3 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, बिना सर्जरी हुआ था हार्ट का ट्रीटमेंट

Rajinikanth News

3 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, बिना सर्जरी हुआ था हार्ट का ट्रीटमेंट
Rajinikanth DischargedRajinikanth Health UpdateSuperstar Rajinikanth
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 63%

'जेलर' स्टार रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां पता चला कि उन्हें हार्ट से जुड़ी एक छोटी सी समस्या है. इसका ट्रीटमेंट बिना किसी सर्जरी के एक प्रोसीजर से संभव था, जिसके लिए सोमवार को रजनीकांत हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे.

इंडियन सिनेमा के आइकॉनिक नामों में से एक, सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जिससे फैन्स को उनकी सेहत की चिंता होने लगी थी. हालांकि, जानकारी में सामने आया कि ये एक बिना सर्जरी का मेडिकल प्रोसीजर था, जिससे रजनीकांत गुजरे.

अब उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि सुपरस्टार रजनीकांत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. 'जेलर' स्टार रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां पता चला कि उन्हें हार्ट से जुड़ी एक छोटी सी समस्या है. इसका ट्रीटमेंट बिना किसी सर्जरी के एक प्रोसीजर से संभव था, जिसके लिए सोमवार को रजनीकांत हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. रजनीकांत का हुआ हार्ट ट्रीटमेंट अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई ने रजनीकांत की सेहत को लेकर, मंगलवार को एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया था. इसमें बताया गया, 'मिस्टर रजनीकांत को अपोलो हॉस्पिटल, ग्रीम्स रोड में 30 सितंबर 2024 को भर्ती करवाया गया था. उन्हें दिल से जाने वाली मेन ब्लड वेसल में सूजन थी, जिसे ट्रांस कैथेटर के जरिए, नॉन-सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है. डॉक्टर सतीश ने अयोटा में स्टेंट लगाकर सूजन को पूरी तरह सील कर दिया है. हम उनके शुभचिंतकों और फैन्स को बताना चाहेंगे कि प्रोसीजर वैसा ही हुआ जैसा प्लान किया गया था. रजनीकांत अब स्टेबल हैं और स्वस्थ हैं. वो दो दिन में घर पहुंच जाएंगे.' AdvertisementBulletin from Apollo 🙏🙏🙏Get well soon Thalaivaa 💜💜💜@rajinikanth #Rajinikanth𓃵 pic.twitter.com/u6jAFKu8ba— 𝐌𝐚𝐧𝐨 October 1, 2024प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूछा था हालचाल मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कॉल करके रजनीकांत की हेल्थ का अपडेट लिया था. तमिलनाडु बीजेपी लीडर के. अन्नामलाई ने, पी.एम. मोदी के साथ रजनीकांत और उनकी पत्नी लता का एक पुराना फोटो शेयर करते हुए बताया था, 'अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत और उनकी पत्नी लता का, प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक पुराना फोटो शेयर किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने टेलीफोन पर, हमारे सुपरस्टार श्री रजनीकांत जी की सेहत को लेकर, श्रीमती लता रजनीकांत से बात की. माननीय प्रधानमन्त्री को सर्जरी के बाद श्री रजनीकांत के हालचाल की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री ने उन्हें जल्दी रिकवरी के लिए विश किया.'' Our Hon. PM Thiru @narendramodi avl spoke telephonically to Smt. Latha Rajinikanth avl today to inquire about the health of our Super Star Thiru @rajinikanth avl.Hon PM was informed about the well-being of Thiru Rajinikanth avl post-surgery & Hon PM wished him a speedy… pic.twitter.com/dvneX2IJju— K.Annamalai October 1, 2024रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो 73 साल के सुपरस्टार अब तमिल फिल्म 'वेट्टैयां' में नजर आएंगे. 10 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रजनीकांत 30 साल बाद बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. इन दोनों के अलावा फिल्म में फहाद फाजिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार भी हैं. इसके अलावा रजनीकांत ने 'विक्रम' और 'लियो' के डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म 'कुली' पर भी काम शुरू कर दिया है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rajinikanth Discharged Rajinikanth Health Update Superstar Rajinikanth

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Chameli: दो दिन की शूटिंग के बाद हो गया था 'चमेली' के निर्देशक का निधन, फिर 28 दिन में ऐसे पूरी हुई थी फिल्मChameli: दो दिन की शूटिंग के बाद हो गया था 'चमेली' के निर्देशक का निधन, फिर 28 दिन में ऐसे पूरी हुई थी फिल्म'चमेली' फिल्म की शूटिंग को शुरू हुए दो ही दिन हुए थे और निर्देशक अनंत बलानी का निधन हो गया था, जिसके सुधीर मिश्रा ने इसे पूरा किया था।
Read more »

मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे सलमान खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर, देखें वीडियो मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे सलमान खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर, देखें वीडियो मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल कुलदीप मेहता ने पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह सुसाइड किया था, जिसके बाद उनका पोस्टमार्टम के बाद बीते दिन अंतिम संस्कार हुआ.
Read more »

मुंबई के हॉस्पिटल में हुई लालू यादव की एंजियोप्लास्टी, ट्रीटमेंट के बाद सामने आई पहली तस्वीरमुंबई के हॉस्पिटल में हुई लालू यादव की एंजियोप्लास्टी, ट्रीटमेंट के बाद सामने आई पहली तस्वीरएंजियोप्लास्टी एक ऐसा सर्जिकल प्रोसेस है, जिसमें हार्ट की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है. अक्सर दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी समस्याओं के बाद एंजियोप्लास्टी का सुझाव दिया जाता है.
Read more »

1.37 लाख सैलरी, रहना फ्री... यूपी से Israel जा रहे 5020 श्रमिक1.37 लाख सैलरी, रहना फ्री... यूपी से Israel जा रहे 5020 श्रमिकइजराइल में युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए कुल 7094 लोगों ने टेस्ट दिया था. जिनमें से कुल 5020 श्रमिकों का चयन हुआ है.
Read more »

पीएम मोदी ने फोन पर लिया रजनीकांत का हालचाल, सोमवार से हॉस्पिटल में भर्ती हैं सुपरस्टारपीएम मोदी ने फोन पर लिया रजनीकांत का हालचाल, सोमवार से हॉस्पिटल में भर्ती हैं सुपरस्टारप्रधानमंत्री मोदी ने फोन कॉल पर रजनीकांत का हालचाल लिया है. तमिलनाडु बीजेपी लीडर के. अन्नामलाई ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तमिल स्टार कमल हासन ने भी उनकी अच्छी सेहत और जल्दी ठीक होने की विश शेयर की थी.
Read more »

Rajinikanth in Hospital: पीएम मोदी ने घुमाया फोन, लिया थलाइवा का हालचाल, कैसी है अब रजनीकांत की तबीयतRajinikanth in Hospital: पीएम मोदी ने घुमाया फोन, लिया थलाइवा का हालचाल, कैसी है अब रजनीकांत की तबीयतरजनीकांत की एक हार्ट सर्जरी (एलेक्टिव सर्जरी ) हुई है. इस खबर के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर रजनीकांत का हालचाल लिया है. उन्होंने रजनीकांत की तबीयत की बेहतर स्थिती को जानने के लिए एक्टर की पत्नी से बात की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:11:57