Kane Williamson Return to New Zealand Test Squad: अब गेंदबाजों की खैर नहीं...ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्यों कई महीनों के बाद एक दिग्गज की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है. वो दिसंबर महीने में एक्शन में दिखेगा.
Kane Williamson Return to New Zealand Test Squad : न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, क्योंकि टेस्ट टीम में 105 टेस्ट मैच खेलने वाला दिग्गज लौट आया है. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों के होश उड़ाता नजर आएगा.
ये कोई और नहीं बल्कि स्टाइलिश बल्लेबाज केन विलियमसन हैं, जिन्होंने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और अब वो कई महीनों के बाद टीम में वापस लौटे हैं. 24 नवंबर के दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है. जिसमें विलियमसन की वापसी हो गई है. लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट से दूर रहे विलियमसन एक बार फिर न्यूजीलैंड की सफेद जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं, उनके टीम में लौटने से बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा. चोटों के बाद मैदान पर वापसी दरअसल, केन विलियमसन इस साल लगातार चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से दूर रहे थे. पहले उन्होंने द हंड्रेड खेलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेली और इसके बाद इंग्लैंड ODI सीरीज में भी उन्हें ग्रोइन की चोट लग गई थी. हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं और टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर उत्साहित भी. टीम की कमान टॉम लैथम संभालेंगे. केन विलियमसन की वासपी पर कोच ने जाहिर की खुशी कोच रॉब वाल्टर ने केन विलियमसन की वापसी पर कहा केन सिर्फ बल्लेबाज नहीं, एक बेमिसाल लीडर हैं. उनकी उपस्थिति ही टीम में आत्मविश्वास भर देती है. उनके पास रेड-बॉल क्रिकेट में लौटने के लिए पर्याप्त समय रहा है और वह पहले टेस्ट से पहले घरेलू मैच खेलकर फॉर्म में लय लाना चाहते हैं. स्क्वॉड में कुछ पुराने चेहरे लौटे न्यूजीलैंड टीम में दो साल बाद तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भी वापसी करने में सफल रहे हैं. वहीं काइल जैमीसन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें फिलहाल टीम से बाहर रखा गया है. ग्लेन फिलिप्स भी पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर सके और चयनकर्ताओं ने उन्हें इंतजार करने की सलाह दी है. दूसरी ओर डैरिल मिचेल, जो चोट के कारण ODI मैच मिस कर चुके थे, टीम में शामिल हो गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड टॉम लैथम , टॉम ब्लंडल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉलक्स, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग.
New Zealand Test Squad New Zealand Cricket Kane Williamson New Zealand Vs West Indies Nz Vs Wi Nz Squad New Zealand Squad Kane Williamson वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड केन विलियमसन केन विलियमसन की टेस्ट में वापसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Naxal Surrender: हिडमा के करीबी 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, नक्सल संगठन को बड़ा झटका37 Naxal Surrender in Hyderabad: सरेंडर करने वाले नक्सलियों में हिडमा का करीबी कोय्याडा सम्बैयाह जिसे आज़ाद के नाम से जाना जाता है वो भी शामिल है. आजाद मुलुगु जिले का मूल निवासी हैं. वो पिछले 31 सालों से अंडरग्राउंड था.
Read more »
तेलंगाना में 37 माओवादियों ने किया सरेंडर, टॉप लीडर्स ने डाले हथियार; कई युवतियां भी शामिलतेलंगाना में 37 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जिनमें शीर्ष नेता और कई युवतियां शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक ने इसे माओवादियों पर बढ़ते दबाव और सरकार की नीतियों की जीत बताया। समर्पण करने वालों ने हथियार भी सौंपे। विचारधारा से निराशा और पुनर्वास योजनाओं के कारण युवाओं ने हथियार छोड़े। पुलिस अभी भी बाकी माओवादियों से निपटने पर ध्यान...
Read more »
गुरुग्राम में छिपे पति और गर्लफ्रेंड को बिहार लेकर जा रही थी बीवी, मथुरा में वही हुआ जिसका डर था!37 वर्षीय सतीश अपनी प्रेमिका पुष्पा देवी के साथ कई महीने पहले भोजपुर बिहार से लापता हो गया था। दोनों शादीशुदा हैं।
Read more »
बंगाल में SIR से एक और चमत्कार, BLO से बात-बात में पता चला ऐसा राज, शख्स को 37 साल बाद मिल गया बिछड़ा परिवा...पश्चिम बंगाल में SIR ने ऐसा चमत्कार कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पुरुलिया के एक छोटे से गांव में वोटर लिस्ट की जांच क ऐसे परिवार के लिए वरदान बन गई, जिसका बड़ा बेटा करीब चार दशक पहले बिछड़ गया था.
Read more »
पश्चिम बंगाल में SIR ने जोड़ा बिखरा हुआ परिवार, 37 साल पहले अपनों को छोड़ गया बेटा घर लौटापश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पुरुलिया के एक परिवार को 37 साल बाद फिर से मिला दिया. 1988 में घर छोड़कर गायब हुए विवेक चक्रवर्ती की खोज परिवार ने वर्षों पहले छोड़ दी थी, लेकिन SIR प्रक्रिया के दौरान उनके बेटे ने दस्तावेजी मदद के लिए अनजाने में ही अपने ही चाचा और बूथ लेवल ऑफिसर प्रदीप चक्रवर्ती को फोन कर दिया.
Read more »
बंगाल में SIR की वजह से परिवार से मिला बिछड़ा बेटा, 37 साल बाद लौटा घरपश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के दौरान, पुरुलिया जिले में चक्रवर्ती परिवार 37 साल बाद अपने बिछड़े बेटे से मिला। 1988 में लापता हुए विवेक चक्रवर्ती को उनके भतीजे ने एसआईआर के माध्यम से खोज निकाला। विवेक के भाई प्रदीप, जो बीएलओ हैं, के नंबर पर उनके बेटे ने संपर्क किया, जिससे परिवार का पुनर्मिलन हुआ। विवेक ने चुनाव...
Read more »
