West Indies vs Australia 3rd T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड का रौद्र रूप देखने को मिला है. टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के होश उड़ाकर रख दिए. टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों पर शतक ठोक दिया.
West Indies vs Australia 3rd T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड का रौद्र रूप देखने को मिला है. टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के होश उड़ाकर रख दिए.
टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों पर शतक ठोक दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी खेली. 29 साल के टिम डेविड ने 275.68 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 11 छक्के जमाए. टिम डेविड की इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. इस बल्लेबाज ने ठोका सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 3-0 से बढ़त बना ली है. टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने का महारिकॉर्ड बनाया है. यह टिम डेविड का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक रहा. टिम डेविड ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्कस स्टोइनिस के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. इसके बाद टिम डेविड ने 37 गेंदों में शतक जड़ते हुए जोश इंग्लिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. July 26, 2025 शाई होप ने 57 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए इंग्लिस ने छह सितंबर 2024 को स्कॉटलैंड के विरुद्ध 43 गेंदों में टी20 शतक पूरा किया था. टिम डेविड के टी20 रिकॉर्ड को देखें, तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 56 मुकाबलों में 36.19 की औसत के साथ 782 रन बनाए, जिसमें एक शतक के अलावा छह अर्धशतक भी शामिल हैं. मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने चार विकेट खोकर 214 रन बनाए. मेजबान टीम के लिए शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 57 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और आठ चौके शामिल रहे. टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टिम डेविड को नाबाद शतकीय पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने मिचेल ओवन के साथ पांचवें विकेट के लिए 128 रन की अटूट साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का शुरुआती मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद उसने दूसरे टी20 मैच को आठ विकेट से जीता. 3-0 से लीड के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर अपना कब्जा कर चुका है.
Tim David Hits Fastest T20I Century For Australia Australia Tim David Smashes 11 Sixes West Indies Vs Australia West Indies Vs Australia 3Rd T20I
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
147 गेंदों में 300 रन... भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने ठोका सबसे तेज तिहरा शतक, उड़ाए 26 छक्के और 34 चौकेFastest Triple Century Record: किसी भी बल्लेबाज के लिए तिहरा शतक ठोकना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. दुनिया में बहुत कम ही क्रिकेटर हैं, जिन्होंने ट्रिपल सेंचुरी बनाने का कारनामा किया है. चाहे घरेलू क्रिकेट हो या इंटरनेशनल क्रिकेट.
Read more »
वनडे में 170 गेंद पर 404 रन... 22 छक्के और 50 चौके, इस बल्लेबाज के आगे गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीखइस खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर भीषण तबाही मचाई और वनडे क्रिकेट में 170 गेंदों पर नाबाद 404 रन ठोक दिए. अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 237.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 चौके और 22 छक्के ठोक डाले. बता दें कि क्रिकेट अनिश्चितताओं और रोमांच का खेल है.
Read more »
अजूबा: 29 गेंद पर 106 रन... 11 छक्के और 8 चौके, टी20 क्रिकेट में भारत के इस खूंखार बल्लेबाज का तहलकाभारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार ऐसी भीषण तबाही मचाई कि विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. भारत के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 28 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया.
Read more »
131 गेंद पर 210 रन... 10 छक्के और 24 चौके, इस बेरहम बल्लेबाज ने ODI में ठोका सबसे तेज दोहरा शतकभारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार ऐसी भयानक तबाही मचाई कि वर्ल्ड क्रिकेट हैरान रह गया. भारत के इस बल्लेबाज ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 131 गेंदों में 210 रन ठोकते हुए तहलका मचा दिया.
Read more »
टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक ठोकने वाले दुनिया के 5 खूंखार बल्लेबाजटेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक ठोकने वाले दुनिया के 5 खूंखार बल्लेबाज
Read more »
अजूबा: 375 गेंद पर 309 रन... 6 छक्के और 39 चौके, भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने ठोका तिहरा शतकवीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों की लाइन व लेंथ बिगाड़ने के लिए जाने जाते थे. साल 2004 के पाकिस्तानी दौरे पर वीरेंद्र सहवाग ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 438 रन बनाए थे.
Read more »
