जहां भारत में 38 की उम्र तक आते-आते आदमी काम से थक जाता है, वहीं जापान के इस शख्स ने इस उम्र तक करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लिया है.
कहते हैं प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना मतलब लाइफ में पैसा ही पैसा. जी हां, आज के समय में लोग प्रॉपर्टी से ही प्रॉपर्टी बना रहे हैं. वहीं, इसी सोच पर चलने वाले जापान के 38 साल के हायतो कावामूरा ने दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा है.
हायतो कावामूरा ने इतनी कम उम्र में वीरान और पुराने पड़े घरों को खरीदा और अब इन सभी घरों से सालाना करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ओसाका के रहने वाले हायातो का बचपन से घरों की तरफ आकर्षण रहा है. हायतो को पहाड़ की चोटियों से कैसे-कैसे घर बने हैं, यह देखना बचपन से ही पसंद था. ऐसे में हायतो के इस शौक ने उन्हें रियल एस्टेट के बिजनेस का बादशाह बना दिया. आइए जानते हैं कैसे?खाली जेब करते थे प्रॉपर्टी का दौरा बता दें, अपने स्कूल दिनों के दौरान से ही हायतो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रॉपर्टी का दौरा करते थे, हालांकि उस समय उनके पास एक पैसा भी नहीं हुआ करता था, लेकिन कहते हैं ना शौक बड़ी चीज होती है. कुछ ऐसा ही है हायतो के साथ था. वहीं, हायतो ने अपनी स्नताक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्रॉपर्टी रेंटल कंपनी को ज्वॉइन कर लिया था, लेकिन इसमें कुछ खास अचीवमेंट नहीं मिला. इस जॉब के जाने के बारे में हायातो ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया, 'यह काम मेरी एबिलिटी से बाहर लग रहा था, लेकिन सीनियर्स को मेरा काम पसंद आ रहा था, काम का प्रेशर ज्यादा था, लेकिन सैलरी उस हिसाब से नहीं थी, मैं कमाना चाहता था, इसलिए मैं इस जॉब को आगे नहीं बढ़ा सका'.जमकर की पैसों की बचत वहीं, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए हायतो ने पैसे बचाना शुरू किया. 23 साल की उम्र में हायतो ने नीलामी में 10 लाख रुपये की कीमत वाला एक फ्लैट खरीदा था. वहीं, हर साल इससे 2 लाख रुपये कमाने के बाद हायातो ने इसे छह साल बाद 24 लाख रुपये में बेच दिया. इसके बाद हायतो ने उन रिमोट एरिया का दौरा किया, जहां वीरान और पुराने पड़े घरों को खरीदना शुरू कर दिया. हायतो ने इन नजरअंदाज की गई पॉपर्टी पर अपनी दूरदृष्टि सोच से काम लिया और इनसे पैसा बनाने के लिए इन्हें खरीदना शुरू कर दिया. इन घरों में एक घर ऐसा भी था, जिसमें आवारा पशु मरे पड़े थे, और कुछ ऐसे भी घर थे, जिनकी छत बारिश में टपकती थी.खोल लिया खुद रियल एस्टेट फर्म साल 2018 में हायतो अपना खुद का रियल एस्टेट फर्म 'मैरीहॉम' खोला. ऐसे करते-करते साल बीतते गए और आज उनके पास 200 ऐसे घर हैं, जिनको किराए पर उठाया हुआ है. इन सभी घरों से हायतो की सालाना 7.72 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. इस पर हयातो ने कहा है, 'मुझे विश्वास नहीं था कि मैं रातों-रात इतना अमीर बना जाऊंगा, रियल एस्टेट एक लॉन्ग-टर्म गेम है, जहां पैसा ही पैसा है'.ये Video भी देखें:
Japanese Man Bought 200 Abandoned Homes जापान Japanese Man Japan Real Estate Hayato Kawamura Viral News Viral Story Trending Story Trending News Real Estate News Property News Real Estate Story Real Estate Market
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोभी की खेती से लाखों की कमाईजमुई जिले के किसान महादेव मंडल ने परंपरागत खेती को छोड़कर गोभी की खेती शुरू की है और इससे सालाना लाखों रुपए की कमाई करते हैं.
Read more »
ग्वालियर में डिजिटल ठगी, BSF अधिकारी से 71 लाख रुपए ठग लिएमध्य प्रदेश के ग्वालियर में BSF अधिकारी से साइबर ठगों ने 71 लाख रुपए ठग लिए। यह ग्वालियर की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल ठगी है।
Read more »
न्यूयॉर्क में गुजराती महिलाओं की देसी खाना सेवान्यूयॉर्क में गुजराती महिला उद्यमियों ने मुंबई के डब्बेवालों की तरह एक सिस्टम बनाया है जो घर का बना देसी खाना भारतीय कामकाजी लोगों तक पहुंचाती है.
Read more »
पुष्पा 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मपुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना लिया है.
Read more »
रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के लिए बनाया 250 करोड़ घर!रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के लिए 250 करोड़ रुपए का एक नया घर बनाया है। यह घर दादी कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया है।
Read more »
जब कार्तिक आर्यन ने खरीदा था वो घर, जहां कभी किराए पर रहे थेकार्तिक कहते हैं कभी जिस घर का किराया देने के लिए भी सोचना पड़ता था और फिर उसी घर को खरीद लेना घर के सभी लोगों के लिए इमोशनल एक्सपीरियंस था.
Read more »
