33 शतक और 14627 रन... वो महान खिलाड़ी जो कभी टीम इंडिया में नहीं आया, अब कोच बनकर दिला दी महिला टीम को ट्रॉफी

Womens World Cup 2025 News

33 शतक और 14627 रन... वो महान खिलाड़ी जो कभी टीम इंडिया में नहीं आया, अब कोच बनकर दिला दी महिला टीम को ट्रॉफी
Amol MuzumdarWho Is Amol MuzumdarIndian Womens Cricket Team
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

India vs South Africa Womens World Cup Final: टीम इंडिया 2005 और 2017 में फाइनल खेली थी. तब उसे हार का सामना करना पड़ा था. इस बार सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को हराकर फाइनल में पहुंची हरमन एंड कंपनी ने कोई गलती नहीं की और अफ्रीकी टीम को रोमांचक मैच में शिकस्त दी.

Who is Amol Muzumdar : महिला वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. उसने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ ही दशकों का इंतजार खत्म हुआ.

अंजुम चोपड़ा, मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गजों ने इसका लंबे समय तक सपना देखा, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई. टीम इंडिया 2005 और 2017 में फाइनल खेली थी. तब उसे हार का सामना करना पड़ा था. इस बार सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को हराकर फाइनल में पहुंची हरमन एंड कंपनी ने कोई गलती नहीं की और अफ्रीकी टीम को रोमांचक मैच में शिकस्त दी. भारत की जीत का सूत्रधार भारत की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल और दीप्ति शर्मा सहित कई स्टार खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है. इन प्लेयर्स के अलावा एक और दिग्गज की जिनकी चारों तरफ बात हो रही है, वो अमोल मजूमदार हैं. वह टीम इंडिया के कोच हैं और उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान शांति से अपना काम किया और देश को ट्रॉफी दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाया, लेकिन सभी की निगाहें इस जीत के सूत्रधार अमोल मजूमदार पर टिकी रहीं. एक ऐसा नाम जो लंबे समय से भारतीय क्रिकेट में समर्पण, धैर्य और अधूरेपन के लिए जाना जाता है. चमत्कारिक रिकॉर्ड लेकिन नहीं मिला मौका घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले मजूमदार का करियर चमत्कारिक रहा. उन्होंने 171 प्रथम श्रेणी मैचों में 30 शतक की मदद से 11167 रन बनाए. इसके अलावा 113 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 3 शतकों की मदद से 3286 रन है. इसके अलावा 14 टी20 मैचों में 174 रन बनाए. इस तरह तीनों फॉर्मेट को मिलाकर डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके 14627 रन और 33 शतक हैं. इसके बावजूद उन्हें कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला. अपनी शानदार बल्लेबाजी और तेज क्रिकेटिंग दिमाग के लिए जाने जाने वाले मजूमदार को अक्सर अपनी पीढ़ी की सबसे कम आंकी गई प्रतिभाओं में से एक माना जाता था. ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने बनाए 20 रन और रच दिया इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाली क्रिकेटर का ऑलटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त वो इंतजार जो कभी खत्म नहीं खत्म हुआ मजूमदार के शुरुआती दिनों की सबसे मार्मिक कहानियों में से एक वह समय है जब हैरिस शील्ड मैच में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के बीच 664 रनों की प्रसिद्ध साझेदारी के दौरान उन्होंने पैड पहने हुए इंतजार किया था. दो दिन के इंतजार से शुरू हुआ यह इंतजारर भारतीय टीम के लिए दो दशक लंबे इंतजार में बदल गया. वह कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए और कहा जाता है कि अगर वह भारत के लिए खेलते तो हो सकता था कि सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी बन जाते. ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार जैसा... वह कैच जिसने भारत को बना दिया वर्ल्ड चैंपियन, देश की इस बेटी ने 140 करोड़ों लोगों को झुमाया भारत का इंतजार खत्म कराया हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था. दशकों बाद अमोल मजूमदार ने आखिरकार भारत को गौरव दिलाया. बल्ले से नहीं, बल्कि एक कोच के रूप में. उनकी रणनीतिक सोच, शांत नेतृत्व और महिला क्रिकेट की समझ ने भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बना दिया. टीम इंडिया पहली बार चैंपियन बन गई. अपनी बारी का अंतहीन इंतजार करने वाले इस दिग्गज ने महिला क्रिकेट में भारत के इंतजार खत्म करने में सबसे अहम भूमिका निभाई. जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने उनके पैर भी छुए और इस पल ने सबको भावुक कर दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Amol Muzumdar Who Is Amol Muzumdar Indian Womens Cricket Team Indian Womens Cricket Team Coach Team India Womens World Cup India Vs South Africa Final India Vs South Africa Match

