हरिद्वार में हाथी की मौत के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। पिछले 25 सालों में 53 हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है। वन विभाग ऊर्जा निगम और पिटकुल को पत्र लिखकर तारों को कसने और कंटीली बाड़ लगाने का आग्रह कर रहा है। उत्तराखंड के 12 वन प्रभागों में हाथियों का बसेरा है, जहाँ बिजली लाइनें उनके लिए खतरा बनी हुई...
राज्य ब्यूरो, देहरादून। हाथियों के लिए जंगल और उसके आसपास से गुजर रही विद्युत लाइनें काल बनकर उभरी हैं। 25 साल में करंट लगने से 53 हाथियों की मौत की घटनाएं तो इसी तरफ इशारा कर रही हैं। यद्यपि, राजाजी टाइगर रिजर्व से लगे हरिद्वार वन प्रभाग में करंट से हाथी की मृत्यु की घटना से सबक लेते हुए वन विभाग अब ऐसी घटनाओं को थामने को लेकर सक्रिय हुआ है। इसी क्रम में ऊर्जा निगम व पिटकुल को विद्युत लाइनों के तार कसने और खंभों के चारों ओर कंटीली तारबाड़ लगाने समेत अन्य कदम उठाने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। उत्तराखंड में यमुना से लेकर शारदा नदी तक राजाजी व कार्बेट समेत 12 वन प्रभागों के 6643.
5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हाथियों का बसेरा है। इस क्षेत्र में गुजर रहे सड़क व रेल मार्ग पहले ही हाथियों की परंपरागत आवाजाही के रास्तों में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं, उस पर जंगल और उसके आसपास से गुजर रही विद्युत लाइनें भी हाथियों पर काल बनकर टूटी हैं। आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2001 से अब तक 53 हाथियों की मौत का कारण विद्युत लाइनों के झूलते तार और पोल से फैला करंट रहा है। ऐसे में चिंता अधिक बढ़ गई है। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आरके मिश्र के अनुसार हाथियों को करंट से बचाने के दृष्टिगत ऊर्जा निगम व पिटकुल को पत्र लिखा जा रहा है। दोनों निगमों से आग्रह किया जा रहा है कि वह विद्युत लाइनों की नियमित अंतराल में निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों को भी नियमित रूप से गश्त करने और कहीं भी झूलते तार और पोल के पास करंट फैलने की जानकारी सामने आने पर तत्काल इस बारे में ऊर्जा निगम को अवगत कराने को कहा गया है। छह साल में करंट से हाथियों की मौत वर्ष संख्या 2025 04 2024 02 2023 02 2022 02 2021 02 2020 02 कुल योग 14
Uttarakhand Wildlife Electric Lines Hazard Forest Department Action Wildlife Conservation Power Corporation Rajaji Tiger Reserve Human-Wildlife Conflict Electric Current Deaths Elephant Protection Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जानलेवा कफ सिरप: WHO की चेतावनी, MP में 25 बच्चों की मौतविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में तीन मिलावटी कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी की है, जिनमें श्रीसन फार्मास्युटिकल की कोल्ड्रिफ भी शामिल है। कोल्ड्रिफ वही सिरप है जिससे मध्य प्रदेश में 25 बच्चों की मौत हुई। तमिलनाडु में कोल्ड्रिफ फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और NHRC ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को नकली कफ सिरप से बच्चों की मौत की जांच करने का निर्देश दिया है।
Read more »
SSC ने जारी किया कॉन्स्टेबल GD PET का रिजल्ट, भरे जाएंगे 53 हजार से ज्यादा पदजिन उम्मीदवारों ने 20 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) दी थी, वे अब अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं.
Read more »
बलिया की अदालत का फैसला, यौन उत्पीड़न के दोषी को 25 साल की जेलबलिया की एक अदालत ने बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 25 साल की जेल के साथ-साथ 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है. दोषी ने बच्ची को जंगल में लेकर जाकर यौन उत्पीड़न किया था.
Read more »
ADGP Suicide: पूरण कुमार का पोस्टमार्टम खत्म, शाम चार बजे सेक्टर 25 में होगा अंतिम संस्कारहरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर, कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार पीजीआई से वापस लाैट गई हैं। तीन बजे पूरण कुमार का शव सेक्टर
Read more »
हाथियों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट, हम बाघ बचाते रहे..उधर 25% तक घट गए गजराजहाथी एक ऐसा जानवर है जो मानव इतिहास और जीवन से जुड़ा हुआ है। एक रिपोस्ट के अनुसार ईश्वर का प्रतीक यह जानवर अब भारत में कम होता नजर आ रहा है।
Read more »
साइबर ठगी के शक में दो घरों में रेड, 25 लड़के-लड़कियां करते मिले ये कामसितारगंज में साइबर ठगी के संदेह में पुलिस ने दो घरों पर छापा मारा। कॉल सेंटर चलाए जा रहे थे, जहाँ लोन और रिकवरी के नाम पर अवैध काम हो रहा था। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में अवैध वसूली के तरीके सामने आए हैं। पुलिस को ऑनलाइन ठगी का शक है और मुख्य खाताधारकों की जांच जारी...
Read more »
