Abhishek Sharma 148 Runs in 52 Balls: वर्ल्ड नंबर-1 T20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने SMAT2025 में रिकॉर्डतोड़ कारनामा किया। हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में खेले जा रहे पंजाब बनाम बंगाल के मैच में अभिषेक ने 32 गेंदों पर शतक ठोका। उन्होंने 52 गेंदों में 148 रन की पारी खेली, जो कि T20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma 148 runs: टीम इंडिया के इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। आज यानी 30 नवंबर 2025 को हैदराबाद में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप C मैच में बंगाल के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्डतोड़ शतक बनाया। पंजाब के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने प्रभसीमन सिंह के साथ ओपनिंग करते हुए केवल 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान बंगाल के गेंदबाज, जिसमें मोहम्मद शमी और आकाश दीप प्रमुख थे, उनकी अभिषेक ने खूब खबर ली। अभिषेक ने 32 गेंदों पर शतक ठोका और इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा-युवराज सिंह और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड की बराबरी की। SMAT 2025: Abhishek Sharma का रिकॉर्डतोड़ कारनामा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में बंगाल के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली। टॉस जीतकर पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक ने पहले ही ओवर में अपने पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद साथी मोहम्मद शमी पर 23 रन ठोककर धमाका शुरू कर दिया। उन्होंने केवल 32 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इस पारी के साथ अभिषेक ने T20 में अपने 8वें शतक के साथ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की हैं। केवल विराट कोहली ही भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे हैं। अभिषेक ने इस पारी में 16 छक्के जड़कर एक टी-20 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पिछले साल 87 छक्के लगाने वाले अभिषेक ने इस बार 91 छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। पंजाब की टीम की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम ने कुल स्कोर 300 पार कर लिया, जिससे पंजाब केवल दूसरी भारतीय टीम बन गई, जिसने T20 में 300 से ऊपर का स्कोर बनाया। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने केवल 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो किसी भारतीय द्वारा खेली गई दूसरी सबसे तेज T20 हाफ सेंचुरी है। वहीं, ओपनर ने 32 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय द्वारा खेला गया तीसरा सबसे तेज T20 शतक है। उन्होंने प्रभसीमन सिंह के साथ मिलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पहली विकेट की साझेदारी की, जिसमें 205 रन जोड़े। उन्होंने SMAT के इतिहास में दूसरी बड़ी व्यक्तिगत पारी भी खेली। अभिषेक के बल्ले से 52 गेंदों में 148 रन निकले। अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी के दम पर ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप से टी20 में भारत के लिए सबसे तेज शतक ठोकने की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड उर्विल पटेल और अभिषेक दोनों के नाम है, जिन्होंने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में 28-28 गेंदों में शतक ठोका था। 12गेंद पर अर्धशतक ठोककर अभिषेक ने गुरु युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक आशुतोष शर्मा के नाम है, जिन्होंने11 गेंद में ये कारनामा किया था। वहीं, युवराज सिंह ने भी ये कारनामा 12 गेंद पर किया। इस तरह अभिषेक ने अपने गुरु युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। T20 मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बैटर तिलक वर्मा- 151 रन - 23 नवंबर 2024 अभिषेक शर्मा -148 रन - 30 नवंबर 2025 श्रेयस अय्यर- 147 रन -21 फरवरी 2019 पुनित बिष्ट-146* रन - 13 फरवरी 2021 वैभव सूर्यवंशी-144 रन - 14 नवंबर 2025 T20 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल- 175* रन आरोन फिंच-172 रन हामिल्टम साकाद्जा- 162 नाबाद रन हज़रतुल्लाह ज़ज़ई-162 नाबाद रन साहिबजादा फरहान- 162 रन नाबाद भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज उर्विल पटेल- 28 अभिषेक शर्मा -28 उर्विल पटेल-31 ऋषभ पंत-32 अभिषेक शर्मा - 32 वैभव सूर्यवंशी-32 भारत के लिए टी20 में सबसे तेज फिफ्टी आशुतोष शर्मा-11 गेंद युवराज सिंह-12 गेंद अभिषेक शर्मा -12 गेंद यशस्वी जायसवाल-13 गेंद पंजाब ने बनाया 310 रन का स्कोर अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में ऐसा पांचवां मौका है, जब किसी टीम ने एक मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर वडोदरा ने बनाया हुआ है। 