Upcoming IPO अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस हफ्ते टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ Ola Electric Mobility IPO ओपन होगा। कंपनी का आईपीओ 2 अगस्त से 6 अगस्त तक निवेश के लिए खुलेगा। कंपनी सोमवार को प्राइस बैंड का एलान कर सकती है। इस आईपीओ में कंपनी फ्रेश इश्यू और ओएफएस जारी...
पीटीआई, नई दिल्ली। टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ 2 अगस्त 2024 से निवेशकों के लिए खुलेगी। कंपनी आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए करेगी। कंपनी का आईपीओ 6 अगस्त तक खुला रहेगा। 1 अगस्त को एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ खुलेगा। जारी होगा 5,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू ओला के प्रॉस्पेक्टस में दिखाया गया है कि कंपनी 5,500 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी जारी होगा। इसमें 8.
49 करोड़ इक्विटी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के लिए पेश किया जाएगा। ऑफर फॉर सेल के ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल लगभग 3.8 करोड़ शेयर बेचेंगे। 29 जुलाई 2024 को कंपनी आईपीए के प्राइस बैंड की घोषणा करेगी। ओला इलेक्ट्रिक इस आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल सेल विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों और उत्पादों पर अनुसंधान और विकास के लिए करेगी। यह भी पढ़ें- ITR Filing: CA से फॉर्म भरवाने के बाद आप भी बरतें सावधानी, AIS और 26AS को मिलाना बेहद जरूरी सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाएगी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने सेल विनिर्माण संयंत्र की क्षमता को 5 गीगावॉट से 6.4 गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए आईपीओ की आय में से 1,227.6 करोड़ रुपये का उपयोग करने की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी अनुसंधान और उत्पाद विकास पर नए फंड से 1,600 करोड़ रुपये का उपयोग करने पर भी विचार कर रही है। वहीं, कर्ज चुकाने के लिए 800 करोड़ रुपये और जैविक विकास पहल के लिए 350 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी। आपको बता दें कि पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई थी। भविष्य के प्रोडक्ट लॉन्च योजनाओं पर कंपनी ने कहा कि हम वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही तक पर्सनल, बिजनेस-टू-बिजनेस और लास्ट-मील डिलीवरी सेगमेंट पर लक्षित ई2डब्ल्यू सहित किफायती मास मार्केट ओला एस1 मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू करने की भी योजना बनाई है। यह भी पढ़ें- Tax Clearance Certificate पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण, जरूरी है कर बकाया वालों के लिए मंजूरी
Ola Electric Mobility Ola Electric Mobility IPO Ola Electric Mobility IPO News Ola Electric Mobility IPO Electricals Ola Electric Mobility IPO Date Ola Electric Mobility IPO Opening Date Ola Electric Mobility IPO Price Band Ola Electric Mobility IPO Size
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CUET UG Result 2024 Update: आज जारी होना था सीयूईटी यूजी रिजल्ट, लेकिन अबतक आंसर-की का भी पता नहींएनटीए इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, वजह है सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे, जो आज जारी होने वाले थे लेकिन आज रिजल्ट जारी नहीं होगा.
Read more »
शेयर बाजार में दस्तक देगी बड़ी इंश्योरेंस कंपनी, 3000 करोड़ के IPO लाने की तैयारी Niva Bupaनिवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज किए दाखिल है.
Read more »
₹3000 करोड़ का IPO... इस कंपनी की बड़ी है तैयारी, आ गई डिटेलNiva Bupa Health Insurance कंपनी ने मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास 3000 करोड़ रुपये के इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया है.
Read more »
हाथरस हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए नौकरी और एक करोड़ रुपये की मांग, अजय राय ने योगी सरकार पर साधा निशानाअजय राय ने हादसे को प्रशासन की नाकामी करार देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को नौकरी और एक करोड़ रुपये दिए व घायलों को 25 लाख रुपये दिए जाएं।
Read more »
Anshuman Gaekwad: कैंसर से लड़ रहे अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए BCCI ने बढ़ाया हाथ, 1 करोड़ का फंड किया जारीAnshuman Gaekwad: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह के कहने पर BCCI ने अंशुमान गायकवाड़ के लिए एक करोड़ रुपये के फंड को तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है.
Read more »
2 अगस्त को खुल सकता है ओला इलेक्ट्रिक का IPO: 9 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने की संभावना, ₹5,500 क...ओला इलेक्ट्रिक का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO अगले महीने 2 अगस्त को खुल सकता है। ऐसे में निवेशक 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी 1 अगस्त को एंकर बुक लॉन्च करने की तैयारी में है। 9 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बॉम्बे
Read more »
