2 महीने बाद एग्‍जाम, हम करें तो क्‍या करें... FIITJEE के छात्रों का दर्द और मां-बाप बेबस, मनमानी पर क्‍या बता रहे एक्‍सपर्ट

FIIT JEE News

2 महीने बाद एग्‍जाम, हम करें तो क्‍या करें... FIITJEE के छात्रों का दर्द और मां-बाप बेबस, मनमानी पर क्‍या बता रहे एक्‍सपर्ट
FIITJEEFIITJEE StudentsFIITJEE Center Close
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 319 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 162%
  • Publisher: 63%

FIITJEE Institute Closed: UP और Delhi में FIITJEE के कोचिंग सेंटर पर लगा ताला | NDTV India

उत्तर भारत में कम से कम आठ FIITJEE कोचिंग सेंटर पिछले एक हफ्ते में अचानक बंद हो गए हैं. 2 महीने बाद छात्रों की परीक्षाएं हैं, ऐसे में छात्रों का दर्द उनके चेहरे पर नजर आ रहा है. इधर, लाखों की फीस एडवांड में भरने के बाद भी पढ़ाई न होने के कारण माता-पिता बेबस हैं.

उन्‍हें समझ ही नहीं आ रहा कि उनके बच्‍चों का भविष्‍य क्‍या होगा? FIITJEE के कोचिंग सेंटर क्‍या फिर खुलेंगे? अगर कोचिंग सेंटर नहीं खुलेंगे, तो एडवांड फीस का क्‍या होगा? इन्‍हीं सवालों के जवाब हमने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक्‍सपर्ट से जानने चाहे. FIIT JEE के सेंटर्स बंद, उठे 6 बड़े सवालFIITJEE के सेंटर्स का रातों-रात बंद होने का सच क्‍या है?बच्‍चों का भविष्‍य अधर में लटका जवाब कौन देगा. क्‍यों मैनेजमेंट सामने नहीं आ रहा? सेंटर बंद होने पर स्थिति स्‍पष्‍ट क्‍यों नहीं, छात्रों की आगे की पढ़ाई कब और कहां होगी? बच्‍चों का अधूरा कोर्स कौन पूरा कराएगा, क्‍या किसी दूसरे संस्‍थान में बच्‍चे होंगे ट्रांसफर? अगर किसी दूसरे संस्‍थान में पढ़ाया जाएगा, तो क्‍या फिर फीस देनी होगी?क्‍या FIITJEE छात्रों की एडवांस फीस वापस करेगा और कब? FIITJEE मैनेजमेंट बच्‍चों के भविष्‍य के बारे में सोचे  FIITJEE के एक टीचर ने बताया, 'ये समस्‍या बेहद गंभीर है, जिससे लाखों बच्‍चों के भविष्‍य पर बात आ गई है. FIIT JEE के मैनेजमेंट को इस पर ध्‍यान देना चाहिए. देखिए, मुझे अंदर क्‍या चल रहा है, ये तो नहीं पता, लेकिन कोई समस्‍या जरूर है. FIIT JEE का सिस्‍टम काफी स्‍टॉन्‍ग है. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है. ऐसे में समस्‍या को जल्‍द से जल्‍द सुलझाना चाहिए, ताकि बच्‍चों के भविष्‍य से खिलवाड़ न हो.' {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});'हम FIITJEE के खिलाफ होंगे खड़े'  भारतीय कोचिंग महासंघ के निदेशक केशव अग्रवाल ने कहा, 'ये बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है, जिस तरह से  FIIT JEE ने अपने सेंटरों से पहले बेहद महत्‍वपूर्ण समय में बंद किया है. ऐसा नहीं होना चाहिए था, क्‍योंकि इससे अभिभावक और बच्‍चों दोनों का विश्‍वास खत्‍म होता है. इस स्थिति पर फेडरेशन नजर बनाए हुए है. हम स्‍टूडेंट के लिए स्‍टेंड भी लेना चाह रहे हैं. हालांकि, अभी हमारी प्राथमिकता ये है कि छात्रों का नुकसान परीक्षा के टाइप पर न हो. अभी JEE की बहुत महत्‍वपूर्ण परीक्षा चल रही है, आगे एडवांस परीक्षा भी होनी है. इन बच्‍चों के सामने विकट स्थिति बनी हुई है कि वे आखिर कहां जाएं? हम  FIITJEE के टीचर्स और स्‍टाफ को लेकर भी परेशान हैं, क्‍योंकि फरवरी से उनकी सैलरी कुछ परसेंट में आ रही थी और धीरे-धीरे वो आना बंद हो गई. सैलरी ने मिलने के कारण कुछ टीचरों ने इस्‍तीफा दे दिया और दूसरे सेंटरों को ज्‍वॉइन कर लिया है.' समस्‍या 2018 से ही शुरू हो गई थी- FIIT JEE के एक्‍स टीचर का दावाFIIT JEE के एक एक्‍स टीचर हर्षित ने बताया, 'संस्‍थानों में समस्‍या 2018 से ही चल रही हैं. कई बार कम सैलरी आना और कई महीनों तक सैलरी न आना ये पिछले कई सालों से  FIIT JEE के सेंटरों में आम समस्‍या बनी हुई है. मुझे  FIIT JEE छोड़े काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी तक इन्‍होंने मेरी ग्रेजुएटी समेत कई चीजें क्‍लीयर नहीं की हैं. मेरा 5 से 6 लाख रुपये आज तक FIIT JEE में अटका हुआ है. मैं दिल्‍ली के रोहिणी सेंटर में काम कर चुके हैं. मुझे लगता है कि  चेयरमैन डीके गोयल इस समस्‍या के लिए पूरी तरह से जिम्‍मेदार हैं. क्‍योंकि ऐसा सुनने में आया है कि उन्‍होंने कहीं और पैसा निवेश किया है, जिससे ये पूरी समस्‍या पैदा हुई है.'   