25% वोटरों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने सेल फोन प्रमुख, कांग्रेस ने डिजिटल साथी बनाए

United States News News

25% वोटरों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने सेल फोन प्रमुख, कांग्रेस ने डिजिटल साथी बनाए
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

इस बार वॉट्सऐप इलेक्शन / 25% वोटरों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने सेल फोन प्रमुख, कांग्रेस ने डिजिटल साथी बनाए Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 Congress BJP

2018 में विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के समय से ही भाजपा-कांग्रेस ने वॉट्सऐप के लिए स्ट्रैटजी बनाना शुरू कीसोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट सौरव जैन कहते हैं- फेसबुक-ट्विटर पर प्रचार महंगा, वॉट्सऐप के लिए सिर्फ इंटरनेट चाहिएपश्चिम बंगाल के कूच बिहार में रहने वाले भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी दीपक दास एक साथ 1114 वॉट्सऐप ग्रुप संभाल रहे हैं। दीपक की तरह ही राजनीतिक पार्टियों के कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जो देशभर में वॉट्सऐप के जरिए प्रचार कर रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल हुआ था। लेकिन तब फेसबुक और ट्विटर के जरिए प्रचार का जोर ज्यादा था। इस बार वॉट्सऐप का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। अनुमान है कि भारत में 36 करोड़ वॉट्सऐप यूजर्स हैं। भास्कर प्लस ऐप ने जब इस चुनाव में वॉट्सऐप के असर की पड़ताल की तो पाया कि पन्ना प्रमुख की तर्ज पर भाजपा ने सेल फोन प्रमुख और कांग्रेस ने डिजिटल साथी बनाए हैं। दोनों दल 25% वोटरों तक वॉट्सऐप के जरिए पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।2014 के आम चुनाव के बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने की रणनीति अपना ली थी। ‘द सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी’ के रिसर्चर इलोनाई हिकॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने तकरीबन 50 हजार वॉट्सऐप ग्रुप बनाए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी वॉट्सऐप के जरिए प्रचार किया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया ने भास्कर प्लस ऐप को बताया कि पांचों विधानसभा चुनावों में वॉट्सऐप के जरिए प्रचार किया गया था और इसका फायदा भी हुआ। मध्यप्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रमुख शिवराज सिंह डाबी भी यही बात कहते हैं। दोनों का कहना है कि वॉट्सऐप के जरिए लोगों तक सीधी पहुंच बनाना आसान है।भाजपा ने प्रचार के लिए छह महीने पहले ही हर पोलिंग बूथ पर पन्ना प्रमुख की तरह एक-एक ‘सेल फोन प्रमुख’ की नियुक्ति की। सेल फोन प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे वॉट्सऐप के जरिए बूथ के लोगों से संपर्क में रहें और वीडियो, ऑडियो, ग्राफिक्स, कार्टून, मैसेज की मदद से पार्टी का प्रचार करें। भाजपा ने इसके लिए नौ लाख लोगों की टीम बनाई है।पिछले साल हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के समय से ही कांग्रेस बूथ लेवल पर वोटर्स तक वॉट्सऐप के जरिए पहुंचने की कोशिश कर रही है। हर बूथ पर मौजूद वॉलंटियर्स में से 10 कार्यकर्ताओं को बूथ सहयोगी बनाया जा रहा है। इन 10 बूथ सहयोगियों में से किसी एक व्यक्ति को ‘डिजिटल साथी’ के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन भी बताते हैं कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए ‘डिजिटल साथी’ नाम से ऐप बनाया है। इस बार लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ वोटर्स हैं। इनके लिए 10.

