2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है Airtel का Rs 179 वाला प्लान!

United States News News

2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है Airtel का Rs 179 वाला प्लान!
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 7%
  • Publisher: 63%

प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में एमेजॉन प्राइम वीडियो फ्री (Amazon Video Free) ट्रायल मिलता है जिसकी वैधता 30 दिनों की है।

यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है जो अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक देता है।प्लान के साथ आपको 300 SMS फ्री मिलते हैं। Airtel भारत में टेलीकॉम सर्विस देने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है। इसके साथ ही यह मौजूदा प्लान्स को अपडेट भी करती है। एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज है जो आपको अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी 2 दिनों की ही है। आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही सस्ते लेकिन लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको कम कीमत में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट भी मिलता है। यह एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है जो केवल 179 रुपये में आता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानि कि पूरे 28 दिनों तक आपको 179 रुपये में अनलिमिटिड रोमिंग, एसटीडी और लोकल कॉलिंग की सुविधा मिलती है जो किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ आपको 300 SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान के साथ आपको 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है जो पूरे 28 दिनों तक वैलिड रहता है। प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में एमेजॉन प्राइम वीडियो फ्री ट्रायल मिलता है। इसकी वैधता 30 दिनों की है। ध्यान दें कि प्लान की वैधता 28 दिनों की है लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो फ्री ट्रायल पूरे 30 दिनों तक वैध रहेगा। इसके अलावा एयरटेल फ्री हैलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है। इसके जरिए आप किसी भी गाने को अपने फोन की हैलो ट्यून बना सकते हैं। प्लान के बेनिफिट्स में विंक म्यूजिक फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके माध्यम से आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि प्लान के साथ मिलने वाले 300 फ्री SMS का इस्तेमाल प्रतिदिन 100 SMS की लिमिट के साथ किया जा सकता है। पूरे 300 एसएमएस इस्तेमाल होने के बाद लोकल एसएमएस भेजने के लिए 1 रुपये प्रति मैसेज और एसटीडी मैसेज भेजने के लिए 1.

5 रुपये प्रति एसएमएस का चार्ज लागू हो जाता है। 2GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 50 पैसे प्रति एमबी का शुल्क लागू हो जाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहला नहीं है 'ऑपरेशन गंगा', विदेशी जमीन पर ये बड़े रेस्क्यू मिशन चला चुका है भारतपहला नहीं है 'ऑपरेशन गंगा', विदेशी जमीन पर ये बड़े रेस्क्यू मिशन चला चुका है भारतयुद्ध क्षेत्र (War Zone) में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लॉन्च किए गए मिशन का नाम 'ऑपरेशन गंगा' दिया गया है. भारत पहले भी ऐसे कई ऑपरेशन चला चुका है और अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित वापस ले आता है.
Read more »

रूस ने BBC पर लगाया प्रतिबंध,संस्थान ने पाठकों के लिए खोज निकाला 'प्लान-B'रूस ने BBC पर लगाया प्रतिबंध,संस्थान ने पाठकों के लिए खोज निकाला 'प्लान-B'UkraineRussia | रूस ने बैन लगाते हुए कहा कि पश्चिमी मीडिया रूस विरोधी तस्वीर पेश करता है, जबकि अपने नेताओं को इराक और दूसरे युद्धों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराता.
Read more »

Jio के ये प्लान 365 दिन तक देते हैं अनलिमिटिड कॉलिंग और 3GB तक डेली डाटाJio के ये प्लान 365 दिन तक देते हैं अनलिमिटिड कॉलिंग और 3GB तक डेली डाटारिलायंस जियो का 4199 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है।
Read more »

Russia-Ukraine war: क्या कीव हाथ से निकल जाएगा? परमाणु हथियारों से जुड़े डाटा नष्ट कर रहा है यूक्रेनRussia-Ukraine war: क्या कीव हाथ से निकल जाएगा? परमाणु हथियारों से जुड़े डाटा नष्ट कर रहा है यूक्रेनदावा तो किया जाता है कि यूक्रेन ने 1994 में ही अपने परमाणु हथियार रूस को सौंप दिए थे. लेकिन रूस की सरकार के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन कीव-खारकीव में मौजूद अपने परमाणु हथियारों से जुड़े डाटा को नष्ट कर रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:03:50