16 अवॉर्ड जीतने वाली BLOCKBUSTER, थिएटर्स में छा गई थी मराठा योद्धा की कहानी, 350 करोड़ से ज्यादा हुई थी कम...

Tanhaji The Unsung Warrior News

16 अवॉर्ड जीतने वाली BLOCKBUSTER, थिएटर्स में छा गई थी मराठा योद्धा की कहानी, 350 करोड़ से ज्यादा हुई थी कम...
ChhaavaAjay DevgnSaif Ali Khan
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Unforgettable Movie: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म 'छावा' झामफाड़ कमाई कर रही है. देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का डंका बज रहा है. इसमें विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया है. आज हम आपको एक और मराठा योद्धा पर बनी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी सिनेमाघरों में छा गई थी.

नई दिल्ली. विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में छा गए हैं. उनकी फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अंधाधुंध कमाई कर रही है. इस बीच आपको 5 साल पुरानी फिल्म के बारे में बताते है, जिसमें एक और मराठा योद्धा की वीरता की कहानी को बयां किया गया था.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’. ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे. वह फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के करीबी और मराठा योद्धा तान्हाजी मालुसरे की भूमिका में थे. अजय देवगन ने अपने इस किरदार में जान फूंक दी थी. उनकी दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई थी. इस फिल्म की कहानी 17वीं शताब्दी में मुगल शहशांह औरंगजेब के कब्जे से कोंढाणा किले को वापस हासिल करने पर आधारित थी. उस वक्त शिवाजी महाराज के सबसे बहादुर सेनापति तान्हाजी मालुसरे मुगल की सेना से भिड़ गए थे और कोंढाणा किले पर जीत का परचम लहराया था. एक्शन से भरपूर पीरियड फिल्म में अजय देवगन के अलावा ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में शरद केलकर, काजोल और नेहा शर्मा जैसे सितारे नजर आए थे. शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया था. फिल्म में विलेन कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान थे. अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में सैफ अली खान विलेन बनकर छा गए थे. उन्होंने बड़े पर्दे पर उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में ऐसी खलयाकी दिखाई कि ऑडियंस भी हैरान रह गई थी. परफॉर्मेंस के मामले में सैफ अली खान ने अजय देवगन की टक्कर दी थी. ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया था. इस फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स और वॉर सीक्वेंस खूब तारीफ हुई थी. मूवी को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह करोड़ों रुपये बहा दिए गए थे. आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 150 करोड़ रुपये की लागत में ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ बनकर तैयार हुई थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने भारत में 332.8 करोड़ रुपये का ग्रोस बिजनेस किया था. दुनियाभर में 367.65 करोड़ रुपये की टोटल कमाई हुई थी. दिलचस्प बात है कि ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ साल 2020 की इकलौती सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साबित हुई थी. ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. मूवी को बेस्ट फिल्म, बेस्ट वीएफएक्स का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. ओम राउत को बेस्ट डायरेक्टर और सैफ अली खान ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म ने 16 अवॉर्ड जीते थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Chhaava Ajay Devgn Saif Ali Khan Tanhaji The Unsung Warrior Box Office Collection Saif Ali Khan Villain In Tanhaji The Unsung Warri Tanhaji The Unsung Warrior On Ott Tanhaji On Disney Plus Hotstar अजय देवगन सैफ अली खान तान्हाजी फिल्म काजोल सैफ अली खान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बैंक अधिकारी की मौत पर 1.05 करोड़ का मुआवजाबैंक अधिकारी की मौत पर 1.05 करोड़ का मुआवजाइंदौर में सड़क दुर्घटना में बैंक अधिकारी की मौत के मामले में कोर्ट ने परिवार को 1.05 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। उनकी कार कंटेनर से टकरा गई थी।
Read more »

बचपन में बुली हुई थी शाहिद कपूर की पिता की अनुपस्थिति का दर्दबचपन में बुली हुई थी शाहिद कपूर की पिता की अनुपस्थिति का दर्दबॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी बचपन की कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के तलाक के बाद उन्हें स्कूल में बुली हुई थी।
Read more »

2 घंटा 44 मिनट की अमिताभ बच्चन की वाहियात फिल्म, रिलीज होते ही उड़ गई थी धज्जियां, 4 सितारों का धरा रह गया था स्टारडम2 घंटा 44 मिनट की अमिताभ बच्चन की वाहियात फिल्म, रिलीज होते ही उड़ गई थी धज्जियां, 4 सितारों का धरा रह गया था स्टारडम2018 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म ने 300 करोड़ के बजट के मुकाबले बहुत कम कलेक्शन किया।
Read more »

14 साल छोटी पत्नी का Kiss करने से इनकार, शादी के लिए रखी थी शर्त, एक्टर बोला- उसे बदबू...14 साल छोटी पत्नी का Kiss करने से इनकार, शादी के लिए रखी थी शर्त, एक्टर बोला- उसे बदबू...रोडीज फेम रघुराम ने 2018 में नताली डि लुसियो से शादी की थी. दोनों की इंटरफेथ मैरिज हुई थी.
Read more »

फेसबुक से प्यार, कनाडा से दुल्हन, ढाई फुट के दूल्हे संग शादीफेसबुक से प्यार, कनाडा से दुल्हन, ढाई फुट के दूल्हे संग शादीकुरुक्षेत्र के ढाई फुट के पोला के साथ कनाडा से आई साढ़े तीन फुट की सुप्रीत की शादी हुई। प्यार की कहानी फेसबुक से शुरू हुई थी।
Read more »

पाकिस्तान में दो वाहनों की टक्कर में 16 की मौतपाकिस्तान में दो वाहनों की टक्कर में 16 की मौतलाल शाहबाज कलंदर के उर्स से पहले पाकिस्तान के सिंध में एक भयानक दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:47