2 दिन रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, 32 घंटे लंबा होगा उपवास, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व

Nirjala Ekadashi 2025 News

2 दिन रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, 32 घंटे लंबा होगा उपवास, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व
Ekadashi Pujan Vidhiनिर्जला एकादशी 2025Lifestyle

Nirjala Ekadashi 2025: साल भर में आने वाली एकादशी में निर्जला एकादशी भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. इस बार की निर्जला एकादशी बहुत खास मानी जा रही है. जानिए सही तिथि और मुहूर्त.

Nirjala Ekadashi 2025 : निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखती है. इसे साल की सबसे कठिन और पुण्यदायी एकादशी भी माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी को करने से व्यक्ति को वर्ष भर की 24 एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होता है.

इस वर्ष 2025 में, निर्जला एकादशी का व्रत दो दिन मनाया जाएगा. पहले दिन स्मार्त निर्जला एकादशी का व्रत होगा और दूसरे दिन वैष्णव निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. चलिए जानते हैं इस व्रत की तिथि, विधि और जरूरी नियम.अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं इन 2 चीजों का भोग, बरसेगी श्रीहरि की कृपानिर्जला एकादशी 2025 की तिथि और समयदृक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी की तिथि 6 जून 2025 को सुबह 2:15 बजे से शुरू होकर 7 जून 2025 को सुबह 4:47 बजे समाप्त होगी. हरि वासर का समापन 7 जून को सुबह 11:25 बजे होगा.•    स्मार्त निर्जला एकादशी व्रत: 6 जून 2025, शुक्रवार•    वैष्णव निर्जला एकादशी व्रत: 7 जून 2025, शनिवारइस दिन व्रत करने वाले गृहस्थों के लिए यह व्रत 32 घंटे 21 मिनट तक रहेगा. व्रत सूर्योदय से शुरू होगा और पारण के समय तक चल सकता है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});निर्जला एकादशी व्रत के नियम और विधिनिर्जला एकादशी का व्रत कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें जल और भोजन का पूरी तरह त्याग किया जाता है. इस दिन व्रती को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और व्रत का पालन संयम और नियम से करना चाहिए.क्या करें:•    सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पवित्र वस्त्र धारण करें.•    भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें.•    पूरे दिन बिना जल और अन्न के रहें.•    हरि नाम का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.•    जरूरतमंदों को दान करें और ब्राह्मण भोजन कराएं.स्मार्त और वैष्णव निर्जला एकादशी में अंतरजब एकादशी व्रत दो दिन होता है, तब पहले दिन स्मार्त व्रत और दूसरे दिन वैष्णव व्रत करने की मान्यता है.•    स्मार्त व्रत: इसे सामान्य गृहस्थ और अनुयायी करते हैं.•    वैष्णव व्रत: इसे वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी पालन करते हैं.गृहस्थ भी वैष्णव व्रत रख सकते हैं, लेकिन उन्हें वैष्णव संप्रदाय के नियमों का पालन करना होगा.निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय 2025निर्जला एकादशी व्रत के पारण का समय हरि वासर के समापन के बाद माना जाता है.•    स्मार्त व्रत पारण: 7 जून 2025, दोपहर 1:44 बजे से 4:31 बजे तक•    वैष्णव व्रत पारण: 8 जून 2025, सुबह 5:23 बजे से 7:17 बजे तकनिर्जला एकादशी व्रत का महत्वनिर्जला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट होते हैं. माना जाता है कि भीमसेन ने इस व्रत का पालन किया था, क्योंकि वो अन्य एकादशियों का पालन नहीं कर पाते थे. इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है.इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को मृत्यु के बाद विष्णु लोक की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, यह व्रत मानसिक और शारीरिक शुद्धि के लिए भी लाभकारी माना गया है.निर्जला एकादशी व्रत के लाभ1.    सभी एकादशियों का पुण्य: इस एकादशी के व्रत से वर्षभर की सभी एकादशियों के व्रत के समान पुण्य फल प्राप्त होता है.2.    पापों का नाश: इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं.3.    मोक्ष की प्राप्ति: निर्जला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को विष्णु लोक में स्थान मिलता है.4.    शारीरिक और मानसिक शुद्धि: यह व्रत मन को शुद्ध करने और संयम रखने की प्रेरणा देता है.5.    दान का महत्व: इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और जल का दान करने से भी पुण्य लाभ मिलता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Ekadashi Pujan Vidhi निर्जला एकादशी 2025 Lifestyle Nirjala Ekadashi 2025 Date And Time Nirjala Ekadashi Kis Din Hai 2025 Me Nirjala Ekadashi 2025 Muhurat Nirjala Ekadashi 2025 Parana Time Nirjala Ekadashi Ke Fayde Nirjala Ekadashi Ka Mahatva निर्जला एकादशी की तारीख 2025 निर्जला एकादशी 2025 मुहूर्त निर्जला एकादशी 2025 पारण समय निर्जला एकादशी व्रत के फायदे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वरूथिनी एकादशी व्रत का महत्‍व, शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधिवरूथिनी एकादशी व्रत का महत्‍व, शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधिहिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. हर महीने दो एकादशी आती हैं और हर एक का अपना अलग महत्व, कथा और पूजा विधि होती है. इन्हीं में से एक है वरूथिनी एकादशी, जिसे पापों से मुक्ति दिलाने वाली एकादशी माना गया है.
Read more »

Aaj Ka Panchang 8 May 2025 : आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तकAaj Ka Panchang 8 May 2025 : आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तकToday Panchang | Mohini Ekadashi Vrat , 8 May 2025 : आज गुरुवार 8 मई के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक...
Read more »

Mohini Ekadashi 2025: शुभ योग में मोहिनी एकादशी व्रत आज, जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरतीMohini Ekadashi 2025: शुभ योग में मोहिनी एकादशी व्रत आज, जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरतीMohini Ekadashi 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है. इस बार यह शुभ तिथि 8 मई यानी आज है. आज व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त..
Read more »

शुभ योग में मोहिनी एकादशी व्रत आज, जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्रशुभ योग में मोहिनी एकादशी व्रत आज, जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्रMohini Ekadashi 2025: शुभ योग में मोहिनी एकादशी व्रत आज, जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरती
Read more »

पंडित जी से जानिए मंगला गौरी व्रत कब से शुरू हो रहा है, पूजा मुहूर्त और विधि क्या हैपंडित जी से जानिए मंगला गौरी व्रत कब से शुरू हो रहा है, पूजा मुहूर्त और विधि क्या हैऐसी मान्यता है यह व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मनचाहे वर की प्राप्ति.ऐसे में आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व...
Read more »

Nirjala Ekadashi Kab Hai 2025: निर्जला एकादशी 2 दिन, गृहस्थ रखेंगे 32 घंटे उपवास, जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत...Nirjala Ekadashi Kab Hai 2025: निर्जला एकादशी 2 दिन, गृहस्थ रखेंगे 32 घंटे उपवास, जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत...Nirjala Ekadashi Kab Hai 2025: निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि को रखते हैं. इस साल निर्जला एकादशी व्रत 2 दिन है. गृहस्थ 32 घंटे का निर्जला एकादशी व्रत रखेंगे. ज्योतिषाचार्य डॉ.
Read more »



Render Time: 2026-05-06 07:28:13