35 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वॉट्सऐप यूजर्स की अनुमानित संख्या 36 करोड़ है। वॉट्सऐप के जरिए भाजपा ने 9 लाख बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। अनुमान है कि कांग्रेस भी कम से कम इतने ही बूथ वॉट्सऐप के जरिए कवर कर लेगी। एक वॉट्सऐप ग्रुप से अधिकतम 256 यूजर्स जोड़े जा सकते हैं। इस तरह भाजपा-कांग्रेस को उम्मीद है कि वह 90 करोड़ में से 23 करोड़ वोटर्स तक वॉट्सऐप के जरिए पहुंच सकती है। इस तरह 25% वोटर्स तक मैसेजिंग ऐप के जरिए प्रचार किया जा सकता है।लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में वॉट्सेएप की क्या भूमिका है, इस बारे में जानने के लिए भास्कर प्लस ऐप ने फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट सोशल मीडिया होक्स स्लेयर के संस्थापक पंकज जैन से बात की। उनका कहना था कि इस बार सोशल मीडिया कैम्पेनिंग में 90% तक इस्तेमाल वॉट्सऐप का हो रहा है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार डेटा काफी सस्ता हो चुका है। इसकी वजह से इंटरनेट की पहुंच बढ़ गई है। पंकज बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए भी न्यूज का सोर्स वॉट्सऐप ही होता है। वॉट्सऐप पर प्रचार के जरिए पार्टियां इन लोगों तक आसानी से अपनी पहुंच बना ले रही हैं। ऐसे लोग वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज पढ़कर प्रभावित हो जाते हैं और दूसरों को भी प्रभावित करते हैं। हालांकि, इससे फेक न्यूज फैलने का खतरा ज्यादा है।सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट सौरव जैन ने भास्कर प्लस ऐप को बताया कि वॉट्सऐप वन-टू-वन प्लेटफॉर्म है, न कि फेसबुक-ट्विटर की तरह वन-टू-मेनी प्लेटफॉर्म है। वॉट्सऐप पर आप दूसरों से वही शेयर करते हैं जो शेयर करना चाहते हैं। इस बार सोशल मीडिया कैम्पेनिंग में ब्रांड बेस्ड कंटेंट की बजाय यूजर बेस्ड कंटेंट क्रिएट किया जा रहा है ताकि प्रचार में लोगों की भूमिका बढ़ाई जा सके। इसका उदाहरण है- मैं भी चौकीदार कैम्पेन या मैं भी बेरोजगार कैम्पेन। इससे यूजर्स की सक्रियता बढ़ी है। पिछली बार ऐसा नहीं हुआ था। सौरव का कहना है कि 2014 में देश में 20-30 करोड़ इंटरनेट यूजर्स थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 55-60 करोड़ के बीच पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर ऐसे यूजर्स हैं जो मोबाइल पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर किसी पार्टी का एक वॉलेंटियर 5 वॉट्सऐप ग्रुप में एक मैसेज भेजता है और हर ग्रुप में 200 लोग भी जुड़े हैं तो इस तरह से वह एक बार में एक मैसेज 1000 लोगों तक भेज सकता है। अब अगर इनमें से 200 लोग भी इस मैसेज को 5 लोगों को फॉरवर्ड कर दें तो मैसेज 1000 और लोगों तक पहुंच जाएगा। इस तरह एक मैसेज को 1000 लोगों के जरिए 1000 और लोगों तक पहुंचाना ज्यादा आसान है। सौरव के मुताबिक, एक और फर्क यह आया है कि फेसबुक पर अब ऐसा कंटेंट ज्यादा देर तक नहीं रहता जिससे चुनाव के प्रभावित होने की आशंका हो। फेसबुक पर प्रचार के लिए पैसा भी खर्च करना होता है और उसकी जानकारी बतानी होती है। उम्मीदवार इस खर्च की जानकारी देने से बचना चाहते हैं। इसलिए वे प्रचार के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं।वॉट्सऐप के जरिए प्रचार करने वालों को राष्ट्रीय स्तर से मैसेज आता है, जिसे राज्यों के आईटी प्रमुख तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद राज्यों के प्रमुख इस मैसेज को जिला प्रमुख, मंडल प्रमुख या बूथ प्रमुख तक पहुंचाते हैं। वॉट्सऐप पर वही कंटेंट वायरल किया जाता है जो फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर होता है।ब्राजील में अक्टूबर 2018 में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इसमें दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो को 56% वोट मिले और वे राष्ट्रपति बने। उनके विरोधी फर्नांडो हद्दाद को 44% वोट मिले। बोलसोनारो ने वॉट्सऐप पर जमकर प्रचार किया था और उनके प्रचार की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार से भी की गई थी। ब्राजील की 66% आबादी इंटरनेट से जुड़ी है। इनमें से 90% लोग वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। ब्राजील के पहले चरण की वोटिंग से पहले एक सर्वे हुआ था। इसमें सामने आया कि बोलसोनारो के 81% समर्थक सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जबकि 61% समर्थक वॉट्सऐप पर उनसे जुड़ी खबरें पढ़ते हैं और 40% इसे शेयर भी करते हैं। माना गया कि इससे बोलसोनारो को चुनाव जीतने में मदद मिली।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: PM बोले- मोदी दल के लिए नहीं देश के लिए पैदा हुआLIVE: PM बोले- मोदी दल के लिए नहीं देश के लिए पैदा हुआउत्तर प्रदेश के बांदा में चुनावी सभा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी दल के लिए नहीं देश के लिए पैदा हुआ है. LokSabhaElections2019 से जुड़ी पल-पल ख़बर के लिए, लिंक पर क्लिक करें:
Read more »

