्तान फिल सॉल्ट ने सैम करेन को ऑस्ट्रेलियाई पारी का पांचवां ओवर थमाया. इस ओवर से पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट के 41 रन था. लगातार 3 छक्के और 3 चौके भी… सैम करेन ने शॉर्टपिच गेंद से शुरुआत की, जिसे ट्रैविस हेड ने मिडविकेट बाउंड्री के पार भेज दिया. सैम करेन की अगली गेंद भी शॉर्टपिच थी. इस बार हेड ने उसे कवर एरिया में खेलकर बाउंड्री बटोरी. ट्रैविस हेड ने पहली 2 गेंद पर चौके लगाने के बाद अगली तीन गेंदों पर जोरदार छक्के लगाए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. इस तरह ट्रैविस हेड ने सैम करने के एक ओवर में 30 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर में 71 रन पहुंचा दिया. तीनों फॉर्मेट में हिट हैं हेड ट्रैविस हेड ने आउट होने से पहले साथी ओपनर मैथ्यू शॉर्ट के मिलकर छह ओवर में 89 रन की साझेदारी की. हेड का यह 37वां टी20 इंटरनेशनल मैच था. उन्होंने इन मैचों में 33.18 की औसत और 159.22 की स्ट्राइक रेट से 1062 रन बनाए हैं. 30 साल के ट्रैविस हेड 65 वनडे और 49 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं. उन्होंने इन दोनों ही फॉर्मेट में 40 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं.
Australia England Vs Australia 1St T20I Travis Head Fifty Travis Head Records AUS Vs ENG ENG Vs AUS Scorecard Cricket News Cricket Score Sam Curran England Australia Vs England ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड इंग्लैंड सैम करेन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डैरियस वीसे ने तोड़े कई टी20 रिकॉर्ड, एक ओवर में बनाए 39 रनडैरियस वीसे ने तोड़े कई टी20 रिकॉर्ड, एक ओवर में बनाए 39 रन
Read more »
Video: एक ओवर में 39 रन! समोआ के इस बल्लेबाज ने टी20 में खेली ऐतिहासिक पारी, 14 छक्कों की मदद से बनाए 132 रनसमोआ के एक बल्लेबाज डेरियस विसर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने के युवराज के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Read more »
PAK vs BAN: 23 साल में पहली बार बांग्लादेश से टेस्ट में हारा पाकिस्तान, मसूद की टीम को 10 विकेट से रौंदाबांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
Read more »
Mitchell Marsh: 6,6,4,6,4,4... मिचेल मार्श ने निकाला स्कॉटिश गेंदबाज का जुलूस, 1 ओवर में जड़ डाले 30 रनएडिनबर्ग में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ओवर में 30 रन ठोक डाले। उन्होंने ओवर की हर एक गेंद पर बाउंड्र लगाई।
Read more »
SCO vs AUS: सिर्फ 17 गेंद में फिफ्टी, ट्रेविस हेड ने 25 गेंद में ठोके तूफानी 80 रन, कई रिकॉर्ड्स तोड़ेTravis Head 17 ball fifty: स्कॉटलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9.
Read more »
मिचेल मार्श ने निकाला गेंदबाज का कचूमर, चौके-छक्के की बारिश करते हुए कूट दिए ओवर में 30 रनस्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज मिचेल मार्श ने तबाही मचा दी। उन्होंने एक ही ओवर में तीन छक्के और तीन चौके के साथ 30 रन कूट दिए। मार्श ने यह कारनामा स्कॉटलैंड के जैक जार्विस के खिलाफ 5वें ओवर में किया। मार्श ने पहली ही गेंद से पिटाई चालू कर दी...
Read more »