2024 में वडोदरा ने सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। यह भी पढ़ें- SMAT 2025: पृथ्वी शॉ ने जड़ा तूफानी अर्धशतक तो अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप; हरियाणा ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच यह भी पढ़ें- SMAT 2025: जुयाल और वीर ने यूपी को दिलाई बड़ी जीत, आयुष म्हात्रे ने जमाया शतक, एमएस धोनी के चेले ने अभिषेक शर्मा को किया ढेर.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma 148 runs: टीम इंडिया के इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। आज यानी 30 नवंबर 2025 को हैदराबाद में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप C मैच में बंगाल के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्डतोड़ शतक बनाया। पंजाब के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने प्रभसीमन सिंह के साथ ओपनिंग करते हुए केवल 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान बंगाल के गेंदबाज, जिसमें मोहम्मद शमी और आकाश दीप प्रमुख थे, उनकी अभिषेक ने खूब खबर ली। अभिषेक ने 32 गेंदों पर शतक ठोका और इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा-युवराज सिंह और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड की बराबरी की। SMAT 2025: Abhishek Sharma का रिकॉर्डतोड़ कारनामा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में बंगाल के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली। टॉस जीतकर पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक ने पहले ही ओवर में अपने पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद साथी मोहम्मद शमी पर 23 रन ठोककर धमाका शुरू कर दिया। उन्होंने केवल 32 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इस पारी के साथ अभिषेक ने T20 में अपने 8वें शतक के साथ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की हैं। केवल विराट कोहली ही भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे हैं। अभिषेक ने इस पारी में 16 छक्के जड़कर एक टी-20 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पिछले साल 87 छक्के लगाने वाले अभिषेक ने इस बार 91 छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। पंजाब की टीम की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम ने कुल स्कोर 300 पार कर लिया, जिससे पंजाब केवल दूसरी भारतीय टीम बन गई, जिसने T20 में 300 से ऊपर का स्कोर बनाया। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने केवल 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो किसी भारतीय द्वारा खेली गई दूसरी सबसे तेज T20 हाफ सेंचुरी है। वहीं, ओपनर ने 32 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय द्वारा खेला गया तीसरा सबसे तेज T20 शतक है। उन्होंने प्रभसीमन सिंह के साथ मिलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पहली विकेट की साझेदारी की, जिसमें 205 रन जोड़े। उन्होंने SMAT के इतिहास में दूसरी बड़ी व्यक्तिगत पारी भी खेली। अभिषेक के बल्ले से 52 गेंदों में 148 रन निकले। अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी के दम पर ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप से टी20 में भारत के लिए सबसे तेज शतक ठोकने की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड उर्विल पटेल और अभिषेक दोनों के नाम है, जिन्होंने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में 28-28 गेंदों में शतक ठोका था। 12गेंद पर अर्धशतक ठोककर अभिषेक ने गुरु युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक आशुतोष शर्मा के नाम है, जिन्होंने11 गेंद में ये कारनामा किया था। वहीं, युवराज सिंह ने भी ये कारनामा 12 गेंद पर किया। इस तरह अभिषेक ने अपने गुरु युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। T20 मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बैटर तिलक वर्मा- 151 रन - 23 नवंबर 2024 अभिषेक शर्मा-148 रन - 30 नवंबर 2025 श्रेयस अय्यर- 147 रन -21 फरवरी 2019 पुनित बिष्ट-146* रन - 13 फरवरी 2021 वैभव सूर्यवंशी-144 रन - 14 नवंबर 2025 T20 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल- 