US CFR Report (Conflicts to watch in 2026) India Pakistan War 2026 Warning; अमेरिका के प्रमुख थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने चेतावनी दी है कि साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर युद्ध हो सकता है
कश्मीर में आतंकी गतिविधि वजह बनेगी; दोनों देशों ने हथियारों की खरीद बढ़ाईभारत और पाकिस्तान में अब तक 5 बार जंग हुई है। सभी में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका के बड़े थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस ने चेतावनी दी है कि 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर युद्ध हो सकता है। CFR की रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ के अनुसार, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने से दोनों देशों के बीच टकराव की संभावना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष होता है, तो उसका असर अमेरिका के हितों पर भी पड़ सकता है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अभी कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस सर्दी में जम्मू क्षेत्र में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। इधर भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए संघर्ष विराम के बाद दोनों देशों ने हथियारों की खरीद तेज कर दी है। भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है, जिसमें ड्रोन, एयर-टू-एयर मिसाइल और गाइडेड बम शामिल हैं। उधर पाकिस्तान ने भी तुर्किये और चीन से नए ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई कमजोरियों को दूर किया जा सके।अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष की भी आशंका रिपोर्ट में एक और बड़े खतरे की ओर इशारा किया गया है। CFR के मुताबिक, 2026 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी सशस्त्र संघर्ष की संभावना है। हालांकि इसका असर अमेरिकी हितों पर कम होगा। अक्टूबर में 2600 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और तालिबान शासित अफगानिस्तान के बीच भीषण झड़पें हुई थीं। दोनों देशों की सेनाओं ने कई इलाकों में एक-दूसरे पर गोलीबारी की थी और सीमा चौकियां तबाह होने के दावे किए थे। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।अमेरिकी नीति निर्धारकों के लिए चेतावनी CFR की यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञों के सर्वे पर आधारित है। इसका मकसद अमेरिकी नीति-निर्माताओं को उन क्षेत्रों के बारे में सतर्क करना है, जहां भविष्य में संघर्ष भड़क सकता है। रिपोर्ट में संघर्षों को तीन श्रेणियों टियर-1, टियर-2 और टियर-3 में बांटा गया है, ताकि यह समझा जा सके कि कहां संघर्ष की संभावना और उसका असर कितना गंभीर हो सकता है। रिपोर्ट यह संकेत देती है कि दक्षिण एशिया आने वाले सालों में एक बार फिर बड़े भू-राजनीतिक तनाव का केंद्र बन सकता है, जिसमें भारत-पाकिस्तान और पाकिस्तान-अफगानिस्तान दोनों मोर्चों पर हालात बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।2026 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तेज हो सकता है। दोनों देश एक-दूसरे के शहरों और अहम ढांचों पर हमले बढ़ा सकते हैं। इससे यूरोप की सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ेगा और अमेरिका के सीधे दखल की आशंका भी बनी रहेगी।इजराइल और फिलिस्तीनियों के बीच गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में संघर्ष बढ़ने की संभावना है। हमास और इजराइली सेना के बीच टकराव से मानवीय संकट और गहराएगा, जिससे पूरा मध्य पूर्व अस्थिर हो सकता है।चीन का ताइवान पर बढ़ता दबाव 2026 में बड़े सैन्य संकट का रूप ले सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह टकराव अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को सीधे युद्ध में खींच सकता है, इसलिए इसे उच्च प्रभाव वाला खतरा माना गया है।ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसके समर्थित संगठनों के कारण इजराइल से सीधा युद्ध छिड़ने की आशंका है। CFR के मुताबिक ऐसा संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की आग में झोंक सकता है और अमेरिका के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस अमेरिका का एक प्रमुख और प्रभावशाली थिंक टैंक है। इसकी स्थापना साल 1921 में हुई थी। यह संस्था अमेरिका की विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर रिसर्च करती है और रिपोर्ट जारी करती है। CFR में पूर्व राजनयिक, सैन्य अधिकारी, प्रोफेसर और नीति विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इस थिंक टैंक की रिपोर्ट्स और सुझावों का असर अमेरिकी सरकार, व्हाइट हाउस और कांग्रेस की नीतियों पर भी पड़ता है। यह थिंक टैंक दुनियाभर के संकटों, युद्धों और भू-राजनीतिक हालात का आकलन कर भविष्य की संभावनाओं को लेकर चेतावनी देता है।भारत और पाकिस्तान में अब तक 5 बार जंग भारत और पाकिस्तान में अब तक 5 बार जंग हुई है। सभी में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में हुई थी। जब पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना था और पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।नेवी के लिए जासूसी ड्रोन खरीदे जाएंगे, ₹79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को करीब 79,000 करोड़ रुपए के एडवांस हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में ये फैसला लिया गया।खाटूश्यामजी में दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें; सरिस्का में कल नहीं होगी सफारीइसका मतलब- मोदी की गर्दन पर घुटना रख देंगे, BJP का विरोध; विधानसभा में हंगामाCM बोलीं- शकुनि का चेला आया, घुसपैठ सिर्फ बंगाल से तो क्या पहलगाम हमला आपने कराया160 फीट खाई में गिरने से 7 की मौत, 12 गंभीर घायल; हेलिकॉप्टर से पहुंचाया AIIMSउत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसारसरगुजा में पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक पड़ा पालाठंडे होते जा रहे दिन, रात का बढ़ रहा तापमानझज्जर में कोहरे ने बढ़ाई आमजन की परेशानी.
