1980 की सबसे महंगी फिल्म जिसमें अमिताभ समेत थे 7 सुपरस्टार, फ्लॉप मूवी के सुपरहिट हैं गाने!

Shaan Film News

1980 की सबसे महंगी फिल्म जिसमें अमिताभ समेत थे 7 सुपरस्टार, फ्लॉप मूवी के सुपरहिट हैं गाने!
Amitabh Bachchan Shaan MovieBollywood Flop FilmsKulbhushan Kharbanda Shakaal
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 135%
  • Publisher: 53%

70 और 80 के दशक में कई ऐसी बड़ी फिल्में आईं जिनमें बड़े सितारे थे और फिल्म का बजट भी खूब ज्यादा था, लेकिन हर बार वो फिल्म हिट हो जाए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan की एक ऐसी ही फिल्म है, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया लेकिन वो फिल्म महाफ्लॉप हो गई। हालांकि फिल्म के गाने जरूर हिट रहे। कौन सी है वो फिल्म आइए आपको बताते...

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड में बिग बजट फिल्मों का बोलबाला खूब रहता है। दर्शक भी ये देखकर उत्साहित हो जाते हैं कि शायद ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है तो कमाल हो ही जाएगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ये चलन आज या कल से नहीं बल्कि 70 और 80 के दशक से चल रहा है कि बड़ी फिल्म के साथ बड़ा बजट और बड़े सितारे आते तो हैं लेकिन हर बार वो फिल्म हिट हो जाए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अमिताभ बच्चन की एक ऐसी ही फिल्म है, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया लेकिन वो फिल्म महाफ्लॉप हो गई। हालांकि फिल्म के गाने जरूर हिट रहे। कौन सी है वो फिल्म आइए आपको बताते हैं.

.. 7 सुपरस्टार्स से सजी थी वो फिल्म 1980 में आई इस फिल्म का नाम था शान । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा कई बड़े सितारे थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ उस दशक के सुपरस्टार सुनील दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, परवीन बॉबी, राखी गुलजार, बिंदिया गोस्वामी, जॉनी वाकर और कुल भूषण खरबंदा थे। फिल्म में कुलभूषण खरबंदा ने शाकाल का किरदार निभाया था। हां हां, वही शाकाल का किरदार जिसको देखकर आजकल इंटरनेट आप लोगों के चेहरे पर मुस्कान आती है या यूं कह सकते हैं कि उन तस्वीरों का इस्तेमाल मीम्स में करते हैं। इस फिल्म को रमेश सिप्पी ने बनाया था। शोले के बाद ये उनकी वो फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन थे और उम्मीद थी कि भई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहशत तो जरूर मचाएगी और हो सकता है कि शोले जैसा मैजिक दोबारा हो जाए, पर उम्मीदों पर पानी फिरना किसे कहते हैं ये फिल्म की रिलीज ने बता दिया था। यह भी पढ़ें- कॉन्सर्ट से पहले Enrique Iglesias ने अपनी फीमेल फैन को यूं किया सरप्राइज, फैंस बोले- 'बहुत लकी है' 6 करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म इस फिल्म का जब ऐलान हुआ तो हर तरफ चर्चा थी कि कोई बड़ी फिल्म आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शान' फिल्म बजट करीब 6 करोड़ था। हैरानी की बात है कि फिल्म शोले इसके आधे बजट में बन गई थी। शोले के दोगुने बजट वाली इस फिल्म की चर्चा भी हुई और कहा गया कि उस वक्त की ये बड़ी और महंगी फिल्म थी और तीन साल तक बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी शान के नाम ही रहा। फिल्म रिलीज हुई, तो मेकर्स को लगा कि हिट तो ये जरूर होगी। हालांकि फिल्म की शुरुआत भी अच्छी हुई लेकिन खराब रिव्यूज ने सारा मजा किरकिरा कर दिया और इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा और आखिरकार फिल्म फ्लॉप के गड्ढे में जा गिरी। हीरो से ज्यादा विलेन हुआ पॉपुलर इस बड़ी सी स्टारकास्ट वाली फिल्म में हीरो से ज्यादा चर्चा विलेन की हुई। जी हां, फिल्म कुलभूषण खरबंदा थे जिन्होंने शाकाल का किरदार निभाया था। उनके किरदार की जमकर चर्चा हुई और दर्शकों को उनका किरदार भी पसंद आया। लोगों की जुबान पर फिल्म के बड़े स्टार्स का नाम नहीं था, बल्कि शाकाल का नाम था और यही किरदार निभाकर कुलभूषण खरबंदा फिर से पॉपुलर विलेन्स की लिस्ट में आ गए। फिल्म के गाने हुए ब्लॉकबस्टर भले ही इस फिल्म के नाम पर फ्लॉप फिल्म का ठप्पा लगा हो लेकिन ये फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म के गाने जरूर हिट रहे। फिल्म के सभी गानों को दर्शकों ने भर-भरकर प्यार दिया। फिल्म में कुल 6 गाने थे और सारे का सारे गाने दर्शकों की जुबान पर थे। जिसमें जानू मेरी जान, यम्मा यम्मा, प्यार करने वाले, नाम अब्दुल है मेरा और दोस्तों से प्यार किया शामिल है। ये गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं और जब भी बजते हैं लोगों के पैर भी अपने आप थिरकते हैं। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने कुछ सालों बाद दोबारा से री-रिलीज किया लेकिन इस बार वक्त का पांसा पलटा और मेकर्स की चांदी हो गई। फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया जो कि मेकर्स के लिए फायदेमंद रहा। टीवी पर भी फिल्म कई बार आई और दर्शकों ने इसे पसंद किया। यह भी पढ़ें- आगरा के इस सिनेमा में आज पहुंचेंगे एक्टर हर्षवर्धन राणे, दर्शकों से करेंगे मुलाकात

