Happy Birthday Kartik Aaryan: बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार होते हैं जो अपने चेहरे की मासूमियत, हंसी और स्क्रीन पर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. कार्तिक आर्यन ऐसे ही एक कलाकार हैं, जिन्होंने रोमांस और कॉमेडी से बॉलीवुड
मुंबई. एक आउटसाइडर के लिए फिल्मों में आना और टॉप बैठना सबके बस की बात नहीं है. लेकिन कार्तिक आर्यन ने अपनी अदाकारी और परफॉर्मेंस के जरिए लोगों लोगों के दिल जीते. एक बड़ा फैनबेस बनाया. उनकी फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ ह्यूमर का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है, जिसके चलते उन्हें आज ‘बॉलीवुड का रोम-कॉम किंग’ कहा जाता है.
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर में हुआ. उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए अपना सरनेम बदलकर आर्यन रख लिया. कार्तिक आर्यन के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं, इसलिए उनके परिवार की पहली इच्छा थी कि कार्तिक भी डॉक्टर बने. लेकिन कार्तिक के दिल में फिल्मी दुनिया का सपना था. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर भी आकर्षित होते गए. 2011 में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में कदम रखा और ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से डेब्यू किया. सॉन्ग रिकॉर्ड करते हुए एसडी बर्मन को पड़ा हार्ट अटैक, गुरु दत्त ने किया बाहर, काम पर लौटे तो दिया सुपरहिट गाना कार्तिक आर्यन ने ‘प्यार का पंचनामा’ में रजत नाम के लड़के का और उन्होंने एक सीन में लगभग पांच मिनट का लंबा मोनोलॉग बिना रुके कहा. यह मोनोलॉग आज भी बॉलीवुड की यादगार पलों में गिना जाता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और कार्तिक की प्रतिभा को खूब सराहा गया. इस मूवी ने उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में दरवाजे खोल दिए. इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी असली पहचान तब बनी जब उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, और ‘लुका छुपी’ जैसी फिल्में की. कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्में इन फिल्मों में उन्होंने अपने कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में उनका किरदार ऐसा था जो दर्शकों के दिलों में तुरंत उतर गया. ‘लुका छुपी’ में उनकी मासूमियत और मजेदार अंदाज ने फिल्म को और भी हिट बनाया. इन फिल्मों के जरिये कार्तिक ने साबित किया कि वह सिर्फ रोमांटिक हीरो नहीं, बल्कि कॉमेडी में भी माहिर हैं. कार्तिक आर्यन कॉमेडी फिल्में कार्तिक आर्यन ने इसके अलावा ‘पती-पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों में भी शानदार प्रदर्शन किया. कॉमेडी के साथ-साथ कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में भी की, जो सुपरहिट रहीं. इसके अलावा, उन्होंने ‘धमाका’ और ‘फ्रेडी’ जैसी फिल्में कर करके अपने अभिनय की सीमा को और बढ़ाया. ‘धमाका’ में उन्होंने एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया, जबकि ‘फ्रेडी’ में वह एक शर्मीले और शांत डेंटिस्ट बने, जिसमें उनका डार्क और सस्पेंस से भरा अंदाज देखने को मिला. करियर में अपनी मेहनत और अभिनय से उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते. उन्हें स्टारडस्ट अवार्ड, जी सिने अवार्ड्स, आईफा, और फिल्मफेयर आदि में नामांकन और पुरस्कार मिल चुके हैं. हाल ही में उन्हें ‘भूल भुलैया 3’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए भी कई पुरस्कार मिले.
Kartik Aaryan Films Kartik Aaryan Suspense Thriller Movie
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के पावर मिक्स में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़कर वित्त वर्ष 2030 तक 35 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमानभारत के पावर मिक्स में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़कर वित्त वर्ष 2030 तक 35 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान
Read more »
F-35 लाइटनिंग II: अमेरिका का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान और इसके भू-राजनीतिक निहितार्थF-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान की बिक्री को लेकर अमेरिका की नीतियों पर एक रिपोर्ट। यह रिपोर्ट F-35 के लिए अमेरिका की सख्त नीतियों, रूस के S-400 सिस्टम के साथ इसके टकराव, चीन और अन्य देशों के साथ इसके संबंधों और सऊदी अरब को इसकी संभावित बिक्री के बारे में बताती है।
Read more »
सऊदी अरब को F-35 विमान देने पर मध्य पूर्व में नई बहसअमेरिका द्वारा सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान देने के फैसले से इजरायल की सैन्य बढ़त को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, खुलासा हुआ है कि सऊदी अरब को मिलने वाले F-35, इजरायल के पास मौजूद वेरिएंट से कम उन्नत होंगे। अमेरिका ने इजरायल को सैन्य बढ़त बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।
Read more »
सऊदी अरब को F-35 विमान: इजरायल की सैन्य बढ़त पर क्या होगा असर?अमेरिका द्वारा सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान देने के फैसले से मध्य पूर्व में नई बहस छिड़ गई है। सवाल यह है कि क्या इससे इजरायल की सैन्य बढ़त कमजोर होगी? नए खुलासे के अनुसार, सऊदी अरब को मिलने वाले F-35 विमान, इजरायल के पास मौजूद विमानों की तरह उन्नत नहीं होंगे। यह रिपोर्ट इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत और मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन पर इसके संभावित प्रभावों पर प्रकाश डालती है।
Read more »
AUS vs ENG, Ashes: पर्थ में स्टार्क का कहर, 7 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड, 35 साल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाजपर्थ में जारी एशेज के पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहर देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 33 ओवर के अंदर
Read more »
5th जेनरेशन फाइटर जेट का बचना मुश्किल, F-35, Su-57 और J-35 का बाप, आसमान में दिखते ही झट से खेल होगा खत्मDRDO Long Range Radar: भारत अपने डिफेंस सिस्टम को लगातार दुरुस्त करने में जुटा है. खासकर एयर स्ट्राइक से निपटने के लिए खास तैयारी की जा रही है. सुदर्शन मिशन का ऐलान इसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है. अब इस दिशा में DRDO ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.
Read more »
