Manoj Kumar Film Kranti:फिल्ममेकर मनीष गोस्वामी ने दिवंगत भाई मनोज कुमार को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि मनोज कुमार परफेक्शनिस्ट थे. 'क्रांति' फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने परवीन बाबी से सिर्फ एक शॉट के लिए रात के 2 बजे तक 66 रीटेक करवाए थे.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का हाल ही में निधन हो गया. कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. मनोज कुमार शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि कमाल के फिल्ममेकर भी थे. वह अपनी मूवीज में हर बारीकी का ध्यान रखते थे.
हाल ही में फिल्ममेकर भाई मनीष गोस्वामी ने दिवंगत भाई मनोज कुमार को लेकर खुलकर बात की. साथ ही बताया कि ‘क्रांति’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शॉट को लेकर 66 रीटेक हुए थे. विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में मनीष गोस्वामी ने बताया कि उनके भाई मनोज कुमार परफेक्शनिस्ट थे. उन्होंने बताया, ‘वह कभी भी किसी चीज के लिए समझौता नहीं करते थे. अगर किसी सीन के लिए 30, 40 या फिर 50 रीटेक की जरूरत होती, तो वह उसे करते थे.’ इसके बाद मनीष गोस्वामी ने फिल्म ‘क्रांति’ फिल्म की शूटिंग के दौरान किस्सा बताया. रात के 2 बजे तक चली थी शूटिंग उन्होंने कहा, ‘यह क्रांति की शूटिंग के दौरान हुआ था. हम जोधपुर पैलेस में शूटिंग कर रहे थे. एक सीन था, जिसमें परवीन बाबी को दीवार पर हाथ उठाकर क्रांति जिंदाबाद कहना था. लेकिन वह वैसा नहीं कर पा रही थीं, जैसा मनोज कुमार चाहते थे. हमने 66 रीटेक किए और रात 2 बजे शॉट ओके हुआ.’ उन्होंने यह भी बताया कि इतनी बार रीटेक होने के बावजूद मनोज कुमार ने कभी अपना आपा नहीं खोया. वह हमेशा शांत रहते थे, लेकिन उनमें गजब का कन्विक्शन था. उन्होंने कभी गुस्सा नहीं किया. ‘ 10 करोड़ बजट और कमाई अंधाधुंध, BLOCKBUSTER फिल्म ने अब OTT पर मारी दहाड़, इंडिया में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड तनाव में माथे पर बांध लेते रूमाल मनोज कुमार की फिल्म के सेट का माहौल बताते हुए मनीष ने कहा कि अगर उनके भाई ने माथे पर रुमाल बांधा हुआ होता, तो इसका मतलब होता कि वह बहुत दबाव में हैं. उन्होंने कहा, ‘जब उनके माथे पर रुमाल होता, तो इसका मतलब होता था कि यूनिट का कोई मेंबर उनसे यह ना पूछे कि पैकअप कब होगा. ज्यादातर दिनों में सबकुछ प्लान के अनुसार चलता था, लेकिन जिन दिनों ऐसा नहीं होता था, तो वह शूटिंग खत्म करने में लगे रहते थे.’ उन्होंने यह भी बताया कि भाई मनोज कुमार समय के बहुत पाबंद थे, लेकिन इन चीजों को संभालने का उनका अपना तरीका था. समय के पाबंद थे मनोज कुमार उन्होंने कहा, ‘अगर आप सुबह 9 बजे की शिफ्ट पर समय पर आ रहे हैं तो वह आपको कुछ नहीं कहेंगे. लेकिन अगर आप 9 बजे की शिफ्ट के लिए दोपहर 12 बजे आते हैं, तो वह आपको तभी जाने देंगे, जब उन्हें सब सही लगेगा.’ मनीष ने कहा कि सभी लोग मनोज कुमार के काम करने के तरीके को सभी लोग जानते थे. उन्हें कौन मना कर सकता था, जिन्होंने उपकार, रोटी कपड़ा और मकान और क्रांति जैसी फिल्में बनाई हैं.
Parveen Babi Kranti Manoj Kumar Kranti Manoj Kumar Death Parveen Babi मनोज कुमार क्रांति फिल्म मनोज कुमार फिल्म क्रांति परवीन बाबी मनोज कुमार न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब इस स्टार का बर्थडे मनाने के लिए साथ आए थे शाहरुख, आमिर और सैफ अली खान, पहली बार स्क्रीन पर दिखी थी ये तिकड़ीआशुतोष गोवारिकर ने बताया कि किस तरह तीनों खान उनकी फिल्म के एक सीन के लिए राजी हुए थे.
Read more »
आधी रात को कोर्ट में सुनवाई, 3 बजे जज ने दी जमानत! क्या था मामला जिससे Jolly LLB की याद आ गई?Barasat Court Night Hearing: बारासात कोर्ट में रात 3 बजे तक सुनवाई चली और जज ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1000 रुपये के निजी बांड पर जमानत दी.
Read more »
अमरूद बेचने वाली महिला से इंप्रेस हुईं प्रियंका चोपड़ा: तारीफ में शेयर किया वीडियो, बोलीं- उसे मुफ्त में पै...एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म शूटिंग के लिए वो पिछले कुछ दिनों से ओडिशा में थीं।
Read more »
सलमान खान ने जब अपनी जान खतरे में डाल बचाई थी इस एक्ट्रेस की जान, बोलीं- उसने मुझे ट्रेन की पटरी से खींचा और...एक्ट्रेस ने एक ऐसी घटना को याद किया जब उनकी जान एक फिल्म की शूटिंग के दौरान खतरे में पड़ गई थी और उनके एक को-एक्टर ने उन्हें बचाया था.
Read more »
थिएटर्स में 1000 दिनों तक चली थी 1 फिल्म, दूसरी का ऑस्कर में बजा था डंकाथिएटर्स में 1000 दिनों तक चली थी हीरो की 1 फिल्म, दूसरी ने रच दिया इतिहास, ऑस्कर में बजा था मूवी का डंका
Read more »
'टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को जया ने बताया था फ्लॉप: एक्ट्रेस के कमेंट पर अक्षय कुमार का जवाब- बोले- ‘वो कह रही ...हाल ही में सांसद जया बच्चन ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को लेकर टिप्पणी की थी। अब एक्टर ने उनके कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Read more »
