32,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड जारी कर रही सरकार, कौन ले सकता है, क्या फायदा है? जानिए सबकुछ

Government Bonds News

32,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड जारी कर रही सरकार, कौन ले सकता है, क्या फायदा है? जानिए सबकुछ
RBI AuctionFinance MinistryIndia Economy
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

सरकार 26 सितंबर को RBI के जर‍िए 32,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की नीलामी करेगी. इसमें दो दीर्घकालिक सिक्योरिटीज शामिल होंगी, जिनमें 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सदस्यता का ऑप्‍शन भी हो सकता है.

नई द‍िल्‍ली. वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह 26 सितंबर को मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित नीलामी के जर‍िए दो दीर्घकालिक सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री से ₹32,000 करोड़ जुटाएगा. पहला लॉट “6.

68 प्रतिशत सरकारी प्रतिभूति 2040” ₹16,000 करोड़ का है, जबकि दूसरा “6.90 प्रतिशत सरकारी प्रतिभूति 2065” ₹16,000 करोड़ का है. दोनों को बहु-मूल्य विधि का उपयोग करके मूल्य-आधारित नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा. सरकार हर बॉन्‍ड के लिए ₹2,000 करोड़ तक की अतिरिक्त सदस्यता भी रख सकती है, जिससे कुल संभावित जुटाव ₹36,000 करोड़ तक हो सकता है. नीलामी प्रक्रिया और डेट RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत तक पात्र खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा के तहत आरक्षित रहेगा. बोली प्रक्रिया RBI के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगी. गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक जमा की जा सकती हैं, जबकि प्रतिस्पर्धी बोलियां 11:30 बजे तक स्वीकार की जाएंगी. परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल बोलीदाताओं को सोमवार, 29 सितंबर तक भुगतान करना होगा. बॉन्‍ड में न‍िवेश के क्‍या फायदे हैं? दरअसल, केंद्र सरकार हो या कोई कंपनी हो, बॉन्ड की नीलामी करके वो अपने खर्चों के लिए फंड जुटाती हैंं. सरकार जब बॉन्‍ड की नीलामी करती है तो जुटाई गई धन राश‍ि से वह बुनियादी ढांचे और कई और वित्तीय जरूरतों को पूरा करती है. अब आपके मन में जो सवाल है क‍ि लोग बॉन्‍ड क्‍यों खरीदते हैं और इसके क्‍या फायदे हैं ? आइये आपको बताते हैं : दरअसल, सरकारी बॉन्‍ड खरीदने वालों को सरकार न‍ियम‍ित ब्‍याज देती है. ये सरकारी होती है इसल‍िए पैसे को न‍िवेश करने का अच्‍छा तरीका है. अगर आपके पास अच्‍छी खासी पूंजी है तो आप बॉन्‍ड खरीदकर उसको सुरक्ष‍ित कर सकते हैं. इसका एक फायदे ये भी है क‍ि इससे आपकी रेगुलर इनकम बनती है और पोर्टफोलियो जोखिम कम होता है. लोग सरकारी बॉन्ड क्यों खरीदते हैं? 1. सरकारी बॉन्ड क्योंकि केंद्र सरकार के होते हैं, इसल‍िए पैसा डूबने का जोखिम कम होता है. 2. रेगुलर इनकम होता है. क्‍योंक‍ि सरकार बॉन्‍ड पर नियमित अंतराल पर ब्याज देती है. इससे आय में स्थिरता आती है. 3. अगर कोई रूढ़िवादी निवेश में यकीन रखता है तो ये अपनी पूंजी को बचाकर रखने का अच्‍छा तरीका है. 4. पोर्टफोलियो में व‍िव‍िधता आती है और इससे पोर्टफोल‍ियो में जोख‍िम भी कम होता है. 5. जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो बॉन्ड की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे निवेशकों के लिए पूंजीगत मूल्यवृद्धि होती है. 6. निवेशक इन बॉन्ड को जब मन करे बेच भी सकते हैं. यानी जब न‍िवेशक को पैसे की जरूरत हो तो वह इसे बेचकर अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं. 7. लंबी अवधि में ये बॉन्‍ड फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

RBI Auction Finance Ministry India Economy Debt Market G-Secs RBI E-Kuber Auction

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US Tariff: 32000 करोड़ का नुकसान! ट्रंप के टैरिफ से तमिलनाडु के टेक्सटाइल हब पर मंडराया खतरा, लाखों नौकरियों पर संकटUS Tariff: 32000 करोड़ का नुकसान! ट्रंप के टैरिफ से तमिलनाडु के टेक्सटाइल हब पर मंडराया खतरा, लाखों नौकरियों पर संकटतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के 50% टैरिफ से राज्य को करीब 3.93 बिलियन डॉलर (करीब 32,000 करोड़ रुपये) का भारी नुकसान हो सकता है.
Read more »

हैदराबाद में मिली ‘मौत की फैक्ट्री’: 32,000 लीटर कच्चा ड्रग्स जब्त, 12 आरोपी सलाखों के पीछेहैदराबाद में मिली ‘मौत की फैक्ट्री’: 32,000 लीटर कच्चा ड्रग्स जब्त, 12 आरोपी सलाखों के पीछेMira-Bhayander Police of Maharashtra busted the country's biggest drug factories , हैदराबाद में मिली ‘मौत की फैक्ट्री’: 32,000 लीटर कच्चा ड्रग्स जब्त, 12 आरोपी सलाखों के पीछे
Read more »

‘Death Factory’ Busted in Hyderabad: 32,000 Litres of Raw Drugs Seized, 12 Arrested‘Death Factory’ Busted in Hyderabad: 32,000 Litres of Raw Drugs Seized, 12 ArrestedDuring the operation, the police recovered 32,000 litres of raw material, which could produce drugs worth crores in the international market. a total of 12 people have been arrested.
Read more »

सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर: गोल्ड ₹1,699 बढ़कर ₹1.08 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹32,000 बढ़ा, चांदी...सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर: गोल्ड ₹1,699 बढ़कर ₹1.08 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹32,000 बढ़ा, चांदी...सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 974 रुपए बढ़कर 1,07,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1,06,338 रुपए पर था। वहीं
Read more »

Drug Factory Exposed: देश की सबसे बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार करोड़ की ड्रग्स बरामदDrug Factory Exposed: देश की सबसे बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार करोड़ की ड्रग्स बरामदमुंबई के पास मीरा भायंदर में पुलिस ने देश की सबसे बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. जांच में 32,000 लीटर ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 12 हजार करोड़ बताई जा रही है.
Read more »

टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स! इस दिवाली IPO मार्केट में 32,000 करोड़ का डबल धमाकाटाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स! इस दिवाली IPO मार्केट में 32,000 करोड़ का डबल धमाकाअगले महीने देश में दो बड़े आईपीओ खुल रहे हैं। इनके जरिए कुल 32,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इस साल अब तक आईपीओ के जरिए 60,000 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:43:51