मायावती ने कहा- मोदी ने पांच साल सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कियामायावती ने कहा- मोदी ने पांच साल सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कियाशाहजहांपुर में चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना | mayavati said modi worked for businessman for 5 years
Read more »

बीजेपी के लिए प्रचार करने उतरे द ग्रेट खली, अपने इस दोस्त के लिए मांगे वोटबीजेपी के लिए प्रचार करने उतरे द ग्रेट खली, अपने इस दोस्त के लिए मांगे वोटLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

गर्लफ्रेंड को फिल्म दिखाने के लिए बॉयफ्रेंड के नियम- पॉपकॉर्न के लिए लाइन में नहीं लगूंगागर्लफ्रेंड को फिल्म दिखाने के लिए बॉयफ्रेंड के नियम- पॉपकॉर्न के लिए लाइन में नहीं लगूंगाबॉयफ्रेंड साइरिल ने लिखा- फिल्म के दौरान मेरे सामने से नहीं निकलने दूंगा, अलग रास्ता खोज लो नियमावली सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने फिल्म को लेकर साइरिल की प्रतिबद्धता की तारीफ की | boyfriend of a woman make rules for a film in London
Read more »

राजस्थान में कांग्रेस के लिए सीटें पाने का मौका, खोने का डर भाजपा के हिस्सेराजस्थान में कांग्रेस के लिए सीटें पाने का मौका, खोने का डर भाजपा के हिस्सेकांग्रेस के लिए प्लस फैक्टर: विधानसभा चुनाव के नतीजे, न्याय योजना पर टिकी है पूरी उम्मीद भाजपा के लिए प्लस फैक्टर: मोदी फैक्टर सब पर भारी, सात दिन में मोदी की चार सभाएं हुईं | opportunity to get seats for Congress in Rajasthan, fear of losing parts of BJP
Read more »

गहलोत कर रहे बेटे के लिए प्रचार, शेखावत के लिए मैदान में उतरे पीएम मोदीगहलोत कर रहे बेटे के लिए प्रचार, शेखावत के लिए मैदान में उतरे पीएम मोदीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): अपने बेटे के लिए चुनाव प्रकार कर रहे अशोक गहलोत पर विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
Read more »

बिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्जबिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्जबिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज DelhiPolice GautamGambhir LoksabhaElections2019 दिल्लीपुलिस गौतमगंभीर लोकसभाचुनाव2019
Read more »

दिग्विजय के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, जनसभा कर मांगेंगे कांग्रेस के लिए वोटदिग्विजय के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, जनसभा कर मांगेंगे कांग्रेस के लिए वोटभाजपा के दो खासे विरोधी बने एकदूसरे के साथी, कन्हैया कुमार मागेंगे आपसे दिग्विजय सिंह के लिए वोट digvijaysingh KanhaiyaKumar LokSabhaElections2019
Read more »

AAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायतAAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायतपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिना अनुमति रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाने की मांग की. पत्र में अतिशी ने कहा कि गंभीर (Gautam Gambhir News) ने बीते तीन दिन में दूसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा वह आदतन अपराधी हैं. पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग अधिकारी ने शनिवार को पुलिस को गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए कहा था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:10