3.3 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार, भारत में लॉन्च हुई 'जेम्स बॉन्ड' की फिल्मों वाली सुपर स्पोर्ट कार, कीमत है इतनी

Aston Martin Vanquish News

3.3 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार, भारत में लॉन्च हुई 'जेम्स बॉन्ड' की फिल्मों वाली सुपर स्पोर्ट कार, कीमत है इतनी
Aston Martin Vanquish PriceAston Martin Vanquish FeaturesAston Martin Vanquish Speed
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

Aston Martin Vanquish: एस्टन मार्टिन ने नई सुपर स्पोर्ट कार वैनक्विश को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी दुनिया भर में इस कार के केवल 1,000 यूनिट्स की ही बिक्री करेगी, जिसमें से कुछ यूनिट्स को यहां के बाजार में उतारा गया है.

ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन ने भारतीय बाजार में अपनी नई सुपरकार वैनक्विश को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार V12 इंजन से लैस इस सुपर लग्ज़री कार की शुरुआती कीमत 8.85 करोड़ रुपये है. यह हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स कार है, जिसकी दुनिया भर में केवल 1,000 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया जाएगा.

इनमें से कुछ यूनिट्स को भारत में भी बिक्री के लिए पेश किया गया है. हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इंडिया में इसके कितने यूनिट्स को बिक्री के लिए रखा गया है.Advertisementलुक और डिज़ाइन:एस्टन मार्टिन वैनक्विश के फ्रंट में एक स्पेशल ग्रिल दी गई है. जिसके दोनों ओर मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और एक आकर्षक स्प्लिटर है. जो ब्रांड के तकरीबन सभी मॉडलों में समान रूप से देखने को मिलता है. इस एयरोडायनामिक स्पोर्ट्स कार के साइड व्यू में कार्बन फाइबर बॉडीवर्क को फ्लश डोर हैंडल द्वारा कम्पलीट किया गया है. कार के रियर लुक को भी आकर्षक बनाया गया है. जिसे क्वाड-टेलपाइप टाइटेनियम एग्जॉस्ट और एक इंटिग्रेटेड डिफ्यूज़र द्वारा हाइलाइट किया गया है. इंजन... पावर और परफॉर्मेंस:Aston Martin Vanquish उन कुछ स्पोर्ट्स कारों में से एक है जो अभी भी V12 इंजन से लैस हैं. यह इंजन अपने परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए ट्विन टर्बोचार्जर्स से एयरफ्लो प्राप्त करता है. कंपनी ने इस कार में 5.2 लीटर की क्षमता का वी12 इंजन का इस्तेमाल किया है जिसे 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. Advertisementकंपनी का दावा है कि ये कार महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा तक की स्पीड पकड़ सकती है. जबकि इसकी टॉप स्पीड 345 किमी/घंटा है. बता दें कि, वैनक्विश एस्टन मार्टिन का सबसे पावरफुल और सबसे तेज़ सीरीज़-प्रोडक्शन मॉडल है. कार के परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कार में एक्सटेंडेड व्हीलबेस दिया गया है जो कम्फर्टेबल राइड प्रदान करने में मदद करता है. मिलते हैं ये फीचर्स: इसमें एडॉप्टिव बिलस्टीन DTX डैम्पर्स दिए गए हैं जो कैलिब्रेटेड सस्पेंशन है. इसके अतिरिक्त, कार में बेहतर हैंडलिंग के लिए फाइन-ट्यून्ड इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग के साथ-साथ एक नए तरह से डेवलप किए गए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. इस पावरफुल कार में कंपनी ने पिरेली पी जीरो टायरों दिए हैं जिसे 21-इंच फोर्ज्ड एलॉय व्हील्स से लैस किया गया है. कार के फ्रंट में 410 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 360 मिमी की स्पेशल कार्बन सिरेमिक ब्रेक दिए गए हैं.इस कार के ABS सिस्टम में इंटीग्रेटेड ब्रेक स्लिप कंट्रोल , इंटीग्रेटेड ट्रैक्शन कंट्रोल , इंटीग्रेटेड व्हीकल कंट्रोल और इंटीग्रेटेड व्हीकल डायनेमिक्स एस्टीमेशन को मैनेज करने के लिए चार नए कंट्रोलर लगाए गए हैं. ये सभी कंट्रोलर एक इंटिग्रेटेड व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल सिस्टम बनाते हैं पारंपरिक सिस्टम की तुलना में काफी बेहतर स्टॉपिंग डिस्टेंस प्रदान करता है. Advertisement कार का 'जेम्स बॉन्ड' कनेक्शन:कंपनी का कहना है कि, एस्टन मार्टिन का हॉलीवुड की फिल्म सीरीज जेम्स बॉन्ड से गहरा नाता है. Aston Martin Vanquish कार का इस्तेमाल भी इस्तेमाल इस मूवी सीरीज की कुछ फिल्मों में किया गया है. जैसे डाई अनदर डे और कसिनो रॉयल इत्यादि. कंपनी इस कार को कम्पलीट बिल्ट यूनिट रूट से भारत ला रही है और इसके लिमिटेड यूनिट्स की ही बिक्री भारत में होगी. देश में इस ब्रांड का एकमात्र शोरूम दिल्ली में है और जो देश भर में कारों की बिक्री करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Aston Martin Vanquish Price Aston Martin Vanquish Features Aston Martin Vanquish Speed Aston Martin Vanquish Specification Aston Martin Vanquish Details Aston Martin Cars In India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दरभंगा, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में मेट्रो सेवा की तैयारी पूरी, 2029 तक मिलेगा सफर का आनंददरभंगा, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में मेट्रो सेवा की तैयारी पूरी, 2029 तक मिलेगा सफर का आनंदसबसे लंबा मेट्रो रूट गया में प्रस्तावित है (36.08 किमी), जबकि भागलपुर (24 किमी), मुजफ्फरपुर (21.25 किमी) और दरभंगा (18.8 किमी) में भी विस्तृत मेट्रो नेटवर्क की योजना बनाई गई है.
Read more »

भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्रीभारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्रीभारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
Read more »

इस देसी कार के आगे फीकी पड़ जाती है विदेशी गाड़ियों की चमक, मिलता है जबरदस्त स्पेसइस देसी कार के आगे फीकी पड़ जाती है विदेशी गाड़ियों की चमक, मिलता है जबरदस्त स्पेसTata Curvv: यकीन मानिए टाटा की इस कार के आगे विदेशी कारों का डिजाइन भी आपको फीका लगने लगता है, इसकी कीमत भी विदेशी कारों की तुलना में काफी कम है.
Read more »

फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी: टमाटर और LPG की कीमत घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% म...फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी: टमाटर और LPG की कीमत घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% म...भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.
Read more »

केवल 3 लोग खरीद सकेंगे इसे! देश में लॉन्च हुई 2 सीट... 9 गियर वाली धांसू कारकेवल 3 लोग खरीद सकेंगे इसे! देश में लॉन्च हुई 2 सीट... 9 गियर वाली धांसू कारMercedes Maybach SL 680: मर्सिडीज़ बेंज ने भारत में मेबैक SL 680 मोनोग्राम सीरीज़ लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.2 करोड़ रुपये है.
Read more »

खरीदनी है नई कार... तो ठहर जाएं! इन कंपनियों ने कर दिया बड़ा ऐलानखरीदनी है नई कार... तो ठहर जाएं! इन कंपनियों ने कर दिया बड़ा ऐलानCar Price Hike: हाल ही में देश की कई दिग्गज कार कंपनियों ने आगामी 1 अप्रैल से अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:27:51