PM Kisan Samman Yojana 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये का इंतजार है। अब इसे लेकर एक संभावित नई तारीख सामने आई है।
चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का कुछ पता नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार दौरे पर गए तो उम्मीदें जगीं कि खाते में 2000 रुपये आएंगे। फिर 18 जुलाई को पीएम मोदी के मोतिहारी दौरे ने आस बंधाई, लेकिन फिर से निराशा ही हाथ लगी। जुलाई खत्म होने को है, लेकिन पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। अब संभावना जताई जा रही है कि 2 अगस्त को सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जो समीकरण बन रहे हैं, उन्हें देखते हुए इस तारीख से उम्मीदें रखना गलत नहीं होगा। 26 जुलाई तक किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त का पैसा आना मुश्किल ही है क्योंकि प्रधानमंत्री देश में नहीं होंगे। पीएम मोदी का ब्रिटेन और मालदीव दौराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव का दौरा करने वाले हैं। पीएम 23 और 24 जुलाई को दो दिन के लिए UK के आधिकारिक दौरे पर होंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर वह जा रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी वहीं से मालदीव के लिए रवाना हो जाएंगे। 25 और 26 जुलाई को प्रधानमंत्री मालदीव में रहेंगे। ऐसे में पीएम किसान योजना का पैसा आने की संभावना इस दौरान कम ही है। 2 अगस्त को क्यों मिल सकती है खुशखबरी दरअसल खरीफ की फसल की बुआई के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले हैं। 2 अगस्त को काशी में उनका एक बड़ा कार्यक्रम है। वाराणसी से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर सेवापुरी में उनकी जनसभा होने वाली है। इस दौरान वह करीब 1000 करोड़ रुपये की सौगात उत्तर प्रदेश को देने वाले हैं। इसकी संभावना है कि इसी मौके पर वह किसानों के लिए खुशखबरी का ऐलान कर दें। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त भी काशी से ही ट्रांसफर की गई थी।यूपी में कितने लाभार्थी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सबसे ज्यादा यूपी के किसानों को ही मिल रहा है। उत्तर प्रदेश से 2.
44 करोड़ किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं। यह सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 93 लाख से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। 2 अगस्त को पैसा आने की संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पहले से ही चार महीने बीत चुके हैं और सरकार इसमें और देरी नहीं करना चाहेगी।
Pm Kisan Samman 20Th Installment Pm Kisan Samman Nidhi 20Th Installment Date पीएम किसान योजना का पैसा कब आएगा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त पीएम किसान के 2000 रुपये कब मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा Pm Modi Varanasi Visit
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Kisan 20th installment Date: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अटक गई तो जरूर निपटाएं ये काम!PM Kisan 20th installment Date: If the 20th installment of PM Kisan Yojana is stuckपीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अटक गई तो जरूर निपटाएं ये काम!
Read more »
अगर इन 8 शर्तों में है आपका भी नाम, तो तुरंत छोड़ दें पीएम किसान सम्मान निधिPM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जल्द ही खाते में आ सकती है। 20वीं किस्त के 2000 रुपये जुलाई महीने में आ सकते हैं।
Read more »
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कहीं अटक न जाए? आधार की यह गलती तुरंत सुधार लेंपीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार है। किसानों को जुलाई में पैसा मिलने की संभावना है। आधार कार्ड में गलती होने पर किस्त अटक सकती है।
Read more »
PM Kisan 20th Installment का एलान 18 जुलाई को होगा या और इंतजार करना पड़ेगा? क्या है इसे लेकर अपडेटपीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का किसान भाई-बहन जून से ही इंतजार में बैठे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि 18 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का एलान कर सकते हैं। क्या इसकी घोषणा 18 जुलाई को हो जाएगी? आइए जानते हैं इसे लेकर क्या अपडेट...
Read more »
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: क्या इस बार टूटेगा रिकॉर्ड? आखिर कहां अटक गई पीएम किसान की 20वीं किस्तपीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार है। किसानों को उम्मीद थी कि 18 जुलाई को घोषणा होगी, पर नहीं हुई। जून से किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार किस्त 24 फरवरी को आई थी। जुलाई का आधा महीना बीत चुका है, पर कोई खबर नहीं...
Read more »
PM Kisan Yojana: लंबा हो रहा है ₹2000 का इंतजार, क्या अगले महीने किसानों को मिलेगी पीएम किसान की 20वीं किस्त ?देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए तैयार सरकारी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सबको इंतजार है. देशभर के 9.8 करोड़ किसानों को अपने खाते में 20वीं किस्त का इतंजार है.
Read more »