'FIIT JEE में चल रहा था वन मैन शो' सुपर 30 के संस्‍थापक अभय अभयानंद ने बताया, 'FIIT JEE की समस्‍याओं के बारे में मुझे भी जानकारी मिल रही थी और एक एक्‍स आईपीएस ऑफिसर होने के नाते मैं कह रहा हूं कि ये वन मैन शो है. मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि ये कोई कंपनी भी है या नहीं. लेकिन ये वन मैन शो यकीनन है. अगर वन मैन ऐसा कर रहा है, तो यकीनन उसका कोई प्‍लान है. मुझे ऐसा लग रहा है कि वो पैसा यहां से लेकर कहीं और निवेश कर रहे हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि FIIT JEE एक बेहतरीन संस्‍थान है और इसका आउटपुट अच्‍छा आता है. ये कभी दूसरे संस्‍थानों से कंपटीशन में भी नहीं उतरे. 'FIITJEE को फीस तो लौटानी ही होगी, लेकिन...'शिक्षाविद  डॉक्‍टर फुरकान कमर ने  FIIT JEE की समस्‍या पर कहा, 'बहुत दिनों से लोग ये डिमांड करते रहे हैं कि कोचिंग का बिजनेस काफी अनरेगुलेट है, जिसे रेगुलेट करने की जरूरत है. FIIT JEE के ये जो सेंटर बंद हो रहे हैं, इसके बाद ये डिमांड और बढ़ेगी. काफी संस्‍थान कोचिंग को एक खालिस बिजनेस के रूप में देखते हैं. वे अपनी फ्रेंचाइजी बांटते हैं और कहते हैं जब पिज्‍जा हट की फ्रेंचाइजी दी जा सकती है, तो हमारी क्‍यों नहीं. ये बिजनेस अच्‍छा चल रहा था, लेकिन 2018 में कोविड के समय वित्‍तीय समस्‍या शुरू हुई. इसके बाद टीचरों की सैलरी में देरी होने लगी. जहां तक छात्रों की फीस का सवाल है, वो मिल जाएगी. FIIT JEE ने एडवांड पैसे लेकर एक सर्विस देने का वादा किया था, जो उन्‍होंने नहीं किया, तो संस्‍थान को फीस वापस करनी पड़ेगी. हां, कोर्ट के चक्‍कर लगाने पड़ेंगे, लेकिन फीस वापस आ जाएगी. हालांकि, छात्रों की पढ़ाई का जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी, ये बेहद दुखद है.' लाखों रुपये देने के बाद भी हमारे बच्‍चों के भविष्‍य पर सवालनेहा ने बताया कि उनकी बेटी FIIT JEE के नोएडा-62  वाले सेंटर में पढ़ाई कर रही है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से संस्‍थान बंद है. हालांकि, FIIT JEE की ओर से हमें लगातार मैसेज आ रहे हैं कि जल्‍द ही क्‍लासेस शुरू होंग, लेकिन कब ये नहीं बता रहे हैं. टीचर्स और बच्‍चों के जो व्‍हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं, उनमें लगातार मैसेज आ रहे है कि रेगुलर क्‍लास होंगी, लेकिन आकाश इंस्‍टीट्यूट में होंगी. अगर आकाश इंस्‍टीट्यूट में आगे की कोशिश होगी, तो वे अब अलग से पैसे लेंगे. हमने पहले ही 2.5 लाख रुपये  FIIT JEE को एडवांस में दे रखे थे. ऐसे में हम बेहद परेशान हैं. समस्‍या ये भी है कि आकाश, नीट के लिए तो अच्‍छी कोचिंग देता है, लेकिन आईआईटी के लिए इसका कोई बैकग्राउंड नहीं है.    नोएडा, गाजियाबाद, भोपाल, वाराणसी, दिल्ली और पटना में FIIT JEE कोचिंग सेंटर बंद हो गए हैं. उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक केंद्र हाल ही में बंद होने वाला केंद्र था. अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र प्रशासन ने शुरुआत में नोएडा से शिक्षकों की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन यह केवल कुछ दिनों तक ही चल सका. इसके बाद उन्हें संस्थान बंद करना पड़ा. कई अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि निजी कोचिंग संस्थान ने उन्हें कोई नोटिस या उनका रिफंड नहीं दिया. कई तस्वीरों और वीडियो में अभिभावकों को संस्थान की अब बंद पड़ी शाखाओं के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है.ये भी पढ़ें :- यूपी और दिल्ली में FIITJEE के कोचिंग सेंटर पर लगा ताला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

