क्या आपको पता है कि राम गोपाल वर्मा ने जिस घर में फिल्म भूत Bhoot की शूटिंग की थी, वो आज भी खाली पड़ा है। निर्देशक ने 24 साल बाद इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम गोपाल वर्मा अपनी आइकॉनिक क्राइम, साइकोलॉजिकल और हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसी कई फिल्में बनाई हैं जिन्होंने ऑडियंस के दिलों में खौफ पैदा कर दिया। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म भूत भी उन्हीं में से एक है। बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक हॉरर फिल्मों में से एक भूत में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर, रेखा, तनुजा और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स थे जिसने ऑडियंस को डरा दिया था। पूरी फिल्म मात्र 30 दिन में एक अपार्टमेंट में शूट हुई थी जो 24 साल बाद भी विरान है। क्यों हवेली की जगह चुना भूत के लिए अपार्टमेंट? रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में फिर से भूत की स्क्रीनिंग हुई। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फैंस के साथ बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने भूत से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, राम गोपाल ने बताया कि जब फिल्म भूत के लिए पहले उन्होंने एक हवेली को चुनने के बारे में सोचा, जो उस वक्त आम थी। फिर एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने सुझाव दिया कि उन्हें गोवा के किनारे एक सेट तैयार करना चाहिए। राम गोपाल ने इन सबसे इतर एक साधारण से अपार्टमेंट को अपना भूतिया घर बनाने का फैसला किया। यह अपार्टमेंट लोखंडवाला में मौजूद था। उन्होंने बताया, मुझे लगता है कि हॉरर फिल्में तब सबसे ज्यादा असरदार होती हैं, जब थिएटर में बैठे दर्शकों को यह महसूस हो कि 'यह मेरे अपने घर में भी हो सकता है।' यह जितनी ज्यादा रिलेटेबल होगी, उतनी ही ज्यादा असरदार भी होगी। यह भी पढ़ें- Ram Gopal Varma ने 'सरकार 4' पर लगाई मुहर, क्या अमिताभ बच्चन होंगे फिल्म का हिस्सा? 24 साल से खाली है घर लोखंडवाला के अपार्टमेंट में राम गोपाल वर्मा ने सभी स्टार कास्ट के साथ मात्र 30 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। आज इस बात को बीते करीब 24 साल हो गए हैं, लेकिन वह अपार्टमेंट अब भी खाली है। इस बारे में राम गोपाल ने कहा, मैं आपको एक मजेदार बात बताना चाहता हूं। यह फिल्म 2002 में शूट हुई थी। इसे 20 साल से ज्यादा हो गए हैं और आज भी वह फ्लैट खाली पड़ा है। राम गोपाल ने आगे कहा, फिल्म रिलीज होने के बाद वह काफी मशहूर हो गया था। अब कोई भी उस अपार्टमेंट में रहना नहीं चाहता। यह लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है। मैं उस बिल्डिंग का नाम भूल गया हूं। यह भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर और यामी गौतम को दी सावधान रहने की चेतावनी, कहा- 'लोग उनसे जलते हैं इसलिए.
Bhoot Film Bhoot Movie Flat Ram Gopal Varma Bhoot 2003 Film RGV Horror Movies Bollywood Haunted Apartment Bhoot Movie Lokhandwala Apartment Why Bhoot Film Apartment Is Still Vacant Ram Gopal Varma Bhoot Shooting Location Relatability In Horror Films RGV
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई: चूहे चट कर गए मछली, चोरी के शक में दो लोगों ने मिलकर कर दी दोस्त की हत्यामुंबई के गोरेगांव में 24 फरवरी को एक चौंकाने वाली घटना हुई। अफसर और उसके दो दोस्त सुरेश व राजेश ने मछली पकाई, जिसे चूहों ने खा लिया।
Read more »
West Asia Crisis LIVE: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे शिवालिक-नंदा LPG कैरियर; 24 घंटे में 30 नाविक घर लौटेएअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 14 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 80 निर्धारित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एयर इंडिया ने बताया कि दोनों एयरलाइंस इस क्षेत्र के लिए
Read more »
हरियाणा में 'भू-मित्र' चैटबाट लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी भूमि व राजस्व सेवाएं; 24 घंटे सातों दिन मिलेगी सेवाहरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 'भू-मित्र' नामक वाट्स-एप चैटबाट लॉन्च किया है। यह चैटबाट हिंदी और अंग्रेजी में 24x7 भूमि और राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा।
Read more »
दिल्ली विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश: 24 मार्च तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और शुल्कदिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम फेज-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश 'पीएचडी-2024' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा, जिसका उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। आवेदन से पहले पात्रता मानदंड जांचना आवश्यक है।...
Read more »
Punjab Weather: पंजाब में अचानक बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि; 24 घंटे में 10 डिग्री गिरा तापमानलुधियाना में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं और बारिश से तापमान 24 घंटे में 10 डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे ठंडक लौट आई।
Read more »
गोरखपुर में दारोगा भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 72 अभ्यर्थी हुए शामिल, 24 केंद्रों पर हुआ एग्जामगोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक दारोगा भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 14,205 अभ्यर्थी 72 प्रतिशत शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में 24 केंद्रों पर आयोजित की गई।
Read more »
