35 लाख का कर्ज पर PM किसान योजना से मिले सिर्फ 2 हजार रुपए, किसान ने योगी आदित्य नाथ से कहा- मर जाने दीजिए
35 लाख का कर्ज पर PM किसान योजना से मिले सिर्फ 2 हजार रुपए, किसान ने योगी आदित्य नाथ से कहा- मर जाने दीजिए जनसत्ता ऑनलाइन March 19, 2019 8:35 AM तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में आलू के खेती करने वाले एक किसान ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एक पत्र लिख इच्छा मृत्यु की मांग की है। कर्ज में डूबे में इस किसान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिले दो हजार रुपए भी सीएम को वापस लौटा दिए। उन्होंने बताया, ‘मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को दो हजार रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है। मुझपर 35 लाख रुपए का कर्ज है। अगर मुख्यमंत्री मेरी मदद नहीं कर सकते हैं। तो वह कम से कम मुझे खुद की जान लेने की अनुमति तो दे सकते हैं।’ एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ एक छोटे से घर में रह रहे हैं। उन्हें हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया, ‘इससे पहले भी मैं जिला प्रशासन को पत्र लिख चुका हूं। राज्य सरकार से भी मदद की गुहार लगा चुका हूं। मगर इतनी कोशिशों के बाद भी उनका कभी कोई जवाब नहीं आया। पिछले साल दिसंबर में मैं केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मिलने के लिए गया और वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा।’ शर्मा ने किसान दिवस और तहसील दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ फसल नुकसान का मुद्दा उठाया था। लगातार कोशिशों और कृषि नुकसान से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के बाद भी आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। आगरा जिले के बरौली अहीर ब्लॉक निवासी शर्मा ने आगे बताया, ‘कृषि कर्ज की वजह से जब साल 2015 में मेरे चाचा की दिल के दौरे की वजह से मौत हो गई तब मैंने प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। मगर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। खराब मौसम की वजह से मुझे साल 2016 में खेती में नुकसान हुआ। 2017 में कैंसर की वजह से पिता की मौत हो गई। पहले से ही खूब कर्ज की वजह से मैं उन्हें ठीक से दवाईंया भी नहीं दे सका। अब मैंने सीएम को मनी ऑर्डर भेजा है, शायद वह मेरी परेशानी को समझ जाएंगे। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
35 लाख का कर्ज पर PM किसान योजना से मिले सिर्फ 2 हजार रुपए, किसान ने योगी आदित्य नाथ से कहा- मर जाने दीजिए जनसत्ता ऑनलाइन March 19, 2019 8:35 AM तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में आलू के खेती करने वाले एक किसान ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एक पत्र लिख इच्छा मृत्यु की मांग की है। कर्ज में डूबे में इस किसान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिले दो हजार रुपए भी सीएम को वापस लौटा दिए। उन्होंने बताया, ‘मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को दो हजार रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है। मुझपर 35 लाख रुपए का कर्ज है। अगर मुख्यमंत्री मेरी मदद नहीं कर सकते हैं। तो वह कम से कम मुझे खुद की जान लेने की अनुमति तो दे सकते हैं।’ एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ एक छोटे से घर में रह रहे हैं। उन्हें हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया, ‘इससे पहले भी मैं जिला प्रशासन को पत्र लिख चुका हूं। राज्य सरकार से भी मदद की गुहार लगा चुका हूं। मगर इतनी कोशिशों के बाद भी उनका कभी कोई जवाब नहीं आया। पिछले साल दिसंबर में मैं केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मिलने के लिए गया और वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा।’ शर्मा ने किसान दिवस और तहसील दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ फसल नुकसान का मुद्दा उठाया था। लगातार कोशिशों और कृषि नुकसान से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के बाद भी आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। आगरा जिले के बरौली अहीर ब्लॉक निवासी शर्मा ने आगे बताया, ‘कृषि कर्ज की वजह से जब साल 2015 में मेरे चाचा की दिल के दौरे की वजह से मौत हो गई तब मैंने प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। मगर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। खराब मौसम की वजह से मुझे साल 2016 में खेती में नुकसान हुआ। 2017 में कैंसर की वजह से पिता की मौत हो गई। पहले से ही खूब कर्ज की वजह से मैं उन्हें ठीक से दवाईंया भी नहीं दे सका। अब मैंने सीएम को मनी ऑर्डर भेजा है, शायद वह मेरी परेशानी को समझ जाएंगे। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी ने सांसदों से पूछा- किस जाति के कितने वोटर्स, मांगे कई और सवालों के जवाबLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): भाजपा ने दिल्ली सांसदों को 2 पेज का एक फीडबैक फॉर्म भरने को दिया है। इस फीडबैक फॉर्म में सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में यूथ की जनसंख्या से लेकर जाति के मुताबिक जनसंख्या तक का लेखा-जोखा मांगा गया है।
Read more »
गुजरात: सोने के लिए महिला ने बच्ची के पैर को रस्सी से बांधा..गुजरात में एक महिला ने अपनी नींद पूरी करने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया। महिला ने अपनी नन्ही बच्ची के पैर रस्सी से बांधा ताकि वह सड़क पर ना चली जाए और वह दोपहर को आराम से अपनी नींद पूरी कर सके।
Read more »
एयरबस ने पहली बार जमीन से पानी के जहाज पर ड्रोन से भेजा पार्सलairbus first sent a parcel from the ground onboard water from the drone | ड्रोन 4 किलो सामान किनारे से 3 किमी दूर तक ले जा सकते हैं बड़े जहाजों के मुकाबले डिलीवरी में समय 6 गुना, खर्च 9 गुना कम
Read more »
लालू यादव से मिले तारिक अनवर और डीपी त्रिपाठी, रमई राम को बैरंग लौटाया– News18 हिंदीलालू प्रसाद ने घंटों इन्तज़ार के बाद रमई राम से मिलने से साफ इंकार कर दिया. दरअसल, पूर्व मंत्री मई राम अपने लिए हाजीपुर लोकसभा सीट से टिकट चाह रहे हैं.
Read more »
MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »
पिता ने फीस के बदले बेटी से किया दुष्कर्म, निर्भया की कहानी से मिली हिम्मतइंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ओर घटना सामने आई है। फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही 20 साल की बेटी से उसका पिता ही 3 साल से दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा शुक्रवार को अपनी सहेलियों के साथ बाणगंगा थाने पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिली राशि योगी आदित्यनाथ को भेज किसान ने मांगी इच्छामृत्युउत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले के किसान का कहना है कि मुझ पर 35 लाख रुपये का क़र्ज़ है और अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदद नहीं कर सकते तो कम से कम मुझे मरने की इज़ाज़त तो दे ही सकते हैं.
Read more »
सीमावर्ती देशों के सुरक्षाबल बीएसएफ से सीख रहे हैं जोखिम से निपटने के तरीकेम्यांमार पुलिस और बांग्लादेश बार्डर गार्ड को बीएसएफ दे चुकी है आपात परिस्थितियों में जोखिम से निपटने का प्रशिक्षण.
Read more »
