ये चुनाव कई मायनों में खास था और भारतीय जनता पार्टी के लिए तो और भी अहमियत रखने वाला चुनाव...चलिए 20 साल पहले के सफर पर Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
ख़बर सुनें साल 1998 देश में 12वें लोकसभा चुनाव का गवाह बना। इससे पहले, 1996 के आम चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अटल बिहारी वाजपेयी 13 दिन तक प्रधानमंत्री रहे और बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद, संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार का गठन हुआ लेकिन, यह सरकार भी 18 महीने से ज्यादा नहीं चली। बाद में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी और इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे। 1998 में देश मध्यावधि चुनाव के मुहाने पर आ खड़ा हुआ। 16 फरवरी से 28 फरवरी 1998 के बीच तीन चरणों में चुनाव संपन्न हुए और किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 182 सीटें मिली। जबकि कांग्रेस के खाते में 141 सीटें आईं। सीपीएम ने 32 सीटें जीती और सीपाआई के खाते में सिर्फ 9 सीटें आई। समता पार्टी को 12, जनता दल को 6 और बसपा को 5 लोकसभा सीटें मिली। क्षेत्रीय पार्टियों ने 150 लोकसभा सीटें जीतीं। भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना, अकाली दल, समता पार्टी, एआईएडीएमके और बिजू जनता दल के सहयोग से सरकार बनाई और अटल बिहार वाजपेयी फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे। लेकिन इस बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार 13 महीने में ही गिर गई। एआईएडीएमके ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया और देश फिर से एक बार मध्यावधि चुनाव के मुहाने पर आ खड़ा हुआ। 1998 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में सीटें जीतीं। जबकि भाजपा ने 17 राज्यों और 4 केंद्र शासित क्षेत्रों से सीटें जीतीं। 1996 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 1998 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 26 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से घटकर 20 पर रह गई। कांग्रेस के मत फीसदी में भी गिरावट आया। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने छोटे से कार्यकाल में परमाणु परीक्षण का एलान किया। देश में पहली बार राजस्थान के पोखरन से परमाणु परीक्षण हुआ।इस चुनाव में कांग्रेस ने 477 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे जिनमें से 141 जीते। भाजपा ने 388 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे लेकिन जीत 182 की ही हुई। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा को 1996 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा सीटें मिली। चुनाव में समता पार्टी ने 12 सीटें और भाकपा 9 सीटें जीतीं। जबकि माकपा के खाते में 32 सीटें आई। इस चुनाव में माकपा ने 71 प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव में 61.
97 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में भाजपा को यूपी में 57 सीटें मिली। बसपा के खाते में 4 सीटें आई।अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से चुनाव जीते। उन्होंने सपा के मुजफ्फर अली को 2 लाख से ज्यादा वोटो से हराया। अमेठी में गांधी परिवार के नजदीकी सतीश शर्मा को भाजपा के संजय सिंह ने पराजित किया। नैनीताल क्षेत्र में कांग्रेस के एनडी तिवारी को हार का सामना करना पड़ा। वह भाजपा की प्रत्याशी इला पंत से चुनाव हार गए। चुनाव में पीलीभीत से मेनका गांधी निर्दलीय चुनाव जीतीं। रामपुर में भाजपा से मुख्तार अब्बास नकवी चुनाव जीते। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कलकत्ता दक्षिण सीट पर माकपा के प्रशांत सूर को हराया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 4 may 2019 - यूपीए के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावों पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा ने कहा- 'आप इसे सर्जिकल स्ट्राइक कहें या इसे सीमा पार ऑपरेशन कहें, इसे सेना ने अतीत में | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के प्रतापगढ़ और बस्ती में रैली को संबोधित किया। इसके अलावा वह बिहार में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के गुड़गांव में रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 4 may 2019 - लोकसभा चुनाव के चारों चरणों के कुल मतदान का प्रतिशत- पहला चरण- 69.5%, दूसरा चरण- 69.44%, तीसरा चरण- 68.4%, चौथा चरण- 65.51% रहा। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के प्रतापगढ़ और बस्ती में रैली को संबोधित किया। इसके अलावा वह बिहार में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के गुड़गांव में रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 4 may 2019 - अमेठी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का रोड शो। बता दें कि स्मृति इरानी अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलफा चुनाव लड़ रही हैं। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के प्रतापगढ़ और बस्ती में रैली को संबोधित किया। इसके अलावा वह बिहार में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के गुड़गांव में रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
रमजान में मतदान के समय में नहीं होगा बदलाव, चुनाव आयोग ने खारिज की अपीलरमजान के दौरान मतदान सुबह 7 के बजाय सुबह 4:30 या 5:00 बजे से शुरू कराने वाली अपील को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. चुनाव आयोग ने विचार करने के बाद पत्र लिखकर सूचित किया कि समय में बदलाव मुमकिन नहीं है.
Read more »
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को इजाजत दी है कि वह चुनाव आयोग के फैसलों के रिकॉर्ड दाखिल करने की अनुमति दी है. अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी. कांग्रेस सांसद की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि चुनाव आयोग ने इन शिकायतों का निपटारा किया है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को विस्तार से देखने और गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है. इसके तहत कितने वक्त में शिकायतों का निपटारा किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले में कारण दिए जाएं. ये मामला सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन का नहीं है बल्कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत है. सिंघवी ने कहा पीएम मोदी के खिलाफ 6 मामलों में 5 में असहमति थी. कांग्रेस को विस्तार से कारण भी नहीं बताए गए. ऐसे ही बयानों पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को सजा दी गई.
Read more »
चुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डभोपाल। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भोपाल में बारह मई को ही मतदान होना है और प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। चुनावी चाणक्य कहलाने वाले दिग्गी ने प्रचार के आखिरी सप्ताह में जो दांव चला है वो उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
