2 बीघा खेत में उगाईं बैंगन की 2 किस्में, एक फसल में 1 लाख तक कमाई, 10 साल से यूपी का किसान कर रहा खेती

Barabanki Vegetable Cultivation News

2 बीघा खेत में उगाईं बैंगन की 2 किस्में, एक फसल में 1 लाख तक कमाई, 10 साल से यूपी का किसान कर रहा खेती
Barabanki Brinjal CultivationBarabanki SamacharHow To Cultivate Brinjal
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

How to Cultivate Brinjal: आज के दौर में किसान ऐसी फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी बाजार में डिमांड ज्यादा है और जो उन्हें उनकी लागत के मुकाबले अच्छा मुनाफा दे सकें. ऐसी ही एक फसल बैंगन है, जिसकी खेती करके किसान कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती किसी भी समय की जा सकती है.

बैंगन की खेती जलवायु के अनुसार की जा सकती है, लेकिन अच्छी पैदावार के लिए कुछ उन्नत किस्में जैसे पूसा हाइब्रिड 5, पूसा हाइब्रिड 9, विजय हाइब्रिड, पूसा पर्पिल लौंग, पूसा क्लस्टर, पूसा क्रांति, नरेंद्र बागन-1, आजाद क्रांति और पंत आदि का चयन किया जा सकता है.

बाराबंकी जिले के सहेलिया गांव के किसान अखिलेश कुमार ने Local18 टीम को बताया कि वह बैंगन की खेती कर लागत के हिसाब से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वह कई सालों से बैंगन की खेती कर रहे हैं और एक फसल पर 80 से 90 हजार रुपए लाभ कमा रहे हैं. अखिलेश कुमार ने आगे बातचीत में कहा कि वह सब्जियों की खेती करीब 10 साल से कर रहे हैं, जिसमें भिंडी, बैंगन, लौकी, कद्दू आदि शामिल हैं. वर्तमान में उनके पास 2 बीघे में बैंगन की दो प्रकार की किस्में हैं-एक लंबी और दूसरी गोल. इस खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा है. एक बीघे में लागत लगभग 8 से 10 हजार रुपए आती है, जबकि मुनाफा करीब एक फसल पर 80 से 90 हजार रुपए तक हो जाता है. बैंगन की डिमांड सालभर रहती है, जिससे किसानों को फायदा होता है. बैंगन की बुवाई के तुरंत बाद फसल में सिंचाई करनी चाहिए. इसकी खेती के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए टपक सिंचाई विधि के जरिए पानी की जरूरत आसानी से पूरी की जा सकती है. हालांकि, मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए समय-समय पर सिंचाई करनी चाहिए. बैंगन की उपज बढ़ाने के लिए जैविक खाद या जीवामृत का प्रयोग भी फायदेमंद होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Barabanki Brinjal Cultivation Barabanki Samachar How To Cultivate Brinjal Profit In Brinjal Cultivation बाराबंकी में सब्जियों की खेती बाराबंकी में बैंगन की खेती बाराबंकी समाचार बैंगन की खेती कैसे करें बैंगन की खेती में मुनाफा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किसान शेखर के लिए पैसा छापने की मशीन है ये खेती! लागत 5 हजार में कमाता है लाखोंकिसान शेखर के लिए पैसा छापने की मशीन है ये खेती! लागत 5 हजार में कमाता है लाखोंBaigan ki Kheti: बैंगन की कई किस्में हैं, जो साल भर तक सब्जी देती हैं और औसत बैंगन की फसल 5-6 महीने तक फसल देती है. जनपद बाराबंकी के नवाबगंज क्षेत्र के सहेलिय गांव के रहने वाले युवा किसान शेखर यादव ने करीब आधे बीघे से बैंगन की खेती की शुरुआत की. इसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ. आज करीब दो बीघे में बैंगन की खेती कर रहे हैं.
Read more »

यूपी का धाकड़ किसान एक ही खेत में तैयार कर रहा है कई सब्जियों की फसल, हर साल कमा रहा है 4 लाखयूपी का धाकड़ किसान एक ही खेत में तैयार कर रहा है कई सब्जियों की फसल, हर साल कमा रहा है 4 लाखFarming Tips:यूपी के बांदा में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर फल और सब्जियों की खेती शुरू की है. किसान ने बताया कि वह इस खेती से साल भर में 4 लाख रुपए तक घर बैठे ही कमा लेते हैं.
Read more »

किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 10 बीघा खेती से कमा रहे हैं लाखों, कीट लगने का भी नहीं है डरकिसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 10 बीघा खेती से कमा रहे हैं लाखों, कीट लगने का भी नहीं है डरTomato Farming Profit: टमाटर की खेती किसानों को अच्छा मुनाफा दे रही है. 10 बीघा खेती से किसान लाखों की कमाई कर रहे हैं.
Read more »

किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है इस फूल की खेती, सालाना हो रही है 10 लाख रुपए की आमदनीकिसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है इस फूल की खेती, सालाना हो रही है 10 लाख रुपए की आमदनीMarigold Flower Farming: यूपी के किसान पारंपरिक खेती छोड़कर बागवानी या फूलों की खेती करना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में बागपत के एक किसान ने गेंदा के फूलों की खेती कर साल में 10 लाख रुपए का मुनाफा कमाया है. किसान ने बताया कि वह 20 बीघा में खेती करते हैं.
Read more »

पॉली हाउस में इस विधि से करें खीरा की खेती, बेहतर उत्पादन मिलने के साथ लाखों में होगी कमाईपॉली हाउस में इस विधि से करें खीरा की खेती, बेहतर उत्पादन मिलने के साथ लाखों में होगी कमाईकिसान दिग्विजय सिंह पटेल ने बताया कि 4 साल से डेढ़ बीघा में लगे पॉली हाउस में सब्जी की खेती कर रहे हैं. डेढ़ बीघा के पॉली हाउस में खीरा की खेती कर रहे हैं. वहीं एक बीघे में 9 से 10 हजार की लागत आती है. वहीं एक से डेढ़ लाख का मुनाफा आराम से हो जाता है. पॉली हाउस में खीरा केबीज बुआई करने पर 50 से 55 दिनों में ही फलन शुरू हो जाता है.
Read more »

60 दिनों में तैयार होने वाले इस फूल की करें खेती, एक बीघा में 12 हजार आएगी लागत, लाखों में होगी कमाईयुवा किसान रमन कुमार ने बताया कि तीन साल से तीन बीघा में गेंदा फूल की खेती कर रहे है. एक फसल से डेढ़ से दो लाख की कमाई हो जाती है. वहीं एक बीघा में 12 हजार तक खर्च हो जाता है. गेंदा के पौधे में 55 से 60 दिनों में ही फसल शुरू हो जाता है. इसमें लगातार दो से तीन महीने तक फलन होते रहता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:22:37