Farmer News: किसान अगर ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो उन्हें कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. खासतौर पर इस बात का कि वो कौनसी फसल लगा रहे हैं.
संजय यादव/बाराबंकी: किसान अब खेती किसानी में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. इससे उनकी आय बढ़ रही है. खास बात यह है कि सब्जियों की खेती में किसानों को ज्यादा मुनाफा हो रहा है. क्योंकि सब्जी कम समय में ही तैयार होने वाली फसल है.
वहीं, कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जो बेहद कम वक्त में बढ़िया मुनाफा दे जाती हैं. कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनकी मांग बाजार में हमेशा ही रहती है.दरअसल हम बात कर रहे हैं तोरई जैसी सब्जी की, जिसकी खेती कर किसान कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. कई गुना हो रहा मुनाफा अरो तोरई को उगाने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह कम समय में तैयार हो जाती है. इसकी खेती के लिए बारिश का मौसम ही सबसे अच्छी रहती है. बाराबंकी जिले के ब्रहाहार गांव के रहने वाले किसान दीपू वर्मा करीब दो बीघे में अरो तोरई की खेती कर रहे हैं. इस खेती से उन्हें कई गुना मुनाफा हो रहा है. लाखों में हो रहा है मुनाफा तोरई की खेती करने वाले किसानी दीपू वर्मा ने बताया कि वो लगभग 4-5 सालों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं. अन्य फसलों के मुकाबले सब्जियों की खेती में अच्छा प्रॉफिट रहता है. उन्होंने करीब दो बीघे में इसकी खेती की है, जिसमे लागत एक बीघे में 2 से ढाई हजार रुपए आती है और मुनाफा करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक हो जाता है. क्योंकि अरो तोरई की खेती बहुत ही कम किसान करते हैं और इसकी पैदावार भी कम होने के साथ इसकी फसल 15 से 20 दिन चलती है, जिससे यह बाजारों में महंगे रेट में बिकती है. कैसे करें अरो तोरई की खेती इसकी खेती करना काफी आसान है. पहले खेत की दो बार जुताई की जाती है. उसके बाद खेत मे परवा बना कर इसके बीजों की बुवाई की जाती है. वहीं, करीब 6 से 7 दिनों बाद पौधा निकलता है. तब इसमें हम गोबर की खाद का छिड़काव कर पानी की सिंचाई करते हैं. 30 से 35 दिनो बाद फसल निकलना शुरू हो जाती है, जिसकी तोड़ाई कर हम बाजारों में बेच सकते हैं.
How To Do Ridge Gourd Farming Ridge Gourd Farming Profit Ridge Gourd Cultivation In India तोरई की खेती कैसे करें कम लागत में किसान ज्यादा मुनाफा कैसे पाएं किस सब्जी की खेती मुनाफा देती है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस सब्जी की खेती से किसान ने बदली अपनी किस्मत, हो रही लाखों की कमाईबाराबंकी: वैसे तो किसान आज के समय मे ऐसी फसलो की खेती करना चाहते हैं, जिनसे कम लागत में अच्छा मुनाफा हो सके. ऐसी ही एक फसल है करेले की. जिसकी खेती कई किसान कर रहे हैं. क्योंकि इसकी खेती में जो लागत लगती है उससे कई गुना अधिक मुनाफा मिल जाता है. क्योंकि बाजार में इसकी मांग बनी रहती है, जिससे इसके अच्छे भाव मिल जाते हैं.
Read more »
3 बीघा खेत...15 हजार लागत...2.5 लाख मुनाफा, इस फसल की खेती से किसान की चमकी किस्मतदेश में सब्जियों की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है. किसान अब बहुवर्षीय सब्जियों की खेती कर रहे हैं. जिसमें एक बार फसल लगाने के बाद में कई महीने तक उसमें फसल आती है. ऐसी सब्जियों को भी चुनकर किसान अपने खेतों में लगा रहे हैं. जिसकी हमेशा बाजारों में काफी डिमांड रहती है.
Read more »
10 हजार लागत में 80 हजार मुनाफा, कुंदरू की खेती ने किसान को बना दिया धनवानकिसान रीजन सिंह ने Local 18 बताया कि उन्होंने मार्च में ही मचान विधि से अपने 10 कट्ठे खेत में खेती शुरू की थी. पिछले वर्ष भी इस सब्जी की खेती कर तकरीबन 80 हजार का मुनाफा कमाया था. इस बार भी अब तक 40 हजार तक की कमाई कर चुके हैं.
Read more »
किसान इस सब्जी की कर लें खेती, कम लागत में होगा ज्यादा मुनाफा; बन जाएंगे मालामालसमस्तीपुर: किसान अब खेती के पुराने तरीकों को छोड़कर नई तकनीक अपना रहे हैं, ताकि मुनाफा बढ़ सके. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर बस्ती गांव के राजीव कुमार इस बदलाव के उदाहरण हैं.
Read more »
धान-गेहूं नहीं, किसान शुरू करें इस फसल की खेती, 10-15 हजार की लागत से मिलेगा 2 लाख तक का मुनाफाकभी किसान केवल धान, गेहूं, और मोटे अनाजों की पैदावार पर निर्भर होते थे, जो उनकी आय का मुख्य स्रोत था लेकिन आज के दौर में किसानों ने इस सोच से परे जाकर टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च, तोरई, कद्दू जैसी फसलों की खेती को अपनी कमाई का नया जरिया बना लिया है. इस विविधतापूर्ण खेती से अब किसान साल भर लाखों रुपये की आमदनी करने में सफल हो रहे हैं.
Read more »
सब्जी-अनाज नहीं...इस पौधे की खेती से खुली किसान की किस्मत, हो रही बंपर कमाईFarmer News: किसानों के पास कमाई के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं. कई सारे किसान अब परंपरागत खेती छोड़कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही कुछ किया है सहारनपुर के किसान आदित्य त्यागी ने.
Read more »