कश्मीर में आतंकी गतिविधि वजह बनेगी; दोनों देशों ने हथियारों की खरीद बढ़ाईभारत और पाकिस्तान में अब तक 5 बार जंग हुई है। सभी में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका के बड़े थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस ने चेतावनी दी है कि 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर युद्ध हो सकता है। CFR की रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ के अनुसार, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने से दोनों देशों के बीच टकराव की संभावना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष होता है, तो उसका असर अमेरिका के हितों पर भी पड़ सकता है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अभी कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस सर्दी में जम्मू क्षेत्र में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। इधर भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए संघर्ष विराम के बाद दोनों देशों ने हथियारों की खरीद तेज कर दी है। भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है, जिसमें ड्रोन, एयर-टू-एयर मिसाइल और गाइडेड बम शामिल हैं। उधर पाकिस्तान ने भी तुर्किये और चीन से नए ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई कमजोरियों को दूर किया जा सके।अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष की भी आशंका रिपोर्ट में एक और बड़े खतरे की ओर इशारा किया गया है। CFR के मुताबिक, 2026 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी सशस्त्र संघर्ष की संभावना है। हालांकि इसका असर अमेरिकी हितों पर कम होगा। अक्टूबर में 2600 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और तालिबान शासित अफगानिस्तान के बीच भीषण झड़पें हुई थीं। दोनों देशों की सेनाओं ने कई इलाकों में एक-दूसरे पर गोलीबारी की थी और सीमा चौकियां तबाह होने के दावे किए थे। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।अमेरिकी नीति निर्धारकों के लिए चेतावनी CFR की यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञों के सर्वे पर आधारित है। इसका मकसद अमेरिकी नीति-निर्माताओं को उन क्षेत्रों के बारे में सतर्क करना है, जहां भविष्य में संघर्ष भड़क सकता है। रिपोर्ट में संघर्षों को तीन श्रेणियों टियर-1, टियर-2 और टियर-3 में बांटा गया है, ताकि यह समझा जा सके कि कहां संघर्ष की संभावना और उसका असर कितना गंभीर हो सकता है। रिपोर्ट यह संकेत देती है कि दक्षिण एशिया आने वाले सालों में एक बार फिर बड़े भू-राजनीतिक तनाव का केंद्र बन सकता है, जिसमें भारत-पाकिस्तान और पाकिस्तान-अफगानिस्तान दोनों मोर्चों पर हालात बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।2026 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तेज हो सकता है। दोनों देश एक-दूसरे के शहरों और अहम ढांचों पर हमले बढ़ा सकते हैं। इससे यूरोप की सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ेगा और अमेरिका के सीधे दखल की आशंका भी बनी रहेगी।इजराइल और फिलिस्तीनियों के बीच गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में संघर्ष बढ़ने की संभावना है। हमास और इजराइली सेना के बीच टकराव से मानवीय संकट और गहराएगा, जिससे पूरा मध्य पूर्व अस्थिर हो सकता है।चीन का ताइवान पर बढ़ता दबाव 2026 में बड़े सैन्य संकट का रूप ले सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह टकराव अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को सीधे युद्ध में खींच सकता है, इसलिए इसे उच्च प्रभाव वाला खतरा माना गया है।ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसके समर्थित संगठनों के कारण इजराइल से सीधा युद्ध छिड़ने की आशंका है। CFR के मुताबिक ऐसा संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की आग में झोंक सकता है और अमेरिका के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस अमेरिका का एक प्रमुख और प्रभावशाली थिंक टैंक है। इसकी स्थापना साल 1921 में हुई थी। यह संस्था अमेरिका की विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर रिसर्च करती है और रिपोर्ट जारी करती है। CFR में पूर्व राजनयिक, सैन्य अधिकारी, प्रोफेसर और नीति विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इस थिंक टैंक की रिपोर्ट्स और सुझावों का असर अमेरिकी सरकार, व्हाइट हाउस और कांग्रेस की नीतियों पर भी पड़ता है। यह थिंक टैंक दुनियाभर के संकटों, युद्धों और भू-राजनीतिक हालात का आकलन कर भविष्य की संभावनाओं को लेकर चेतावनी देता है।भारत और पाकिस्तान में अब तक 5 बार जंग भारत और पाकिस्तान में अब तक 5 बार जंग हुई है। सभी में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में हुई थी। जब पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना था और पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।नेवी के लिए जासूसी ड्रोन खरीदे जाएंगे, ₹79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को करीब 79,000 करोड़ रुपए के एडवांस हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में ये फैसला लिया गया।खाटूश्यामजी में दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें; सरिस्का में कल नहीं होगी सफारीइसका मतलब- मोदी की गर्दन पर घुटना रख देंगे, BJP का विरोध; विधानसभा में हंगामाCM बोलीं- शकुनि का चेला आया, घुसपैठ सिर्फ बंगाल से तो क्या पहलगाम हमला आपने कराया160 फीट खाई में गिरने से 7 की मौत, 12 गंभीर घायल; हेलिकॉप्टर से पहुंचाया AIIMSउत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसारसरगुजा में पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक पड़ा पालाठंडे होते जा रहे दिन, रात का बढ़ रहा तापमानझज्जर में कोहरे ने बढ़ाई आमजन की परेशानी
CFR Warning India Pakistan War US CFR Report Conflicts To Watch In 2026 Kashmir Terrorist Activities
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NSE Holidays 2026: साल 2026 में 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, कब-कब है छुट्टी? देखें पूरा कैलेंडरStock Market Holidays 2026: साल 2026 में शेयर मार्केट में 15 दिन छुट्टी रहेगी। इस दिन कई फेस्टिवल और महत्वपूर्ण दिनों के चलते बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।
Read more »
CUET UG 2026 का सिलेबस जारी: UGC NET एडमिट कार्ड आउट; बिहार में 24,492 वैकेंसी समेत 3 नौकरियांCUET UG 2026 syllabus released Job and Education Bulletin 29 December 2026
Read more »
ત્રીજા વિશ્વયુદ્ધની ચેતવણીઓથી લઈને પુતિનના પતન સુધી, બાબા વેંગાની નવી ભવિષ્યવાણીથી લોકોમાં ડર !Baba Vanga Predictions 2026: પ્રખ્યાત રહસ્યવાદી અને અંધ ભવિષ્યવક્તા બાબા વેંગાની 2026 માટેની ભવિષ્યવાણીઓમાં ત્રીજું વિશ્વ યુદ્ધ, પુતિનનું પતન, માનવતા સાથે એલિયન સંપર્ક અને આર્થિક મંદીનો સમાવેશ થાય છે.
Read more »
मोठी बातमी! एकदोन नव्हे, 4 महापालिकांमध्ये महायुतीचं फिस्कटलं, आता स्वबळावर...Mahapalika Election 2026 : महापालिका निवडणूक 2026 साठी अर्ज भरण्याचा अखेरचा दिवस उजाडला असतानाच एक वेगळीच खेळी लक्ष वेधून जात आहे.
Read more »
Baba Vanga Predictions 2026: बैंक हो जाएंगे फेल, आएगी मंदी, शेयर मार्केट होगी क्रैश... बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने मचाई हलचलEconomic Crisis 2026 Prediction: बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2026 में काफी उथल-पुथल हो सकती है। उन्होंने दुनियाभर की आर्थिक स्थिति को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं।
Read more »
2026 Predictions For Gemini : मिथुन राशि 2026 नए वर्ष के लिए ग्रहों का शुभाशुभ संकेतआकाश में स्थित ग्रह नक्षत्र का गोचरीय भ्रमण पृथ्वी पर रहने वाले जातक एवं जातिकाओं को प्रभावित करता है, ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति गलत-सही निर्णय लेकर सफलता अथवा असफलता प्राप्त करता है। इस वर्ष 2026 में मिथुन राशि वालों के ग्रह गोचर संकेत इस प्रकार हैं। आइए विस्तार से जानें इस बारे में...
Read more »
