4 जिलों में बारिश, 3 में अलर्ट: जलभराव में डूबी स्कूटी में किक मारते ही लगी आग; घर की छत गिरी, निगम JE सस्प...

Haryana News

4 जिलों में बारिश, 3 में अलर्ट: जलभराव में डूबी स्कूटी में किक मारते ही लगी आग; घर की छत गिरी, निगम JE सस्प...
Haryana WeatherHaryana TemperatureStrong Winds
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

Haryana Monsoon Rain Alert Weather Change Update, मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जुताई हैं। जहां 7 जिलों के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी तो 15 जिलों के कुछ-कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां गरज व चमक के साथ बारिश...

जलभराव में डूबी स्कूटी में किक मारते ही लगी आग; घर की छत गिरी, निगम JE सस्पेंडहरियाणा में बुधवार सुबह सोनीपत, पंचकूला, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने दोपहर 1.

50 बजे तक अंबाला, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला में शहर और कालका में बारिश हो सकती है। अंबाला में शहर, नारायणगढ़ और बराड़ा, यमुनानगर में जगाधरी, छछरौली में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 83.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 32% बारिश ज्यादा हो चुकी है।चरखी दादरी में छत गिरी: चरखी दादरी के खेड़ी सनवाल गांव में बारिश की वजह से धूप सिंह के मकान की छत गिर गई। उस समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गए।सोनीपत में बारिश की वजह से शनि मंदिर के पास रेलवे अंडर ब्रिज में डूब गया। इसमें 8 फुट तक पानी भर गया है। इसी अंडरब्रिज की सर्विस रोड पर भी जलभराव हो गया।फरीदाबाद में निकाय मंत्री विपुल गोयल ने JE सागर शर्मा को सस्पेंड कर दिया। सागर निगम में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर तैनात थे। उन पर आरोप है कि गर्मी के बावजूद उन्होंने गांव बुढैना में पानी की सप्लाई ठीक नहीं की। जिसके बाद लोग मंत्री के ऑफिस पहुंच गए। मंत्री के ऑफिस से PA प्रशांत ने जेई सागर शर्मा से से बात की तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद मंत्री के आदेश पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जेई को सस्पेंड कर दिया।भिवानी में बारिश में डूबी स्कूटी को ठीक करते समय उसमें आग लग गई। वह बारिश से हुए जलभराव में डूबने से बंद हो गई थी। मैकेनिक राकेश ने बताया कि मालिक स्कूटी को उसकी दुकान पर खड़ा कर गया। इसके बाद उन्होंने स्कूटी से पानी निकाला। जब वह किक मारकर स्कूटी को स्टार्ट करने लगे तो उसमें आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से उस पर काबू पाया गया। इससे स्कूटी का करीब 15 हजार का नुकसान हो गया।7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है। 9 जिलों जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में कहीं-कहीं और 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में कुछ जगह बरसात की संभावना है।9 जिलों यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में कहीं-कहीं और 13 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व मेवात के कुछेक हिस्से में बरसात हो सकती है।: 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में कहीं-कहीं और 8 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद व रोहतक में में बरसात की संभावना है।पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप परअयोध्या में जोरदार बारिश, सड़क पर 2 फीट पानी भराउत्तराखंड में नदी-नाले उफान पर, भारी बारिश का अलर्ट जारीअयोध्या में भारी बारिश, घरों में भरा पानीजैसलमेर में नहीं सक्रिय हो रहा मानसून

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Haryana Weather Haryana Temperature Strong Winds Rain Thundershowers Haryana Monsoon Rain Alert Weather Change Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों मे अलर्ट24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों मे अलर्टChhattisgarh Weather: 24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों में बारिश का अलर्ट
Read more »

गुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्टगुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्टगुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »

Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक, इन पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारीBihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक, इन पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारीबिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है, जिसमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित कुछ अन्य जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक 132.
Read more »

बिहार में मानसून: 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनीबिहार में मानसून: 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनीबिहार में मानसून आ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हालात बिगड़ने की आशंका जताई है। पटना समेत 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मुंगेर में पुल बह गया है, जिससे सड़क संपर्क टूट गया है।
Read more »

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामदउत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामदउत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामद
Read more »

लेकसिटी में हल्की फुहारों के बाद ठंडक: उदयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादललेकसिटी में हल्की फुहारों के बाद ठंडक: उदयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादलउदयपुर संभाग के सभी जिलो में आज बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:25