पूछताछ में आरोपी अनिल तिवारी ने बताया कि वह जानता था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, इसलिए उसने कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और लगातार अपने ठिकाने और काम की जगह बदलता रहा.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारतीय सेना के पूर्व सैनिक अनिल कुमार तिवारी को 20 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी साल 2005 में पैरोल पर रिहा होने के बाद से फरार था. अनिल कुमार तिवारी पर 1989 में 302 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था.
उस पर 1989 में अपनी पत्नी को जलाकर मार डालने का आरोप था. जांच और पोस्टमार्टम के बाद आरोपी को 31 मई 1989 को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. 21 नवंबर 2005 को दिल्ली हाईकोर्ट ने अनिल कुमार को 2 हफ्ते की पैरोल दी थी, लेकिन आरोपी वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया.क्राइम ब्रांच की टीम ने किया ट्रैकडीसीपी आदित्य गौतम की देखरेख में क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के आधार पर आरोपी को प्रयागराज और फिर अपने गांव के आस-पास देखा. इसी इनपुट के आधार पर टीम ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट गांव में दबिश दी और आखिरकार 12 अप्रैल 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});ऐसे बचता रहा गिरफ्तारी सेपूछताछ में आरोपी अनिल तिवारी ने बताया कि वह जानता था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, इसलिए उसने कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और लगातार अपने ठिकाने और काम की जगह बदलता रहा. वह ड्राइवर की नौकरी करता था और हमेशा नकद लेन-देन करता था ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक सबूत न मिले. फरारी के दौरान उसने दोबारा शादी कर ली और अब उसके चार बच्चे हैं.सेना से बर्खास्त किया गया थाअनिल तिवारी 1986 में भारतीय सेना की ऑर्डिनेंस कोर यूनिट में ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था. लेकिन जब अदालत ने उसे दोषी ठहराया, तो साल 2005 में उसे सेना से नायक के पद से बर्खास्त कर दिया गया.
Delhi Crime News Today Crime News Crime News In Hindi क्राइम न्यूज क्राइम न्यूज हिंदी आज की क्राइम न्यूज दिल्ली की क्राइम न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिहुली हत्याकांड: 44 साल बाद तीन को फांसी की सजा, फैसला सुन रोने लगे दोषी; 24 दलितों की हुई थी सामूहिक हत्याफिरोजाबाद के जसराना के गांव दिहुली में 18 नवंबर 1981 को हुई 24 दलितों की सामूहिक हत्या में मंगलवार को कोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। इसके साथ ही दो दोषियों
Read more »
1981 Dihuli Massacre: दिहुली हत्याकांड के आरोपियों को मृत्युदंड, 45 साल पहले की गई थी 24 दलितों की हत्याउत्तर प्रदेश | राज्य 1981 Dihuli Massacre 3 accused get Death Statement 1981 Dihuli Massacre: दिहुली हत्याकांड के आरोपियों को मृत्युदंड, 45 साल पहले की गई थी 24 दलितों की हत्या
Read more »
Jaipur: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव जलाकर मिटाए सबूतजयपुर के मुहाना इलाके में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पहले लोहे के पाइप से सिर पर वार किया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. शव को प्लास्टिक में पैक कर जंगल में ले जाकर जला दिया ताकि पहचान न हो सके. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
अटेंडेंट ही निकला बुजुर्ग दंपत्ति का हत्यारा, कोहाट एनक्लेव डबल मर्डर केस का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासाबुजुर्ग दंपति की हत्या गला दबाकर की गई है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार मामला लूटपाट के बाद हत्या का लग रहा है.
Read more »
सौतेले बेटे की हत्या मामले में महिला और प्रेमी को उम्रकैद, ट्रंक में छिपाई थी लाशबुलंदशहर में एक अदालत ने महिला और उसके प्रेमी को पांच साल के सौतेले बेटे की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. मासूम ने अपनी सौतेली मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इस डर से कि बच्चा उनके अवैध संबंधों का खुलासा न कर दे, महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था.
Read more »
5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 15 महीने बाद कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, तो फूट फुटकर रोने लगा दरिंदापंजाब के लुधियाना में 15 महीने पहले एक 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है।
Read more »
