हार्दिक पंड्या ने चौथे टी20 में धुआंधार बैटिंग की.उन्होंने 176.67 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली. स्लॉग ओवर में पंड्या बेहद खतरनाक हो जाते हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में ले गए टी20 में छठे नंबर र 87 रन की साझेदारी की.पंड्या ने इस दौरान एक रिकॉर्ड बनाया.उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया .
नई दिल्ली . ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने उस फॉर्म को अपने साथ इंग्लैंड के खिलाफ भी जारी रखा है. उन्होंने चौथे टी20 मैच में शानदार बैटिंग करते हुए टीम को मुश्किल से उबारा.
पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने भारतीय टीम को झटके पर झटका देते हुए शुरुआत बिगाड़ दी थी. मेजबान भारत 12 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा चुका था. इसके बाद एक समय ऐसा लगा कि टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी. लेकिन रिंकू सिंह के बाद हार्दिक पंडया और शिवम दुबे ने इसके बाद बेहतरीन बैटिंग कर भारत के स्कोर को 181 पर पहुंचा दिया. पंड्या ने 176.67 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पंड्या ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया . दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हार्दिक पंड्या ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. हार्दिक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 से 20 ओवर के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंड्या टी20 इंटरनेशनल मैचों में 16-20 ओवर के दौरान 1068 रन बना चुके हैं.इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.23 का रहा है. जबकि विराट कोहली ने 192.54 की स्ट्राइक रेट से इस दौरान 1032 रन बनाए हैं.इस लिस्ट में एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं. धोनी ने 152.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 1014 रन बनाए थे. 7 साल बाद कप्तानी मिलते ही तहस नहस किया रिकॉर्ड बुक… एशिया में मिली सबसे बड़ी जीत, भारत का दाग धुला चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, खूंखार बल्लेबाज की वापसी, भारत के खिलाफ फाइनल में जड़ चुका है सेंचुरी सूर्या – अक्षर के नाम सबसे बड़ी साझेदारी हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की. हार्दिक ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां पचासा 27 गेंदों में जड़ा जबकि शिवम दुबे ने 31 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा. दोनों इस मैच में 53-53 रनों की पारी खेली. यह भारत के लिए दोनों के बीच छठे या उससे निचले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पुणे में 91 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी की थी.जो अभी तक बरकरार है. हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने किया ये कमाल हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे दूसरी ऐसी जोड़ी है जिसने छठे नंबर पर या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए. उनसे पहले वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड और आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 2024 में यह कारनामा किया था. इंग्लैंड ने चौथे टी20 मैच में अच्छी शुरुआत की, लेकिन इस लय को बरकरार नहीं रख सकी. ओपनर फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई, जो पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली 50 प्लस रन की ओपनिंग साझेदारी है.
Virat Kohli Ind Vs Eng Ind Vs Eng 4Th T20 हार्दिक पंड्या रिकॉर्ड India Vs England Ind Vs Eng T20 Sereies हार्दिक पंड्या विराट कोहली Hardik Pandya Broke Viragt Kohli Record हार्दिकि पंड्या All Rounder Hardik Pandya Pandya Shivam Dube Batting Hardik Pandya T20 Record Pandya T20i Runs इंडिया वर्सेस इंग्लैंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन फ्लॉप, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभियान समाप्तविराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार रिकॉर्ड रखते हैं, लेकिन इस बार वो फ्लॉप रहे। उन्होंने सीरीज में 9 पारी में 190 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है।
Read more »
विराट के बल्ले से बचाया गाबा टेस्ट... अचानक हीरो बन गया बिहार का लालविराट कोहली द्वारा उपलब्ध कराए गए बल्ले से आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ब्रिसबेन टेस्ट में 31 रन की पारी खेलकर फॉलोऑन बचाया था.
Read more »
विराट कोहली रणजी में 6 रन बनाकर आउट, दिल्ली के फैंस निराशविराट कोहली रणजी ट्रॉफी में छह रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने पर दिल्ली के फैंस निराश होकर स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। हिमांशु सांगवान ने विराट को क्लीन बोल्ड किया।
Read more »
IND vs ENG 4th T20 LIVE SCORE: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, सामने 182 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड 1.4 ओवर के बाद ...IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score And Updates: हार्दिक पंड्या-शिवम दुबे के एक समान 53-53 रन के बूते भारत ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को 182 रन का लक्ष्य दिया है. भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए. पंड्या ने 27 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी जबकि शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा.
Read more »
IND vs ENG: पुणे में रोमांचक जीत से गदगद हुए कप्तान सूर्यकुमार, इन खिलाड़ियों का नाम लेकर की तारीफभारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में इंग्लैंड पर 15 रन की जीत के बाद जीत का श्रेय टीम के एकजुट प्रदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि एक ओवर में तीन विकेट गंवाना बदतर था. भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 30 गेंद में चार छक्कों और इतने ही चौकों से 53 रन की पारी खेली. शिवम दुबे (53 रन, 34 गेंद, सात चौके, दो छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की, जिससे टीम 12 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद 9 विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रही.
Read more »
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया, बनाया अनोखा रिकॉर्डभारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 15 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है.
Read more »
