एक 33 साल के संगीतकार ने, ए आर रहमान को पीछे छोड़ते हुए, भारत के हाईएस्ट पेड संगीतकार बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर्स की बात करते समय सबसे पहले नाम आता है ए आर रहमान का. वे एक फिल्म के लगभग 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. लेकिन अब यह रिकॉर्ड रहमान के पास नहीं बल्कि महज 33 साल के एक सिंगर के नाम हो गया है. यह संगीतकार और गायक एक फिल्म के इतने बड़े पैसों की चार्ज करते हैं कि इसके सामने रहमान भी मात खा गए हैं. चलिए आपको भारत के इस हाईएस्ट पेड संगीतकार - गायक के बारे में बताते हैं. ए आर रहमान संगीतकार होने के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं.
उनके गाने और संगीत लोगों की जुबान पर पलक झपकते ही चढ़ जाते हैं. लेकिन भारत के हाईएस्ट पेड संगीतकार-गायक का खिताब अब 33 साल के इस व्यक्ति के नाम हो गया है. यह व्यक्ति महज 33 साल का है लेकिन कई बेहतरीन फिल्मों में संगीत दे चुका है. इतना ही नहीं उनके गाने भी सुपरहिट डुपर हिट हुए हैं. यह लोकप्रिय संगीत कम्पोजर कोई और नहीं, अनिरुद्ध रविचंदर हैं. अनिरुद्ध ने दक्षिण की कई फिल्मों में संगीत दिया है. जिसमें रजनीकांत की 'जेलर', 'पेटा', 'मास्टर' और 'विक्रम' शामिल हैं. साल 2023 में, अनिरुद्ध ने बॉलीवुड का रुख किया. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में संगीत दिया था. नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्ध एक फिल्म के लगभग 10 करोड़ रुपये लेते हैं. जो कि रहमान की 8 करोड़ रुपये की फीस से काफी ज्यादा है. इस तरह से अनिरुद्ध एक फिल्म की इतने तगड़े पैसे लेने वाले भारत के हाईएस्ट पेड संगीतकार बन गए हैं.अनिरुद्ध का दक्षिण सिनेमा में काफी नाम है. ये अपने अलग-अलग प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं. जिस वजह से ये कई सितारों के पसंदीदा क्लब में शामिल हो गए हैं. जिसमें रजनीकांत, कमल हासन की फिल्मों के अलावा शाहरुख खान भी हैं. यहां तक कि कुछ गाने तो ऐसे हैं जो काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं. जैसे 'जेलर' फिल्म का 'हुकुम' गाना. आपको बता दें, अनिरुद्ध ने संगीत पदार्पण 'वॉय दिस कोलाबरी डी' गाने से किया था जो साल 2012 में किया था. इस गाने में धनुष थे.
संगीतकार गायक ए आर रहमान अनिरुद्ध रविचंदर बॉलीवुड दक्षिण सिनेमा हाईएस्ट पेड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को हुआ भारी नुकसानकेरला फिल्म एसोसिएशन ने दावा किया है कि साल 2024 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को 700 करोड़ का नुकसान हुआ है.
Read more »
गांजा तस्करी: गया एयरपोर्ट पर 8.8 करोड़ का गांजा पकड़ाछत्तीसगढ़ के एक यात्री से गया एयरपोर्ट पर 8.8 करोड़ रुपये का गांजा बरामद हुआ है।
Read more »
आशा भोसले ने 'तौबा तौबा' गाकर लूटी महफिललेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा तौबा' गा रही हैं।
Read more »
भसड़ मचाने आ रहे हैं शाहिद कपूर, देवा के फर्स्ट सॉन्ग का टीजर हुआ रिलीजअब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट ने एक नया लेवल छू लिया है, क्योंकि 'भसड़ मचा' का टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जो इस साल का सबसे बड़ा हिट होने वाला है.
Read more »
एफिल टॉवर पर खतरनाक स्टंट: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोयहाँ एक वीडियो है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो एफिल टॉवर पर एक युवक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का है।
Read more »
मुंह ताकते रह गए यूपी-महाराष्ट्र, इस राज्य के पास देश में सबसे ज्यादा सोनाआपको बता दें दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है. सोने के भंडार वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका का पहला नंबर है. आपको बता दें अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है. इस सोने की कीमत करीब 543,499.37 मिलियन डॉलर है, जो कि 45 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है.
Read more »