FIITJEE FIITJEE Students FIITJEE Center Close JEE Exam Education Expert FIITJEE Coaching Centers फिटजी कोचिंग सेंटर फिटजी Appspecial

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नशे में गाड़ी चलाने वालों पर होगा सख्‍त एक्‍शन : नववर्ष की पूर्व संध्‍या को लेकर दिल्‍ली पुलिस की एडवायजरी नशे में गाड़ी चलाने वालों पर होगा सख्‍त एक्‍शन : नववर्ष की पूर्व संध्‍या को लेकर दिल्‍ली पुलिस की एडवायजरी दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, बाइक से स्टंट करने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने समेत अन्य गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Read more »

सबकुछ जल गया लेकिन मां गंगा पर कम नहीं हुआ विश्‍वास, जानिए महाकुंभ में लगी आग पर क्‍या बोले चश्‍मदीदसबकुछ जल गया लेकिन मां गंगा पर कम नहीं हुआ विश्‍वास, जानिए महाकुंभ में लगी आग पर क्‍या बोले चश्‍मदीदFire Breaks Out At Mahakumbh: महाकुंभ में कैसे लगी आग? चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल
Read more »

दिल्‍ली के मेट्रो स्‍टेशनों पर एंटी इंडिया स्‍लोगन मामले में FIR, आतंकी पन्‍नू ने लिखवाने का किया था दावादिल्‍ली के मेट्रो स्‍टेशनों पर एंटी इंडिया स्‍लोगन मामले में FIR, आतंकी पन्‍नू ने लिखवाने का किया था दावाआतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने एक वीडियो जारी कर भारत विरोधी स्‍लोगन लिखवाने का दावा किया था. पन्‍नू ने कहा था कि दिल्ली के पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, पंचशील पार्क और आरकेपुरम मेट्रो स्टेशन पर एंटी इंडिया स्लोगन उसने लिखवाए हैं.
Read more »

एलन मस्‍क और विकिवीडिया बॉस में अदावत पुरानी, जानें 'शब्‍द युद्ध' फिर क्‍यों हुआ शुरू?एलन मस्‍क और विकिवीडिया बॉस में अदावत पुरानी, जानें 'शब्‍द युद्ध' फिर क्‍यों हुआ शुरू?एलन मस्‍क और जिमी वेल्स के बीच अदावत काफी पुरानी है. एलन मस्क विकिपीडिया को कट्टर वाम समर्थक बताते रहे हैं. एलन मस्‍क और जिमी वेल्‍स के बीच ये अदावत वैसे तो बीते कई सालों से चली आ रही है, ये हाल के दिनों में काफी तेज हो गई है.
Read more »

अब नितेश राणे, सैफ की फिटनेस पर ये कैसे सवाल? आखिर डॉक्‍टर क्‍या बता रहेअब नितेश राणे, सैफ की फिटनेस पर ये कैसे सवाल? आखिर डॉक्‍टर क्‍या बता रहेसैफ अली खान की सेहत पर राजनीति शुरू हो गई है. संजय निरुपम के बाद अब नितेश राणे ने सैफ के 5 दिन में फिट होने पर सवाल उठाया है.
Read more »

एलन मस्‍क और विकिपीडिया बॉस में अदावत पुरानी, जानें 'शब्‍द युद्ध' फिर क्‍यों हुआ शुरू?एलन मस्‍क और विकिपीडिया बॉस में अदावत पुरानी, जानें 'शब्‍द युद्ध' फिर क्‍यों हुआ शुरू?एलन मस्‍क और जिमी वेल्स के बीच अदावत काफी पुरानी है. एलन मस्क विकिपीडिया को कट्टर वाम समर्थक बताते रहे हैं. एलन मस्‍क और जिमी वेल्‍स के बीच ये अदावत वैसे तो बीते कई सालों से चली आ रही है, ये हाल के दिनों में काफी तेज हो गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:16