एक्टर आमिर खान शुरुआत में फिल्म 3 इडियट्स नहीं करना चाहते थे। वजह यह थी कि 44 साल की उम्र में 18 साल के लड़के का रोल करने में असहज थे। उन्हें डर था कि लोग उनका मजाक बनाएंगे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी
इस वजह से फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, डायरेक्टर को मनाना पड़ा थाएक्टर आमिर खान शुरुआत में फिल्म 3 इडियट्स नहीं करना चाहते थे। वजह यह थी कि 44 साल की उम्र में वे 18 साल के लड़के का रोल करने में असहज थे। उन्हें डर था कि लोग उनका मजाक बनाएंगे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को सुझाव भी दिया था कि वे किसी यंग लड़के को इस रोल में कास्ट करें। लेकिन हिरानी, आमिर के अलावा किसी दूसरे को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनाना चाहते थे। नतीजतन, आमिर को भी हिरानी की बात माननी ही पड़ी। यह सारी बातें आमिर ने खुद द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में कहीं हैं, जहां वे बतौर गेस्ट पहुंचे थे।आमिर ने बताया- मैं 3 इडियट्स नहीं करना चाहता था। मुझे डर था कि अगर 44 की उम्र में 18 साल के लड़के का रोल निभाऊंगा तो लोग हंसेंगे। मैंने राजू से कहा था कि वे फिल्म में 3 यंग लड़कों को ही कास्ट करें। लेकिन वे नहीं माने। मैंने तब तक राजू के साथ काम नहीं किया था। हालांकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन था। लेकिन जब वे यह कहानी लेकर मेरे पास आए, तब मुझे लगा कि मैं कैसे यंग लड़के का रोल निभा सकता हूं।आमिर ने आगे कहा, ‘फिल्म में मेरी एक लाइन है- सफलता का पीछा मत करो, बल्कि उसके काबिल बनो, सफलता तुम्हारे पीछे आएगी। फिल्म के पीछे राजू की यही सोच थी। उन्होंने मुझसे कहा- तुमने ऐसी फिल्में की हैं, जो कभी हिट नहीं हो सकती थीं। जैसे कि तारे जमीन पर और लगान। ये सभी फिल्में अनाउंसमेंट के वक्त फ्लॉप थीं, लेकिन बाद में हिट हुईं। तो आपने ये फिल्में क्यों कीं? आपने ये सोच कर तो फिल्में नहीं की होंगी कि यह हिट होंगी। ये आपका जुनून था, इसलिए आपने ये फिल्में कीं। अगर आप करेंगे, तभी आप सफल होंगे। तब मैंने सोचा कि राजू एक महान डायरेक्टर हैं। मैं तब तक कोई फिल्म साइन नहीं करता जब तक मैं खुद आश्वस्त ना हूं। लेकिन यह पहली बार था जब मैंने बिना सोच यह फिल्म साइन कर ली। 2009 की फिल्म 3 इडियट्स में आमिर को रैंचो के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आर.
माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमर ईरानी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। 55 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400.61 करोड़ की कमाई की थी। आज भी इस फिल्म की गिनती सिने इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में होती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्यों खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा नहीं बनना चाहती प्रियंका चाहर चौधरी?क्यों खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा नहीं बनना चाहती प्रियंका चाहर चौधरी?
Read more »
इतिहास के पन्नों से: राहुल की एक जिद और पिघल गईं मां सोनिया… मनमोहन कहानीइतिहास के पन्नों से: राहुल गांधी किसी भी कीमत पर सोनिया को पीएम बनते नहीं देखना चाहते थे। उन्होंने सोनिया को सोचने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम तक दे दिया था।
Read more »
ऋषि कपूर का बेटी को आखिरी फोन कॉल...रिद्धिमा ने बताया किस बात का था डररिद्धिमा ने कहा कि हमारा सबसे बुरा दौर था जब लोगों ने हमें इस बात के लिए ट्रोल किया कि हम अपने पिता के जाने से उतने दुखी नहीं लग रहे थे.
Read more »
10 साल के बेटे की मौत से टूटकर बिखर गए थे शेखर सुमन, ज्योतिषियों के काटने लगे थे चक्कर, फिर भविष्यवाणी के बाद मंदिर में दिखा मरा हुआ बेटाशेखर सुमन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने अपने 10 साल के बेटे को खोया तो वह जिंदा नहीं रहना चाहते थे।
Read more »
44 की उम्र में निभाया 18 साल के 'रैंचो' का कैरेक्टर, घबरा गए थे आमिर खान, बोले- लोग हंसेंगे...आमिर खान ने राजू हिरानी की 3 इडियट्स फिल्म में 18 साल के रैंचो का किरदार निभाया था. जबकि उस दौरान आमिर असल में 44 साल के थे. फिल्म के दूसरे हाल्फ में वो फुनसुक वांगड़ू के कैरेक्टर में दिखे थे. आमिर का मानना था कि वो जवान किरदार को निभाने के काबिल नहीं थे. उस कैरेक्टर को यंग एक्टर्स से परफॉर्म करवाना चाहिए था.
Read more »