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज: 2 दिन में 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे, 47 सेंटरों के आसपास...लखनऊ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज: 2 दिन में 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे, 47 सेंटरों के आसपास...उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से आयोजित 30,900 पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर लखनऊ जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में 1 और 2 नवम्बर 2025 को दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।Today first day UP Police recruitment exam Lucknow uttar pradesh UPPolice-Exam-Lucknow-Preparation 47...
Read more »

'मास जथारा' में 33 साल छोटी श्रीलीला संग रवि तेजा ने फरमाया इश्क, ₹90 करोड़ में बनी फिल्म, इंस्पेक्टर लक्ष्मण छाए'मास जथारा' में 33 साल छोटी श्रीलीला संग रवि तेजा ने फरमाया इश्क, ₹90 करोड़ में बनी फिल्म, इंस्पेक्टर लक्ष्मण छाएश्रीलीला और रवि तेजा की फिल्म 'मास जथारा' लोगों को बेहद पसंद आ रही है। 31 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म में श्रीलीला रवि तेजा की प्रेमिका बनी हैं। श्रीलीला ने खुलासा किया था कि रवि तेजा के साथ काम करना उनके लिए सबसे बेहतरीन अनुभव रहा। दोनों की उम्र में 33 साल का फर्क...
Read more »

गोरखपुर में जमीन बेचने के नाम पर 33 लाख की ठगी, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमागोरखपुर में जमीन बेचने के नाम पर 33 लाख की ठगी, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमागोरखपुर में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 33 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
Read more »

जोकर जो केवल मर्दों को बनाता था निशाना, 33 हत्याओं का दोषी, सच्ची घटना पर आधारित थी IT के 'पेनीवाइज' की कहानी!जोकर जो केवल मर्दों को बनाता था निशाना, 33 हत्याओं का दोषी, सच्ची घटना पर आधारित थी IT के 'पेनीवाइज' की कहानी!हॉलीवुड फिल्म 'इट' में 'पेनीवाइज' नाम के जोकर ने हर किसी के अंजर खौफ पैदा कर दिया था। लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि वो कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी। स्टीफन किंग ने कभी नहीं लिखा कि 'पेनीवाइज' सीरियल किलर पर आधारित है या नहीं, लेकिन समानताएं इतनी अधिक...
Read more »

संघर्ष की राह पर किंग खानसंघर्ष की राह पर किंग खानशाहरुख खान के 33 साल के सिनेमाई सफर पर एक नज़र, छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक की यात्रा और उनके संघर्षों का विवरण।
Read more »

33 साल की फेमस सिंगर ने कराई 3800 बच्चों की दिल की सर्जरी, स्टेज शो की कमाई से बचाई मासूमों की जान33 साल की फेमस सिंगर ने कराई 3800 बच्चों की दिल की सर्जरी, स्टेज शो की कमाई से बचाई मासूमों की जानPalak Muchhal: ​पलक मुच्छल अपने भाई पलाश के साथ मिलकर हार्ट फाउंडेशन चलाती हैं, जिसका नाम है पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन. इस फाउंडेशन के जरिए सिंगर अभी तक 3 हजार 8 सौ से ज्यादा बच्चों के दिल की सर्जरी करा चुकी हैं और अब भी बहुत सारी सर्जरी वेटिंग लिस्ट में हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:16:30