17 फरवरी को 'रिंग ऑफ फायर': टोटल से हाइब्रिड तक, जानें कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण
"नई दिल्ली, 16 फरवरी । साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है।Advertisment अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, जिससे चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए रोक देता है। यह घटना साल में दो बार आने वाले एक्लिप्स सीजन में होती है, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा सूर्य-पृथ्वी की कक्षा से थोड़ी झुकी हुई होती है। इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, क्योंकि वह पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है। नतीजा यह होता है कि सूर्य का केंद्र भाग ढक जाता है, लेकिन चारों ओर एक चमकदार रिंग दिखाई देता है, जो आग के गोले जैसा लगता है। मंगलवार को रिंग ऑफ फायर का यह नजारा मुख्य रूप से अंटार्कटिका के दूरस्थ और बर्फीले क्षेत्रों में दिखेगा, एन्युलर फेज की अधिकतम अवधि लगभग 2 मिनट 20 सेकंड रहेगी। भारत में यह नहीं दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण एक-दो नहीं बल्कि कुल चार प्रकार के होते हैं, इनमें टोटल सोलर एक्लिप्स, एन्युलर सोलर एक्लिप्स, पार्शियल सोलर एक्लिप्स और हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स। टोटल सोलर एक्लिप्स :- इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और अस्थाई तौर पर सूर्य किरणे पृथ्वी तक पहुंच पाती, जिससे दिन के समय में भी अंधकार हो जाता है और सूर्य का कोरोना दिखाई देता है। यह सबसे दुर्लभ और खूबसूरत नजारा होता है। एन्युलर सोलर एक्लिप्स : इसमें चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखता है, इसलिए रिंग बनती है। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखाई देता है, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता। परिणामस्वरूप, सूर्य के चारों ओर चमकदार वलय बन जाता है, जो खूबसूरत लगता है। पार्शियल सोलर एक्लिप्स : इसमें सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है, जैसे कोई टुकड़ा काटा गया हो। पार्शियल सोलर एक्लिप्स के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन तीनों पूरी तरह एक सीधी रेखा में नहीं होते। इससे सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक जाता है, बाकी हिस्सा चमकता रहता है, जिससे सूर्य आधा-आधा या चांद के आकार जैसा दिखाई देता है। हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स : पृथ्वी की वक्रता के कारण इसमें कुछ जगहों पर टोटल और कुछ पर एन्युलर दिखता है। हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को कुछ जगहों पर पूरी तरह ढक लेता है और कुछ जगहों पर केवल छल्ला बनाता है । यह पृथ्वी की वक्रता और चंद्रमा की छाया की लंबाई के कारण होता है। --आईएएनएस एमटी/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
विज्ञान प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय 17 फरवरी को 'रिंग ऑफ फायर': टोटल से हाइब्रिड तक जानें कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10ನೇ ತರಗತಿಯ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ ಗೈರು..!ಫೆಬ್ರವರಿ 17 ರಂದು ಸಿಬಿಎಸ್ಇ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳು ಆರಂಭವಾಗುವುದರಿಂದ ಈಗಾಗಲೇ ಪ್ರವೇಶ ಪತ್ರವನ್ನು ಸಹಿತ ಬಿಡುಗಡೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.ಆದರೆ ಇದೆ ವೇಳೆ ಈಗ ಬಂದಿರುವ ಮಾಹಿತಿ ಪ್ರಕಾರ ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ ಈ ವರ್ಷ 10ನೇ ತರಗತಿಯ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳಿಗೆ ಹಾಜರಾಗುವುದಿಲ್ಲ ಎಂದು ಮೂಲಗಳು ತಿಳಿಸಿವೆ.
Read more »
US-Iran likely to hold nuclear deal talks on Feb 17 in GenevaThe United States and Iran are expected to hold the next round of talks over the nuclear deal on Tuesday (local time) in Geneva, Switzerland, CNN reported.
Read more »
पीएम मोदी का क्या तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण में जाना मुश्किल? अबतक जो पता हैबांग्लादेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 17 फ़रवरी से शुरू होगी और उसी दिन नए सांसदों और कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.
Read more »
बांग्लादेश में 17 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, 13 देशों को भेजा गया न्योताबांग्लादेश में 17 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, 13 देशों को भेजा गया न्योता
Read more »
PM મોદી નહીં, તારિક રહેમાનના શપથગ્રહણમાં ભારત તરફથી સામેલ થશે આ નેતા; સામે આવ્યું નામBangladesh Tarique Rahman: બાંગ્લાદેશના રાષ્ટ્રપતિ મોહમ્મદ શહાબુદ્દીન 17 ફેબ્રુઆરીના રાજે રાષ્ટ્રીય સંસદ પરિસરના સાઉથ પ્લાઝામાં તારિખ રહેમાનના નવા મંત્રીમંડળને શપથ લેવડાવશે.
Read more »
Bangladesh Election 2026: Lok Sabha Speaker Om Birla & Foreign Secretary Vikram Misri to represent India at Tarique Rahmans Swearing-in-CeremonyLok Sabha Speaker Om Birla along with Foreign Secretary Vikram Misri, will represent India at Bangladesh PM-elect Tarique Rahmans swearing-in in Dhaka on February 17.
Read more »
