भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Suzuki Dzire ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि लॉन्च के बाद से इसकी 30 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जबकि 2025 में ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी. कीमत, फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी जानकर आप भी इसे खरीदने का प्लान बना सकते हैं.
Maruti Suzuki Dzire देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Compact Sedan है. बेहतरीन डिमांड के दम पर इसने भारत में 30 लाख बिक्री का माइलस्टोन पार किया है. कंपनी ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया कि 2008 में लॉन्च के बाद से कुल 30 लाख यूनिट बिक चुकी हैं.
2025 में ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसमें 2.14 लाख यूनिट्स बिकीं. मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है. दिल्ली में ऑन-रोड प्राइस करीब 7.09 लाख से 10.50 लाख तक हो सकता है. पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. हालिया GST अपडेट के बाद कीमतें और आकर्षक हो गई हैं. आइए, इसकी डिजाइन से लेकर इंजन तक की डिटेल पर एक नजर डालते हैं. Maruti Dzire का डिजाइन नई जनरेशन डिजायर का लुक पूरी तरह नया और प्रीमियम है. आगे स्लीक LED क्रिस्टल विजन हेडलैंप्स, फ्लोइंग LED DRLs और बोल्ड ग्रिल इसे फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं. पीछे 3D ट्रिनिटी LED टेल लैंप्स और क्रोम स्ट्रिप हैं. 15-इंच टू-टोन अलॉय व्हील्स, शार्क-फिन एंटीना और शार्प लाइन्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. 7 आकर्षक कलर्स उपलब्ध हैं. केबिन और कम्फर्ट इसका इंटीरियर स्पेशियस और प्रीमियम है. ये डुअल-टोन ब्लैक-बेज डैशबोर्ड सिल्वर एक्सेंट्स के साथ आता है. रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल कम्फर्ट बढ़ाते हैं. 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले-एंड्रॉयड ऑटो और 360° एचडी कैमरा टॉप वेरिएंट में हैं. रियर सीट स्पेस अच्छा है, बूट स्पेस भी 382 लीटर का मिल जाता है. सेफ्टी के लिए फीचर्स और सेफ्टी कंपनी इसे क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री, Suzuki Connect टेलीमैटिक्स, रियर आर्मरेस्ट और USB पोर्ट्स जैसी सुविधाओं के साथ बेचती है. इंफोटेनमेंट में ARKAMYS साउंड सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिए 5-स्टार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग मिली है. सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. HEARTECT प्लेटफॉर्म, ESP, हिल होल्ड, ABS-EBD, TPMS और ISOFIX इसे खास बनाते हैं. इंजन और माइलेज कंपनी इसे 1.2 लीटर 3-सिलिंडर Z12E पेट्रोल इंजन के साथ बेचती है. ये 5-स्पीड मैनुअल या AGS ऑटो ट्रांसमिशन के साथ आता है. पेट्रोल में माइलेज 24.79 kmpl से 25.71 kmpl और CNG वेरिएंट में 69.75 PS के साथ 33.73 km/kg तक मिलता है.
मारुति सुजुकी डिजायर Compact Sedan कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Dzire Price मारुति डिजायर कीमत Maruti Dzire Features मारुति डिजायर फीचर्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बढ़ रहा तापमान, इस दिन बारिश के आसार; कैसा रहेगा आज का मौसम?हरियाणा के जिलों में बढ़ते तापमान से पछेती गेहूं का दाना प्रभावित हो रहा है, जिससे उत्पादन घटने की आशंका है। सिरसा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
Read more »
25 kmpl माइलेज, 360 डिग्री कैमरा और 5 स्टार रेटिंग... Maruti की यह कार है लोगों की फेवरेट, कीमत सिर्फ 6.26 लाखMaruti Best Selling Car: देश में कई सारी गाड़ियां बिकती हैं, लेकिन मारुति सुजुकी डिजायर बीते कई महीनों से कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। यह कार 6.
Read more »
6.26 लाख कीमत, 33Kmpl का माइलेज... 30 लाख लोगों ने खरीदी ये कारMaruti Dzire के नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. भारत में ये कार 2008 से बिक रही है. शुरुआत में इसका नाम Swift Dzire था.
Read more »
'घबराहट में आकर न करें LPG बुकिंग', सरकार की लोगों से अपील; 30 बढ़ा प्रोडक्शनआज की तारीख तक, LPG के घरेलू उत्पादन में 30 की वृद्धि हुई है। 5 मार्च की तुलना में, हमारी रिफाइनरियां इस समय 30 अधिक LPG का उत्पादन कर रही हैं।
Read more »
सोनिया गांधी से जुड़े वोटर लिस्ट केस में सुनवाई स्थगित, 30 मार्च को होगी अगली हियरिंगकांग्रेस नेता सोनिया गांधी से जुड़े वोटर लिस्ट मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई स्थगित हो गई है, अगली तारीख 30 मार्च तय की गई है। अधिवक्ता विकास त्रिपाठी की पुनर्विचार याचिका में आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में था, जबकि उन्हें 1983 में नागरिकता मिली। याचिका में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और राजनीतिक प्रेरणा का आरोप...
Read more »
देश में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, एलपीजी उत्पादन में हुई 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी: सरकारदेश में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, एलपीजी उत्पादन में हुई 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी: सरकार
Read more »
