3 दिन, 3 रिकॉर्ड... इस हफ्ते सोना लगातार नई ऊंचाई पर पहुंचा, जानें वे 4 कारण जिनकी वजह से आई तेजी

Gold Price News

3 दिन, 3 रिकॉर्ड... इस हफ्ते सोना लगातार नई ऊंचाई पर पहुंचा, जानें वे 4 कारण जिनकी वजह से आई तेजी
Gold Price RiseGold Price This WeekYellow Metal
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Gold Price Updates: सोना खरीदने वालों के लिए एक खबर है। 2025 में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। इस साल सोने के दाम में भारी उछाल आया है।वहीं इस हफ्ते भी सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है। इस हफ्ते सोने की कीमत में करीब दो फीसदी का उछाल आ गया है। जानें सोने में तेजी क्यों आ रही...

नई दिल्ली: इस हफ्ते सोने ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह पीली धातु लगातार ऊंची छलांग लगा रही है। इस हफ्ते सिर्फ तीन दिनों में ही इसने तीन रिकॉर्ड बना दिए हैं। दरअसल, इस हफ्ते मार्केट तीन दिन ही खुली है। सोमवार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की वजह से मार्केट बंद थी। इसके बाद मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही मार्केट खुली। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से मार्केट फिर बंद रही। बात अगर तीन दिन की करें तो इन तीन दिनों में भी सोने में तेजी ही आई है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार, तीनों दिन सोने ने तेजी का रिकॉर्ड बनाया है। इस समय सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इन तीन दिनों में सोने की कीमत में 1.

84 फीसदी की तेजी आई है। Gold Price Today: सोना एक लाख के और करीब पहुंचा, नई ऊंचाई छूने के बाद अब कितने हो गए दाम? अभी क्या है सोने की कीमत?सोने की कीमत अभी नए रिकॉर्ड पर पहुंची है। पिछले कुछ समय से सोने की कीमत में लगातार उछाल आ रहा है। स्थिति यह है कि सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 98 हजार रुपये के स्तर को पार कर गई है। गुरुवार को सोने की कीमत बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। तीन दिन में कैसे बने 3 रिकॉर्ड?इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही बाजार खुला हुआ था। इन तीन दिनों में मार्केट में सोने में लगातार तेजी रही। मंगलवार को सोना 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चांदी भी 2,500 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोने की कीमतों में यह उछाल डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के कारण आया।वहीं अगले दिन यानी 16 अप्रैल को सोने की कीमत में बंपर उछाल आया। सोना 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया था। सोने की कीमतों में 11 अप्रैल के बाद यह सबसे अधिक एक दिन की तेजी थी। तब स्थानीय बाजारों में सोने की हाजिर कीमतों में 6,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,650 रुपये उछलकर 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था, जबकि पिछले दिन इसका भाव 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।17 अप्रैल को सोने की कीमत में फिर से तेजी आई। इस दिन सोना 70 रुपये की बढ़त के साथ 98,170 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 70 रुपये बढ़कर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। ऐसे में देखा जाए तो इन तीन दिनों ने लगातार तीन दिन नया रिकॉर्ड बनाया और 1.84 फीसदी की तेजी आई।सोने की कीमत में क्यों आई तेजी?सोने की कीमत में जिस तरह से तेजी आ रही है, उससे लगता है कि इसकी कीमत बहुत जल्दी एक लाख रुपये पार हो सकती है। जानें सोने की कीमत में तेजी क्यों आ रहा है?1. ट्रंप के टैरिफयह वैश्विक अनिश्चितता का सबसे बड़ा कारण है। ट्रंप के टैरिफ का मतलब है कि उन्होंने दूसरे देशों से आने वाले सामान पर टैक्स बढ़ा दिया है। हाल ही में उन्होंने खनिजों के आयात पर जांच करने का आदेश दिया। इससे बुधवार को बाजार में और भी ज्यादा डर फैल गया। 2. डॉलर इंडेक्सडॉलर की चाल का असर सोने पर उल्टा होता है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतें गिरती हैं। जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतें बढ़ती हैं। निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए डॉलर को खरीदना चाहते हैं। लेकिन ट्रंप की टैरिफ युद्ध की वजह से देश सोने की तरफ जा रहे हैं।3. सेंट्रल बैंक की खरीदारीजानकारों का मानना है कि सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी करते रहेंगे। ETF में भी खूब पैसा आएगा। इससे सोने का आकर्षण बना रहेगा।4. फेड रेट कटजानकारों के मुताबिक बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व मंदी को रोकने के लिए ब्याज दरों में कटौती करेगा। फेडरल रिजर्व अमेरिका का सेंट्रल बैंक है। सोना एक गैर-ब्याज वाली संपत्ति है। ब्याज दरें कम होने से सोने को फायदा होता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gold Price Rise Gold Price This Week Yellow Metal Gold Price Rate सोने की कीमत कितनी बढ़ी सोने की कीमत में तेजी इस हफ्ते सोने के भाव में तेजी सोने की कीमत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हवाई सफर करेगा झारखंड का काला सोना! जल्द शुरू होगा एशिया का सबसे लंबा कन्वेयरहवाई सफर करेगा झारखंड का काला सोना! जल्द शुरू होगा एशिया का सबसे लंबा कन्वेयरअब हवाई सफर करेगा झारखंड का काला सोना! इस दिन से शुरू होगा एशिया का सबसे लंबा कन्वेयर बेल्ट, नोट करें डेट
Read more »

खरमास में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में भी तेजी... जानें कीमतखरमास में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में भी तेजी... जानें कीमतGold-Silver Rate Bokaro: खरमास में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में भी तेजी... जानें 22-24 कैरेट गोल्ड की कीमत
Read more »

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 995 रुपए महंगा होकर 89,164 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1 लाख 892 रुपए प्रत...इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 995 रुपए महंगा होकर 89,164 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1 लाख 892 रुपए प्रत...इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 22 मार्च को सोना 88,169 रुपए पर था, जो अब (29 मार्च) को 89,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
Read more »

royals vs kings: जोफ्रा आर्चर और यशस्वी जायसवाल ने ऐसा क्या किया कि पंजाब किंग्स का अभियान पटरी से उतराroyals vs kings: जोफ्रा आर्चर और यशस्वी जायसवाल ने ऐसा क्या किया कि पंजाब किंग्स का अभियान पटरी से उतराराजस्थान रॉयल्स ने सीज़न की शुरुआत दो मैच हारकर की, पर वह लगातार दो मैच जीतकर फिर से पटरी पर लौट आई है.
Read more »

व्यापार युद्ध की चिंता के बीच सोना रिकॉर्ड ऊंचाई परव्यापार युद्ध की चिंता के बीच सोना रिकॉर्ड ऊंचाई परवॉशिंगटन और बीजिंग के बीच गहराते व्यापार युद्ध की आशंका के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों की ओर भाग रहे हैं, जिसके चलते सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
Read more »

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 2,339 रुपए महंगा होकर 93,353 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,929 रुपए किलो ...इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 2,339 रुपए महंगा होकर 93,353 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,929 रुपए किलो ...इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए पर था, जो अब (12 अप्रैल) को 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:54:06