Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Durg Rajnandgaon Bastar Kanker Sukma छत्तीसगढ़ में इस बार अक्टूबर में 157% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 5 अक्टूबर तक सामान्य तौर पर एवरेज 21.
बिजली गिरेगी, आंधी चलेगी, बाकी जगह मौसम सामान्य; 5 दिनों में 157% ज्यादा बरसा पानीमौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद 9 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा और गरज-चमक की तीव्रतमौसम विभाग ने आज बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 157% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.
1 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 54 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की वापसी में करीब 10 दिन की देरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा नारायणपुर और फरसगांव में 60 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को 'पोस्ट मानसून' यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है। फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है। आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।उत्तराखंड में आज भी जारी रहेगा बर्फबारी-बारिश का दौरहिमाचल में बारिश-बर्फबारी से दिसंबर जैसी ठंडगाजियाबाद में लगातार बारिश से 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमानहरियाणा के 6 जिलों में मुसलाधार बारिश की संभावनाजयपुर में तेज बारिश, सीकर में स्कॉर्पियो डूबीकेदारनाथ-हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी
Chhattisgarh Monsoon Chhattisgarh Rainfall Chhattisgarh Rainfall Alert
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cough Syrup Deaths: বিষাক্ত জেনেও কাশির ওষুধ লিখে দেন! সিরাপকাণ্ডে ১১ শিশুর মৃত্যুর পর গ্রেফতার ডাক্তার...Doctor arrested after 11 children die in Madhya Pradesh from toxic cough syrup
Read more »
Bihar Assembly Election date 2025: অশান্ত বিহারে মাত্র দুদফায় নির্বাচন! ১৪-য় নভেম্বর ফল ঘোষণা...Bihar To Vote On November 6 And 11 In Two Phases, Results On November 14
Read more »
Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാർ നിയമസഭ തെരഞ്ഞെടുപ്പ്; തീയതി പ്രഖ്യാപിച്ചു, വോട്ടെണ്ണല് നവംബർ 14ന്Bihar Assembly election 2025: നവംബർ 6,11 തീയതികളിലായി രണ്ട് ഘട്ടങ്ങളിലായാണ് വോട്ടെടുപ്പ് നടക്കുക.
Read more »
गुजरात से चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगे थे 11.20 लाखदिल्ली में साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहाँ उच्च रिटर्न का लालच देकर एक व्यक्ति से 11.
Read more »
यूपी में Coldrif कफ सिरप बैन, योगी सरकार का बड़ा फैसलाLucknow Video: मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप Coldrif को यूपी में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
‘25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’, बिहार चुनाव के लिए डिप्टी CM विजय सिन्हा ने दिया नया नारानिर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि 7.43 करोड़ मतदाता, जिनमें लगभग 14 लाख पहली बार के मतदाता शामिल हैं, दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान करेंगे.
Read more »
