रॉयल एनफील्ड ने बीते जुलाई महीने में भारतीय बाजार में 76 हजार से ज्यादा मोटरसाइकल बेचे और यह सालाना तौर पर अच्छी-खासी बढ़ोतरी के साथ है। कंपनी की क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350 और मीटियॉर 350 के साथ 650 ट्विन्स जैसी बाइक्स की बंपर बिक्री हो रही है। आइए, आपको रॉयल एनफील्ड के सभी मॉडल की पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट बताते...
Royal Enfield Motorcycles July 2025 Sales Report : देश-दुनिया में 350 सीसी से लेकर 650 सीसी तक की मोटरसाइकल सेगमेंट में नंबर 1 कंपनी रॉयल एनफील्ड इस साल खूब बाइक्स बेच रही है और इसके 350 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकल की बंपर डिमांड है। बीते महीने के ही आंकड़े देख लें कि टॉप 4 में शामिल क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350 और मीटियॉर 350 की सेल में सालाना तौर पर बंपर बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, 650 सीसी सेगमेंट में कंटीनेंटल और इंटरसेप्टर के साथ ही सुपर मीटियॉर की भी बिक्री बढ़ी है। सबसे दिलचस्प आंकड़े तो बुलेट 350 हैं, जिसकी सेल सालाना तौर पर 59 फीसदी बढ़ गई है। आइए, अब हर मॉडल की बिक्री के आंकड़े भी देख लीजिए।रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 देसी कंपनी रॉयल एनफील्ड की सबसे पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकल क्लासिक 350 की बीते जुलाई में 26,516 यूनिट बिकी है और यह संख्या सालाना तौर पर 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है।रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे किफायती मोटरसाइकल हंटर 350 की बीते जुलाई में 18,373 यूनिट बिकी है और यह संख्या सालाना तौर पर 30 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दिखाती है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बीते जुलाई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की बिक्री में सालाना तौर पर सबसे ज्यादा 59.
28 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और संख्या 15,847 यूनिट रही। बुलेट का ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज है।रॉयल एनफील्ड मीटियॉर 350 रॉयल एनफील्ड की क्रूजर मोटरसाइकल मीटियॉर 350 की बीते जुलाई में 8600 यूनिट बिकी और यह संख्या सालाना तौर पर करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है।रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर 650 ट्विन्स, यानी कंटीनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 मोटरसाइकल्स की बीते जुलाई में संयुक्त रूप से 3349 यूनिट बिकी है और यह संख्या 57 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।रॉयल एनफील्ड हिमालयन रॉयल एनफील्ड की एडवेंचर ऑफ-रोड मोटरसाइकल हिमालयन की बीते जुलाई में 1556 यूनिट बिकी है और यह संख्या सालाना तौर पर 43 फीसदी की गिरावट दिखाती है।रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियॉर 650 रॉयल एनफील्ड की पावरफुल क्रूजर बाइक सुपर मीटियॉर 650 की बीते जुलाई में 1091 यूनिट बिकी है और यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई के मुकाबले करीब दो फीसदी की बढ़त के साथ है।रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर स्क्रैम्बलर बाइक गुरिल्ला 450 को बीते जुलाई में 688 ग्राहकों ने खरीदा और यह संख्या 53 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ है।रॉयल एनफील्ड शॉटगन रॉयल एन्फील्ड की बॉबर स्टाइल 650 सीसी मोटरसाइकल शॉटगन की बीते जुलाई में सिर्फ 234 यूनिट बिकी और यह संख्या सालाना तौर पर 48 फीसदी की गिरावट के साथ है। रॉयल एनफील्ड के सभी मॉडल के दाम Royal Enfield Classic 350: 1.97 लाख रुपये से लेकर 2.35 लाख रुपये तकRoyal Enfield Goan Classic 350: 2.37 लाख रुपये से लेकर 2.40 लाख रुपये तकRoyal Enfield Hunter 350: 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.82 लाख रुपये तकRoyal Enfield Bullet 350: 1.75 लाख रुपये से लेकर 2.20 लाख रुपये तकRoyal Enfield Meteor 350: 2.08 लाख रुपये से लेकर 2.33 लाख रुपये तकRoyal Enfield Himalayan 450: 2.85 लाख रुपये से लेकर 2.98 लाख रुपये तकRoyal Enfield Guerrilla 450: 2.39 लाख रुपये से लेकर 2.54 लाख रुपये तकRoyal Enfield Super Meteor 650: 3.72 लाख रुपये से लेकर 4.03 लाख रुपये तकRoyal Enfield Interceptor 650: 3.10 लाख रुपये से लेकर 3.38 लाख रुपये तकRoyal Enfield Continental GT 650: 3.26 लाख रुपये से लेकर 3.52 लाख रुपये तकRoyal Enfield Shotgun 650: 3.67 लाख रुपये से लेकर 3.81 लाख रुपये तकRoyal Enfield Classic 650: 3.37 लाख रुपये से लेकर 3.50 लाख रुपये तकRoyal Enfield Scram 440: 2.08 लाख रुपये से लेकर 2.15 लाख रुपये तकRoyal Enfield Bear 650: 3.46 लाख रुपये से लेकर 3.67 लाख रुपये तक
Royal Enfield Classic 350 Sale Royal Enfield Bullet 350 Royal Enfield 650Cc Bikes Royal Enfield Himalayan Royal Enfield Bikes Price रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के दाम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर कटता है चालान? आप भी कर रहे हैं ऐसा तो जान लें नियमChallan Rules: अगर आपको भी लगता है कि चप्पल पहनकर बाइक चलाने की वजह से आपकी बाइक का चालान कट सकता है तो आपको नियमों के बारे में जान लेना चाहिए.
Read more »
एशिया में बनें मैकेनिकल इंजीनियर, देखें डिग्री लेने के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज की लिस्टStudy Mechanical Engineering: दुनिया के कई सारे ऐसे देश हैं, जहां पर इस वक्त मैकेनिकल इंजीनियर्स की काफी ज्यादा डिमांड है। इन देशों में एशियाई मुल्क भी शामिल हैं।
Read more »
अमेरिका को चाहिए 18500 पायलट, सैलरी 2 करोड़ सालाना, जानें डिग्री लेने के लिए 5 बेस्ट यूनिवर्सिटीजUS Pilot Universities: अमेरिका में इस वक्त पायलटों की काफी ज्यादा डिमांड हैं। इस वक्त अगर कोई यहां पायलट का कोर्स करने जाता है, तो उसे आसानी से जॉब मिल जाएगी।
Read more »
Royal Enfield Himalayan 750 की हो रही टेस्टिंग, मिली फीचर्स की जानकारी, जल्द हो सकती है लॉन्चRoyal Enfield: Royal Enfield के नए बाइक Royal Enfield Himalayan 750 का टेस्टिंग शुरू हो चुका है, इस शानदार बाइक को जल्द ही मार्केट में लॉन्च भी किया जा सकता है.
Read more »
अमेरिका को हर साल चाहिए 11000 वेब डेवलपर्स, सैलरी इतनी कि एक साल में हो जाएंगे मालामाल!Web Development Jobs in USA: अमेरिका की टेक फील्ड में लोगों की हमेशा ही डिमांड बनी रहती है। वेब डेवलपर्स की भी अमेरिका में काफी ज्यादा डिमांड है।
Read more »
भोजपुरी इंडस्ट्री में भी गणेश चतुर्थी की धूम, कलाकारों ने शेयर की तस्वीरेंभोजपुरी इंडस्ट्री में भी गणेश चतुर्थी की धूम, कलाकारों ने शेयर की तस्वीरें
Read more »
