3D Printing House Cost: अमेरिका के टेक्सास में 3D प्रिंटिंग तकनीक के जरिए 3 नए घर बनाए जा रहे हैं। इनकी निर्माण कीमत सामान्य घरों से कम बताई जा रही है। गरीब तबके के लिए इन घरों का निर्माण करवाया जा रहा है।
3D Printing House: हर किसी का 'खुद के घर' का सपना होता है। अपना घर बनाया जाए, उसमें एक-एक चीज खुद से ही सजाई जाए और इस तरह से सपनों का महल खड़ा हो। लेकिन घर बनाने के लिए पहले जमीन खरीदनी पड़ती है, फिर उस पर पूरा ढांचा खड़ा करना पड़ता है, जो बेहद महंगा होता है। अमेरिका की तकनीक ने इतनी तरक्की कर ली है कि वहां 3D प्रिंटिंग तकनीक घर बनाए जा रहे हैं। ये घर ना सिर्फ जल्दी बन जाते हैं, बल्कि इनकी कीमत भी कम है। यहां पर जिन लोगों की ये कम है, उनके लिए यह किफायती घर हो सकता है। चलिए जानते हैं कि 3D प्रिंटिंग तकनीक से बना घर कैसा होता है?टेक्सास में बनाए जा रहे 3 नए घर न्यू एटलस की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका के टेक्सास में 3D प्रिंटिंग प्रिंटिंग तकनीक से तीन नए घर बनाए जा रहे हैं। ये ऐसे लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं जो खुद का घर नहीं बना सकते हैं। टेक्सास के ऑस्टिन शहर में यह एक नई शुरुआत की है। ये घर म्यूलर अफोर्डेबल होम्स प्रोग्राम का हिस्सा हैं, जो गरीबों को सस्ते मकान देने का लक्ष्य रखता है। कई लोग इन घरों के निर्माण को देखने के लिए आते हैं, क्योंकि इलाके में ऐसा निर्माण पहली दफा हो रहा है।लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और किचन भी तीनों घर 651 वर्ग फुट यानी लगभग 60 वर्ग मीटर के होंगे और दो मंजिलों में बनाए जाएंगे। ये घर थोड़े छोटे जरूर हैं, लेकिन इनका लुक मॉडर्न है। पहली मंजिल पर एक खुला लेआउट होगा, जिसमें लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और किचन एकसाथ होंगे। घर के अंदर का लुक आधुनिक होगा, लेकिन दीवारों पर 3D प्रिंटिंग की वजह से कुछ खास लाइन्स दिखेंगी। दूसरी मंजिल पर एक बेडरूम और एक बाथरूम होगा। यानी कुल मिलाकर इस घर में वे सारी सुविधाएं हैं, जो आम घरों में होनी चाहिए।कैसे किया जा रहा इन घरों का निर्माण? इन घरों का निर्माण आइकन की खास 3D प्रिंटिंग तकनीक से हो रहा है। पहली मंजिल को आइकन का 3D प्रिंटर बनाएगा, जो एक खास सीमेंट जैसे मटेरियल को नोजल से निकालकर दीवारें खड़ी करता है। ये प्रोसेस एक ब्लूप्रिंट को फॉलो करते हुए पूरी होती है। पहली मंजिल पूरी तरह तैयार होने के बाद दूसरी मंजिल को पारंपरिक तरीके से लकड़ी के फ्रेम के साथ बनाया जाएगा। इसके अलावा, छत, दरवाजे, खिड़कियां भी मजदूर उसी तरह बनाएंगे, जैसे आम घरों में बनाते हैं। छत पर मेटल शीट का इस्तेमाल होगा, जो मजबूत और टिकाऊ होगी।इतनी होती है 3D प्रिंटिंग वाले घर की कीमत 3D प्रिंटेड घर सीमेंट से बनने वाले घरों से सस्ते बताए जा रहे हैं। आइकन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि इन घरों की शुरुआती कीमत 195,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1.
5 करोड़ रुपये होगी। बता दें कि अमेरिका में घर बनाने की कीमत काफी अधिक है, ऐसे में यह लागत कम ही मानी जा सकती है। आइकन का कहना है कि उनकी 3D प्रिंटिंग तकनीक से घर जल्दी बनते हैं। इन घरों की दीवारें खास तरह की होती हैं, जो गर्मी और सर्दी में घर के तापमान को स्थिर रखती हैं। ये दीवारें पानी से खराब नहीं होती हैं, दीमक और आग से भी बचाती हैं। इसका मतलब ये घर ना सिर्फ आरामदायक होंगे, बल्कि सुरक्षित भी कहे जा सकते हैं।
3D Printing House Cost 3D Printing House Price 3D Printing Technology Houses In US How 3D Printing House Build 3D Printing Ghar Ki Keemat Kitne Me Banta Hai 3D Printing Ghar Kaise Banta Hai 3D Printing Ghar 3D प्रिंटिंग तकनीक वाला घर 3D प्रिंटिंग घर कैसे बनता है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
– TPE Energy Absorber टेक्नोलॉजी वाला इंडिया का पहला हेलमेट, जानें कितनी है कीमतSteelbird SX E helmet भारतीय बाजार में स्टीलबर्ड की ओर से खास तरह की तकनीक के साथ नए हेलमेट को लॉन्च कर दिया है। नए हेलमेट में किस तरह की खासियत को दिया गया है। नई तकनीक से दो पहिया वाहन सवार को क्या फायदा मिलेगा। खास तरह की तकनीक के साथ नए हेलमेट को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते...
Read more »
पीएफ़ के पैसे से अब घर लेना होगा आसान, ईपीएफ़ओ ने नियमों में किया बदलावअगर कई साल से नौकरी कर रहे हैं और घर ख़रीदने का प्लान है तो ईपीएफ़ओ के नियमों में हाल में हुए कुछ बदलाव आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Read more »
ट्रंप संग लंच, चीन की चमचागिरी! क्या पाक जनरल असीम मुनीर अब मना रहे हैं ड्रैगन को?पाकिस्तान और चीन के संबंध काफी पुराने और अच्छे रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान को लेकर सवाल उठता रहा है क्योंकि उसके चीन के प्रतिद्वंद्वी अमेरिका से भी घनिष्ठ रिश्ते हैं।
Read more »
13 साल बाद दूसरी बार पिता बनेगा मशहूर एक्टर, पत्नी पर लुटाया प्यार, फोटोशूट हुआ वायरलटीवी के पॉपुलर सीरियल्स 'इश्कबाज' और 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' से घर-घर में पहचान बनाने वाले नकुल मेहता दूसरी बार पिता बन गए हैं.
Read more »
Gold Silver Price Today: सोने मामूली उछला, चांदी ठहरी, चेक करें लेटेस्ट रेट्सGold Silver Price Today: सोने में मामूली उछाल, चांदी ठहरी यूपी में कहां कितनी कीमत जानें
Read more »
घर बनाने में लाल ईंट की जगह सीमेंट की ईंट क्यों लगा रहे हैं लोग? क्या पड़ता है सस्ताघर बनाने में लाल ईंट की जगह सीमेंट की ईंट क्यों लगा रहे हैं लोग? कितनी पड़ती है सस्ती
Read more »
