आईपीएल में एमएस धोनी पर सबकी नजरें रहेंगी. जो 43 साल की उम्र में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मैदान पर उतरेंगे. धोनी को फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ में रिटेन किया है. माही ने वैसे तो अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 बार आईपीएल खिताब जिताया है लेकिन इस बार वह 3 महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं जिनको तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन होगा.
आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार के मामले में पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं. बतौर विकेटकीपर धोनी 264 मैचों में 190 शिकार कर चुके हैं.उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स की ओर से खेलते हुए 257 पारियों में ये आंकड़ा हासिल किया है.
इस दौरान उन्होंने 148 कैच और 42 स्टंपिंग किए हैं. एक मैच में वह सबसे अधिक 4 कैच लपक चुके हैं. धोनी को 200 का आंकड़ा छूने के लिए 10 शिकार और करने होंगे. एमएस धोनी आईपीएल के इस सीजन 10 कैच या स्टंपिंग करने में सफल हो जाते हैं तो फिर उनके कुल शिकार की संख्या 200 पर पहुंच जाएगी. आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह पहले विकेट कीपर बन जाएंगे. धोनी के इस महारिकॉर्ड को तोड़ना आने वाले विकेटकीपर के लिए एवरेस्ट चढ़ने जैसा हो जाएगा.मौजूदा समय में यानी एक्टिव विकेटकीपर में ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर हैं जो 111 मैचों में 95 शिकार कर चुके हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अगर इस आईपीएल में 50 प्लस स्कोर करने में सफल रहे तो वह अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे. माही ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. हालांकि इसके लिए धोनी को इस बार बैटिंग के लिए थोड़ा उपर आना होगा. तभी बल्लेबाजी के लिए उन्हें ज्यादा समय मिलेगा और वो इस रिकॉर्ड को हासिल कर सकते हैं. आईपीएल में 50 प्लस का स्कोर करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम है.गिलक्रिस्ट ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 85 रन बनाए थे. उस समय गिलक्रिस्ट की उम्र 41 साल और 181 दिन थी. धोनी ने आईपीएल में अपनी आखिरी सेंचुरी 40 साल 262 दिन की उम्र में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगाई थी. दाएं हाथ के बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल में सुरेश रैना के रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. धोनी को रैना को पीछे छोड़ने के लिए 18 रन की जरूरत है. अगर माही सीएसके के पहले ही मैच में अठारह रन बनाने में सफल रहे तो वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस समय माही के 4669 रन हैं जबकि सुरेश रैना के 4687 आईपीएल रन हैं. महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. ऐसे में जाते जाते फैंस चाहेंगे कि माही ये तीनों महारिकॉर्ड बनाकर जाएं ताकि वर्षों तक उनका ये रिकॉर्ड लोगों के जेहन में रहे. धोनी 2008 यानी पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं और वह तब से अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े रहे.
Ms Dhoni Ipl Records Ms Dhoni Csk Ms Dhoni Ipl Runs Ms Dhoni Ipl Dismissal Ms Dhoni Oldest Fifty Ms Dhoni Suresh Raina Record Ms Dhoni Record Ms Dhoni Captaincy Record Ipl Chennai Super Kings एमएस धोनी आईपीएल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CT 2025: कोहली रचेंगे इतिहास... ध्वस्त होगा 'यूनिवर्स बॉस' का ये महारिकॉर्ड!आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर निगाहें होंगी. कोहली 2 बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की दहलीज पर हैं.
Read more »
ये 5 चीजें जो आपको बनाए रखती हैं जवान, रोज खाने पर चमक जाएगी स्किनआपकी डाइट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोक नहीं सकता लेकिन आपके फूड्स में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और सूजनरोधी गुणों से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थ स्किन को प्रोटेक्शन में मदद कर सकते हैं.
Read more »
सैंडविच जेनरेशन: दो पीढ़ियों के बीच उलझी जिंदगी, जानें कैसे बदल रही है भारतीय परिवारों की तस्वीरसैंडविच जेनरेशन से तात्पर्य उन लोगों से है जो अपनी 30, 40 या 50 की उम्र में एक ही समय में अपने माता-पिता और बच्चों की देखभाल कर रहे हैं.
Read more »
इस देश में 65 की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं 30 की, जानें कैसे?इस देश में 65 की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं 30 की, जानें कैसे?
Read more »
धोनी के 3 रिकॉर्ड... जिनका टूटना असंभव जैसा, आईपीएल में जीत का शतक लगाने वाले इकलौते कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट में किरयर में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 बार खिताब अपने नाम किया. धोनी 43 की उम्र में आईपीएल मे आगामी सीजन के लिए तैयारी में जुट गए हैं.
Read more »
अब Train में मेनू और रेट लिस्ट डिस्प्ले करना जरूरी, रेल मंत्री बोले- खाने के पैकेट पर QR CodeAshwini Vaishnaw मुताबिक ट्रेन में मिलने वाले भोजन के पैकेटों पर क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए यात्री रसोई के नाम से लेकर पैकेजिंग की जानकारी तक की पुष्टि कर सकते हैं.
Read more »