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Amitabh Bachchan Shaan Movie Bollywood Flop Films Kulbhushan Kharbanda Shakaal Shaan Movie Hit Songs Ramesh Sippy Shaan Shaan Film Re-Release Success 1980S Big Budget Bollywood Films Shashi Kapoor Shatrughan Sinha Rakhi Rakhi Gulzaar Sholay Parveen Babi Shaakal Kulbhushan Kharbanda 1980 Movie Old Songs Old Hit Songs Amitabh Songs Shashi Kapoor Songs Lata Mangeshkar Songs Yamma Yamma Song

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಐಶ್ವರ್ಯಾ ರೈ ಮತ್ತೆ ಗರ್ಭಿಣಿಯಾಗುವುದು ಕಷ್ಟ! ಕೊನೆಗೂ ಮೌನ ಮುರಿದ ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌?ಐಶ್ವರ್ಯಾ ರೈ ಮತ್ತೆ ಗರ್ಭಿಣಿಯಾಗುವುದು ಕಷ್ಟ! ಕೊನೆಗೂ ಮೌನ ಮುರಿದ ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌?Amitabh Bachchan Shocking Comments: ಅಮಿತಾಬ್‌ ಬಚ್ಚನ್‌, ಐಶ್ವರ್ಯ ರೈ ಗರ್ಭಾದಾರಣೆಯ ವದಂತಿಗಳಿಗೆ ಕಟುವಾಗಿ ಪ್ರತಿಕ್ರಿಯಿಸಿದ್ದರು.
Read more »

पीयूष पांडे का मुंबई में आज अंतिम संस्कार: अमिताभ बच्चन पहुंचे; एड गुरु ने कहा था- जिंदगी और विज्ञापन दोनों...पीयूष पांडे का मुंबई में आज अंतिम संस्कार: अमिताभ बच्चन पहुंचे; एड गुरु ने कहा था- जिंदगी और विज्ञापन दोनों...Piyush Pandey Funeal Llive Photos; Amitabh Bachchan| Mumbai Shamshan Ghat
Read more »

अमिताभ बच्चनचे केस कापताना सोडले प्राण! ज्याने दिला ‘एंग्री यंग मॅन’चा लुक तोच जीवानीशी गेलाअमिताभ बच्चनचे केस कापताना सोडले प्राण! ज्याने दिला ‘एंग्री यंग मॅन’चा लुक तोच जीवानीशी गेलाAmitabh Bachchan: सेलिब्रिटी हेअर स्टायलिस्टने सांगितले की त्याचे वडील एक प्रसिद्ध हेअर स्टायलिस्ट होते आणि त्यांनी 70 च्या दशकात अनेक चित्रपटांसाठी अमिताभ बच्चन यांना लूक दिला होता.
Read more »

43 साल जेल में बिताने के बाद निर्दोष साबित हुए, अब निर्वासन का खतरा43 साल जेल में बिताने के बाद निर्दोष साबित हुए, अब निर्वासन का खतरासुब्रमण्यम वेदम, जिन्हें 43 साल जेल में बिताने के बाद खुद को निर्दोष साबित करने में सफलता मिली, अब निर्वासन के खतरे का सामना कर रहे हैं। 1980 में एक दोस्त की हत्या के आरोप में फंसाए गए वेदम को दो बार दोषी ठहराया गया, लेकिन हाल ही में उनकी सजा रद्द कर दी गई। अब, उन्हें इमिग्रेशन कोर्ट को यह समझाना होगा कि 1980 के दशक में ड्रग्स लेने के आरोप में मिली सजा को उनके साथ हुए अन्याय से अधिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
Read more »

वाजपेयी, चरण सिंह के साथ जीप पर लालू यादव, कांग्रेस के खिलाफ हुंकार... ये तस्वीर ऐतिहासिक है!वाजपेयी, चरण सिंह के साथ जीप पर लालू यादव, कांग्रेस के खिलाफ हुंकार... ये तस्वीर ऐतिहासिक है!1980 के दशक में जब भारत की राजनीति 1975 की संपूर्ण क्रांति के आभामंडल से बाहर निकल रही थी तो देश में कई प्रयोग हुए थे. इसी दौरान एक ऐसा मौका आया जब पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और बीजेपी के दिग्गज अटल बिहारी वाजपेयी एक मंच पर थे. और इसी मंच पर वाजपेयी के पीछे थे जेपी के युवा शिष्य लालू यादव. ये भारत के राजनीति की अनोखी तस्वीर थी.
Read more »

रेखा: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात कीरेखा: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात कीहिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने 1980 के दशक में एक इंटरव्यू में वासना, शराब और ड्रग्स के सेवन जैसी बुरी आदतों की बात की थी। इसके अलावा, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपने अफेयर पर भी खुलकर चर्चा की थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:40