Digital Arrest: हाल के समय में डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रोहिणी से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड इंजीनियर के साथ 19 दिन तक डिजिटल अरेस्ट चला. इस स्कैम में उन्होंने 10 करोड़ रुपये गंवाए. आइए आपको बताते हैं कि यह स्कैम कैसे हुआ.
हाल के समय में डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रोहिणी से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड इंजीनियर के साथ 19 दिन तक डिजिटल अरेस्ट चला. इस स्कैम में उन्होंने 10 करोड़ रुपये गंवाए.
आइए आपको बताते हैं कि यह स्कैम कैसे हुआ. Raveena Tandon Explained: कौन हैं रवीना के पति अनिल थडानी, जिन्होंने 'पुष्पा', 'बाहुबली' और KGF जैसी फिल्मों को पैन इंडिया बनाया ब्लॉकबस्टर, जानें क्या है फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिहार के इस लाल का कमाल, कबाड़ से की शुरुआत, 9 बार हुआ फेल लेकिन फिर भी नहीं मारी हार, आज ₹14000 करोड़ का मालिकPhotos: इस बार कुंभ का बना लीजिए प्लान, देखिए गंगा पर घाट इस बार दिव्य बन रहा आपने डिजिटल अरेस्ट के बारे में सुना होगा. यह एक नए तरह का स्कैम है, जिसमें स्कैमर खुद को पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताता है और लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश करता है. हाल के समय में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रोहिणी से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड इंजीनियर के साथ 19 दिन तक डिजिटल अरेस्ट चला. इस स्कैम में उन्होंने 10 करोड़ रुपये गंवाए. आइए आपको बताते हैं कि यह स्कैम कैसे हुआ.रोहिणी के रहने वाले 77 साल के रिटायर्ड इंजीनियर ने बताया कि उनके पास 25 सितंबर को एक कूरियर कंपनी से फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को एक कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताया और इंजीनियर को मुंबई से चीन के लिए भेजे गए उनके नाम के एक संदिग्ध पार्सल के बारे में बताया. इंजीनियर ने पार्सल के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से बात करने के लिए कहा गया. इंजीनियर को फिर एक वीडियो कॉल आया जिसमें उसने एक आदमी को मुंबई पुलिस के लोगो के सामने बैठा देखा. अधिकारी ने उसे पार्सल स्कैम के बारे में बताया और वेरिफाई करने के लिए उसके बैंक डिटेल्स मांगे. फिर कॉल को एक दूसरे व्यक्ति के पास ट्रांसफर कर दिया गया, जिसने खुद को एक सीबीआई का सीनियर ऑफिसर बताया और इंजीनियर पर और दबाव डाला.इंजीनियर ने बताया कि एक अफसर ने उसे एकांत कमरे में जाने को कहा ताकि कोई बातचीत ना सुन सके. फिर उसने उस इंजीनियर से कई सवाल पूछे. इसके बाद उसने उसे कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखाए, जिनमें से एक में इंजीनियर का आधार कार्ड नंबर था और दूसरे में उसे देश छोड़ने से मना किया गया था. इंजीनियर ने यह भी बताया कि फोन पर बात करने वाले अफसर ने उसे धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में अपने बच्चों या किसी और को न बताए, नहीं तो उन्हें परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले ने दावा किया कि मेरा फोन उनकी निगरानी में है.अगले दिन इंजीनियर की एक और व्यक्ति से बात कराई गई, जिसने खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताया. इस अधिकारी ने इंजीनियर को मदद का आश्वासन दिया, जिससे उसका विश्वास और भ्रम और बढ़ गया. यह पूरा घटनाक्रम 19 दिनों तक चला. इस दौरान स्कैमर्स ने इंजीनियर से तीन किश्तों में 10.3 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का निर्देश दिया.14 अक्टूबर को स्कैमर्स ने दावा किया कि इंजीनियर का भाई भी जांच में शामिल है. इससे इंजीनियर पर दबाव पड़ा और उसे अपने भाई को भी इसमें शामिल करना पड़ा. लेकिन, उसके भाई ने स्कैम को पहचान लिया और इंजीनियर को आगे कोई भी पेमेंट करने से मना कर दिया. फिर उसने रोहिणी जिले के पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई.Yogi AdityanathSupreme Courtक्या कैलाश गहलोत ने ED-CBI के दबाव में छोड़ी AAP, BJP जॉइन करते ही किया बड़ा खुलासाnitish kumarकौन हैं राघवेंद्र शौकीन? आतिशी कैबिनेट में मिल सकती है जगह, AAP का बड़ा दांवBalwant Singh Rajoana
Online Fraud Rohini Engineer Scam Online Scam India Digital Arrest Fraud Cyber Crime Prevention Delhi Engineer Digital Arrest डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन स्कैम रोहिणी इंजीनियर स्कैम ऑनलाइन फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट स्कैम साइबर क्राइम दिल्ली इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जनवरी-अप्रैल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी में भारतीयों को 120 करोड़ रुपये गंवाए: रिपोर्टHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
डिजिटल अरेस्ट में ED की चार्जशीट, पिग-बुचरिंग स्कैम में 159 करोड़ की धोखाधड़ीप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने पिछले महीने बेंगलुरु में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट के समक्ष आठ आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (prosecution complaint) दर्ज की थी, जिन्होंने कथित तौर पर 'फर्जी' आईपीओ आवंटन के माध्यम से लोगों को 'लालच' दिया था.
Read more »
भोपाल में 6 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा शख्स, स्टेट साइबर पुलिस ने किया लाइव रेस्क्यूयोगेश देशमुख के मुताबिक फ़र्ज़ी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करने वालों ने विवेक से परिवार के किसी भी सदस्य से इस डिजिटल अरेस्ट के संबंध में न बताने को कहा.
Read more »
भारत पर 'डिजिटल अटैक': OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम से एक साल में 2140 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे बचें?Cyber Crime: ज्यादातर लोग इंवेस्टमेंट फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, फर्जी ट्रेडिंग एप्स, लोन एप्स, गेमिंग, डेटिंग एप्लीकेशन, ओटीपी और एल्गोरिदम मैनिपुलेशन के जरिए ठगे गए हैं.
Read more »
कंबोडिया में ली डिजिटल अरेस्ट की ट्रेनिंग, 10 दिन में आठ करोड़ की ठगी, STF ने किए पांच अरेस्टयूपी एसटीएफ ने गुरुग्राम से पांच ग्रेजुएट दोस्तों को गिरफ्तार कर एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करता था और मात्र 10 दिनों में आठ करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी कर चुका था। गिरोह का एक सदस्य कंबोडिया में ठगी की ट्रेनिंग लेकर आया...
Read more »
19 दिन, 10 करोड़, एक बुजुर्ग... दिल्ली में हुई 'डिजिटल अरेस्ट' की ये घटना कई लोगों के लिए सबकरोहिणी में रहने वाले एक 77 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर के साथ एक डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना में ठगों ने पीड़ित से 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठग ली।पीड़ित के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब उन्हें 25 सितंबर को एक कूरियर कंपनी से कॉल आया
Read more »
