Sunny Deol And Jackie Shroff Debut Film: आज से 42 साल पहले यानी आज ही के दिन 16 दिसंबर 1983 को दो एक्टर्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था- सनी देओल और जैकी श्रॉफ. 42 साल बाद भी सनी देओल का स्टारडम बरकरार है, जबकि जैकी श्रॉफ अब स्क्रीन पर एक खतरनाक विलेन का रोल निभाते नजर आते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल और जैकी श्रॉफ ने एक साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. दोनों की डेब्यू धमाकेदार थी. सनी देओल ने फिल्म ‘ बेताब ’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी और जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘ हीरो ’ से.
ये दोनों ही फिल्में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं. सबसे पहले बात करें जैकी श्रॉफ की तो बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ ने लंबे करियर में सिनेमा से लेकर ओटीटी तक अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. यह सफर सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ से शुरू हुआ था और आज कल वह एक खतरनाक विलेन के रूप में फिल्मों में नजर आते हैं. फिल्म ‘हीरो’ में जैकी ने जैकी दादा नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो पुलिस कमिश्ननर की बेटी राधा को किडनैप करता है, लेकिन बाद में उससे प्यार हो जाता है और वह सुधर जाता है. विकिपीडिया के अनुसार, यह फिल्म साल 1983 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. फिल्म की कहानी रोमांच, एक्शन और रोमांस से भरी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीता था. फिल्म में अमरीश पुरी, और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार में थे. उस दौर में अभिनेता ने ‘कर्मा’, ‘खलनायक’, ‘राम-लखन’, ‘सौदागर’, ‘बॉर्डर’, और ‘रंगीला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों को जीता था. अब बात करें सनी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ की तो इसकी कहानी भी लोगों को बेहद पसंद आई थी और कमाई के मामले में इसने जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘हीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था. यह फिल्म 1983 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी. बता दें, ‘बेताब’ भी ‘हीरो’ की तरह ही एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था और राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को बिक्रम सिंह देहल ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ अमृता सिंह ने भी अपने डेब्यू रोल में काम किया थी. फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के ‘द टेमिंग ऑफ द श्रू’ पर आधारित थी. फिल्म का संगीत राहुल देव बर्मन ने तैयार किया था. आज 42 साल बाद भी सनी देओल एक दमदार हीरो के रूप में जाने जाते हैं और बहुत ही जल्द वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जो अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है.
Sunny Deol Betaab Hero Sunny Deol And Jackie Shroff Debut Film जैकी श्रॉफ सनी देओल बेताब हीरो सनी देओल और जैकी श्रॉफ की पहली फिल्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऑस्ट्रेलिया : सिडनी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुईऑस्ट्रेलिया : सिडनी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई
Read more »
Terrible School Bus Accident: গ্র্যাজুয়েশন সেলিব্রেট করে বাড়ি ফিরছিল! ফেরার পথে বাস গিয়ে পড়ল গভীর খাদে, মৃত ১৬ পড়ুয়া...School bus plunges into deep valley 16 students and driver dead 20 injured
Read more »
Rahul Easwar: അതിജീവിതയെ അധിക്ഷേപിച്ച കേസ്; രാഹുൽ ഈശ്വറിന് 16 ദിവസങ്ങള്ക്കുശേഷം ജാമ്യംകേസിൽ അറസ്റ്റിലായി 16 ദിവസത്തെ റിമാന്ഡിനുശേഷമാണ് രാഹുൽ ഈശ്വറിന് ഇന്ന് ജാമ്യം ലഭിച്ചത്
Read more »
Aaj Ka Rashifal : धनु संक्रांति आज, 3 राशि वालों को सूर्य देंगे पैसा और सम्मान, पढ़ें 16 दिसंबर 2025 का राशिफलRashifal 16 december 2025 : 16 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए.
Read more »
रेलवे के स्कूल में बच्चे का चाहते हैं प्रवेश, 16 दिसंबर से मिलेंगे फार्मपूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है. कक्षा 6 से 9 के लिए 16 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 तक प्रवेश फार्म मिलेंगे.
Read more »
'SGPGI का डिजिटाइज्ड कर AI से बेस्ट इलाज देंगे': निदेशक बोले- किसी भी इलाज के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना ...सवाल ...एक और साल स्थापना वर्ष के पूरे हुए, 42 साल का सफर, इसे कैसे देखते हैं? जवाब...
Read more »