175* रन आरोन फिंच-172 रन हामिल्टम साकाद्जा- 162 नाबाद रन हज़रतुल्लाह ज़ज़ई-162 नाबाद रन साहिबजादा फरहान- 162 रन नाबाद भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज उर्विल पटेल- 28 अभिषेक शर्मा-28 उर्विल पटेल-31 ऋषभ पंत-32 अभिषेक शर्मा- 32 वैभव सूर्यवंशी-32 भारत के लिए टी20 में सबसे तेज फिफ्टी आशुतोष शर्मा-11 गेंद युवराज सिंह-12 गेंद अभिषेक शर्मा-12 गेंद यशस्वी जायसवाल-13 गेंद पंजाब ने बनाया 310 रन का स्कोर अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में ऐसा पांचवां मौका है, जब किसी टीम ने एक मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर वडोदरा ने बनाया हुआ है। 2024 में वडोदरा ने सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। यह भी पढ़ें- SMAT 2025: पृथ्वी शॉ ने जड़ा तूफानी अर्धशतक तो अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप; हरियाणा ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच यह भी पढ़ें- SMAT 2025: जुयाल और वीर ने यूपी को दिलाई बड़ी जीत, आयुष म्हात्रे ने जमाया शतक, एमएस धोनी के चेले ने अभिषेक शर्मा को किया ढेर
Abhishek Sharma 148 Abhishek Sharma Record Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Cricket Records Highest Individual T20 Scores Punjab Cricket Team Indian T20 Batters Tilak Varma Chris Gayle Abhishek Sharma SMAT 2025 Abhishek Sharma Vs Bengal Abhishek Sharma 12 Ball Fifty Abhishek Sharma Hundred Abhishek Sharma Second Highest T20 Score Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 SMAT 2025 Records Punjab Vs Bengal SMAT 2025 Abhishek Sharma Sixes Record Mohammed Shami Bengal Prabhsimran Singh Indian T20 Records T20 Cricket Records India SMAT 2025 Live Syed Mushtaq Ali Trophy Live Abhishek Sharma T20 Hundred Fastest T20 Hundreds SMAT Live Score SMAT 2025 BEN Vs PUN BEN Vs PUN Scorecard Bengal Vs Punjab Score Bengal Vs Punjab Scorecard अभिषेक शर्मा अभिषेक शर्मा के आँकड़े अभिषेक शर्मा का सबसे तेज़ अर्धशतक अभिषेक शर्मा का सबसे तेज़ शतक अभिषेक शर्मा SMAT BEN Vs PUN स्कोरकार्ड बंगाल बनाम पंजाब स्कोर बंगाल बनाम पंजाब स्कोरकार्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पर्वतारोही अंजली शर्मा के पति के रंग को लेकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट, पढ़कर शर्म से झुक जाएगा सिरAnjali Sharma: शिमला में पर्वतारोही अंजली शर्मा की शादी का वीडियो सामने होते ही सोशल मीडिया पर उनके पति के रंग को लेकर नस्लभेदी और भद्दे कमेंट शुरू हो गए।
Read more »
SIR In Bengal: CCTV ফুটেজ প্রকাশ করুক. তৃণমূলের সঙ্গে বৈঠকের পর কমিশনকে চ্যালেঞ্জ অভিষেকের!TMC Leader Abhishek Banerjee challenges Election Commission
Read more »
'रोहित-विराट असते तर भारताने...'; 'त्या' दाव्यावरुन गावसकरांचा संताप! 'रिटायरमेंटचा...'Sunil Gavaskar On Virat Kohli Rohit Sharma: भारताने दक्षिण आफ्रिकेविरुद्धची मालिका 0-2 ने गमावल्यानंतर केल्या जाणाऱ्या दाव्यावरुन गावसकरांचा संताप
Read more »
12 बॉल पर फिफ्टी, 32 पर सेंचुरी..अभिषेक शर्मा ने गर्दा उड़ा दिया, छक्के गिनते-गितने थक जाएंगे आपAbhishek Sharma smashed 32 ball Century: इन दिनों भारत में घरेलू टी20 क्रिकेट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की धूम है. 30 नवंबर को इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने अपना जलवा दिखाया और 32 बॉल पर शतक ठोक विरोधी टीम की हालत खराब दी. अभिषेक के इस ताबड़तोड़ शतक को जिसने भी देखा हैरान रह गया..
Read more »
इतना कौन मारता है भाई! 32 गेंद में शतक, 16 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मार-मार तोड़ डाले कई रिकॉर्डAbhishek Sharma 32 ball T20 century 16 sixes: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी करने उतरे अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 32 गेंद में शतक जड़ दिया. इस मुकाबले में उन्होंने महज 52 बॉल खेलकर 16 छक्के और 8 चौके की मदद से 148 रन की पारी खेल डाली.
Read more »
16 छक्के और 32 बॉल पर शतक... अभिषेक शर्मा ने कर दिया धुआं-धुआं, रोहित शर्मा-युवराज सिंह की बराबरी कीबाएं हाथ के बैटर अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 12 गेंदें लीं. यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. यही नहीं मेन्स टी20 क्रिकेट में ये संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है.
Read more »
