उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को पकड़ा है, जो अपने ऑटो में 19 सवारी लादकर ले जा रहा था. देखें वीडियो में.
बस के बाद ज्यादातर लोग ऑटो से काम धंधे पर जाते हैं. जब बस नहीं मिलती तो लोग वर्क स्टेशन पर पहुंचने के लिए ऑटो का ही सहारा लेते हैं. ऑटो में भी ज्यादा सवारी बैठाना गैर-कानूनी है. बावजूद इसके उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
एक ऑटो में हद से हद से 3 से 4 सवारी बैठाना ही मान्य है, लेकिन इस ऑटो ड्राइवर ने तो हद ही कर दी. इस ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो में 3 से 4 नहीं 5 से 7 नहीं बल्कि पूरी 19 सवारी ही बैठा दी. जी हां, इस पर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है कि एक ऑटो में 19 सवारी कैसे आ सकती है. वहीं, जब पुलिस ने इस ऑटो को रोका तो वो भी सवारी गिनते-गिनते थक गए. पुलिस अब इस ऑटो ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने में जुट गई है. एक ऑटो में 19 सवारी कैसे आ सकती है?यह पूरा मामला झांसी के बरुआसागर का है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने 19 सवारी लेकर जा रहे एक ऑटो को बीच सड़क ही धर लिया. इस सीएनजी ऑटो में ड्राइवर ने दो या चार नहीं बल्कि 19 सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था. बता दें, इस सीएनजी ऑटो में बस तीन सवारियों के बैठने का आरटीओ परमिट होता है, लेकिन चंद पैसों के लालच में इस ऑटो ड्राइवर ने तो ट्रैफिक नियमों की धज्जियां ही उड़ा दीं. वहीं, ऑटो में बैठी 19 सवारी को भी अपनी जान की जरा भी फिक्र नहीं हुई.देखें Video: ऑटो या मिनी बस?UP के झांसी से हैरान करने वाला एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पुलिस भी चकरा गई. वीडियो में एक 4 शीटर ऑटो नजर आ रहा है जिसमें एक साथ 19 सवारियों को बैठाया गया था. पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई है.#uttarpradesh । #jhansi ।… pic.twitter.com/drrfLuQMyk— NDTV India February 17, 2025{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पुलिस ने लिया कड़ा एक्शनवहीं, चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस पूरे वाकया का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया और एक-एक कर सवारी को बाहर निकाला. वीडियो में पुलिस को ऑटो से निकलने वाली एक के बाद एक सवारियों को गिनते सुना जा रहा है. वहीं, इस घटना से पता चलता है कि कैसे ड्राइवर ही नहीं बल्कि लोग भी अपनी जिंदगी के प्रति लापरवाह होकर जान जोखिम में डाल रहे हैं. इधर, पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को पकड़ उसके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.ये Video भी देखें:
Jhansi News ऑटो ड्राइवर Auto Or Mini Bus Auto Driver Carrying 19 Passengers In One Auto Viral Video Jhansi Police Jhansi Jhansi News Jhansi Auto Video Auto Video Viral Auto Viral Video Auto Driver Trending Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: मुश्किल में भी नहीं छोड़ा पति का साथ, कांबली का हाथ थाम ले जाते...Video: मुश्किल में भी नहीं छोड़ा पति का साथ, विनोद कांबली का हाथ पकड़ जतन से ले जाते वीडियो हो रहा जमकर वायरल
Read more »
भूखे जंगली हाथी ने घर में घुसने की कोशिश, सूंड से ही कमरे में मचा दिया उत्पात, देखें ये वायरल वीडियोElephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
डिब्बे से दाल निकालने का युवक ने किया ऐसा देसी जुगाड़, वीडियो देख सिर चकरा जाएगाMan desi jugaad: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख पब्लिक हैरान रह Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
शर्मा कर खड़ी लड़की, फिर किस्सिक पर बवाल मचाने लगीएक छोटी लड़की का शादी समारोह में हुए नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसका नृत्य देख लोग हैरान हैं।
Read more »
राहुल द्रविड़ ऑटो चालक से बहस | क्रिकेट स्टार का ऑटो चालक के साथ विवादक्रिकेट स्टार राहुल द्रविड़ का ऑटो चालक के साथ विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है।
Read more »
फव्वारे से नहाने का मजा लेता दिखा 15 फुट का King Cobra, जैसे ही पानी बंद हुआ फिर देखिए क्या हो गया.....King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप विश्वास नहीं कर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
