ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा बदलाव हो गया है। माता-पिता की परमिशन के बिना 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उनके अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक , इस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह फैसला देश के नए ऑनलाइन सेफ्टी नियम के तहत हुआ है। हालांकि, 16 साल के कम आयु वाले बच्चे माता-पिता की सहमति के साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दुनिया का पहला ऐसा कानून है, जो बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है। इस नियम का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को 49.
5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लग सकता है। आइये, पूरा मामला जानते हैं। 10 दिसंबर से बंद हो जाएंगे अकाउंटऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट के तहत आए इस नियम के अंर्तगत 10 दिसंबर से माता-पिता की सहमति के बिना 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। यह दुनिया का पहला राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध है। इसका मकसद बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान से बचाना है। जिन बच्चों के अकाउंट बंद होने वाले हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म पहले एक मैसेज भेज देगा। मैसेज में बच्चों को तीन ऑप्शन दिए जाएंगे। इसमें अपना डेटा डाउनलोड करना, अपनी प्रोफाइल को फ्रीज करना या फिर अकाउंट पूरी तरह से बंद होने देना शामिल होगा।AI की मदद से होगी जांचकंपनियां बच्चों की उम्र का पता लगाने के लिए सीधे आईडी डॉक्यूमेंट मांगने के बजाय AI का इस्तेमाल करेंगी। AI यूजर्स के ऑनलाइन व्यवहार जैसे कि वे क्या लाइक करते हैं, क्या कमेंट करते हैं और कैसे एंगेज करते हैं के आधार पर उनकी उम्र का अनुमान लगाएगा। अगर किसी यूजर को लगता है कि उसकी उम्र गलत तरीके से कम बताई गई है, तो वह एक सेल्फी के जरिए अपनी उम्र वेरिफाई करवा सकता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक के लिए एज-एश्योरेंस टेक्नोलॉजी देने वाली Yoti कंपनी का कहना है कि इस नई प्रक्रिया को समझने में यूजर्स को कुछ हफ्ते लग सकते हैं। अन्य देशों में भी आ सकता है नियमऑस्ट्रेलिया का यह कानून सोशल मीडिया कंपनियों के लिए यह जरूरी बनाता है कि वे 16 साल से कम उम्र के उन यूजर्स के अकाउंट ब्लॉक या सस्पेंड कर दें, जिनके पास माता-पिता की मंजूरी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कानून दुनिया भर के लिए एक मिसाल बनेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 तक दूसरे देश भी इसी तरह के कानून अपना सकते हैं।
Facebook Instagram Facebook Account Instagram Account Snapchat फेसबुक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम नियमऑस्ट्रेलिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुजुर्ग के कराया इंवेस्टमेंट, नारियल व्यापार के नाम पर कर डाली 16 लाख की ठगीठाणे में नारियल व्यापार के नाम पर एक व्यापारी से ₹16.82 लाख की ठगी हुई. चार लोगों ने ऊंचे मुनाफे का लालच देकर रकम निवेश करवाई और बाद में भुगतान से इनकार कर दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज किया है.
Read more »
एक फूड ट्रक में दुनिया भर के स्नैक्स, बिना विदेश गए चखें 16 देशों का खानायात्रा का मतलब अब सिर्फ जगहें देखना नहीं, बल्कि नए स्वादों को महसूस करना भी है. भारत का नया स्नैक ट्रांजिट पॉप-अप इसी ट्रेंड को आगे बढ़ा रहा है, जहां लोग बिना विदेश गए कई देशों के स्नैक्स का स्वाद चख रहे हैं.
Read more »
டிசம்பர் 2ல் ராகு பெயர்ச்சி! 3 ராசிகளுக்கு அடிக்கப்போகும் ஜாக்பார்ட்!சுமார் 10 ஆண்டுகளுக்கு பிறகு நிகழும் பெயர்ச்சியால், குறிப்பிட்ட மூன்று ராசிக்காரர்களுக்கு அபரிமிதமான செல்வம் மற்றும் மன நிம்மதி கிடைக்க போகிறது.
Read more »
Cyclone Montha: बेमौसम बारिश ने 16 हजार एकड़ में लगी फसल कर दी बर्बादCyclone Montha:मुजफ्फरपुर जिले में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के कारण 16 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे 27 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है और रबी फसल की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों को बीज उपलब्ध कराए जा रहे...
Read more »
Kerala Zoo: পথকুকুরের হামলায় কমপক্ষে ১০ হরিণের মৃত্যু! চিড়িয়াখানায় হুলুস্থুল কাণ্ড...10 deer attacked by street dog and die in a zoo at Kerala
Read more »
Bihar Election 2025: विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध, 16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता लागूपटना में मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारी ने विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए...
Read more »
