Ayush Mhatre replaces Yashasvi Jaiswal: ओपनर यशस्वी जायसवाल को मुंबई टीम से रिलीज कर दिया गया है. जायसवाल ने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था जबकि दूसरी पारी में उन्होंने शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था. बाएं हाथ के इस ओपनर की जगह मुंबई ने वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में जगह दी है.
नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक जड़कर खूब वाहवाही लूटी. लेकिन यशस्वी अब मुंबई के लिए रणजी के अगले मैचों में नहीं खेल पाएंगे.
उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है. यशस्वी की जगह मुंबई ने वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम से जोड़ा है. मुंबई को रणजी के अगले मैच में हिमाचल प्रदेश से भिड़ना है. यशस्वी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. यह मैच शनिवार से मुंबई में खेला जाएगा. यशस्वी को इसलिए रिलीज किया गया क्योंकि उन्हें 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सत्र में अभी तक एक जीत और दो ड्रॉ खेलने वाली 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम बीकेसी मैदान पर अपना दूसरा घरेलू मैच खेलेगी. जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 67 और 156 रन की पारियां खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर दिया गया क्योंकि उन्हें 14 नवंबर से कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.यशस्वी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेंच गर्म कर लौटे थे. उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था. यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम से हुए बाहर. भारत से बैक टू बैक मिली हार को पचा नहीं पा रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, मिचेल मार्श बोले, -हम अपनी सर्वश्रेष्ठ…’ IND A vs SA A: 59 रन पर गिर गए थे 4 विकेट… ध्रुव जुरेल बने वन मैन आर्मी, 132 रन की पारी खेलकर टीम की बचाई लाज यशस्वी जायसवाल पहली बार झटका विकेट यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान के खिलाफ एक विकेट भी झटका था. उन्होंने दीपक हुड्डा को 248 के स्कोर पर आउट कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना विकेट लिया था. जायसवाल की गेंद पर हुड्डा को विकेटकीपर ने कैच किया था. गेंद से असर छोड़ते हुए यशस्वी जायसवाल ने दीपक हुड्डा को तो आउट किया ही है, उसके बाद वो दूसरी पारी में मुंबई को जबरदस्त शुरुआत भी दिलाई.शतकीय पारी खेलकर यशस्वी ने यह बता दिया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में छाप छोड़ने को तैयार हैं. टीम इस प्रकार है : शार्दुल ठाकुर , आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद , अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, मुशीर खान, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक तामोरे , इरफान उमेर, अखिल हरवाडकर, हिमांशु सिंह, कार्तिक मिश्रा, साईराज पाटिल.
Yashasvi Jaiswal Mumbai Vs Himachal Pradesh Ranji Trophy Yashasvi Jaiswal Release Mumbai Team Yashasvi Jaiswal South Africa Series यशस्वी जायसवाल आयुष म्हात्रे जायसवाल रणजी ट्रॉफी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का 7वां टेस्ट शतक, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का निकाला तेल, धोनी का रिकॉर्ड 26वें मैच में चूरYashasvi Jaiswal Century: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शतक ठोक दिया है।
Read more »
93 ವರ್ಷಗಳಲ್ಲಿ ಇದೇ ಮೊದಲ ಬಾರಿಗೆ... ವಿಶ್ವದಾಖಲೆ ಬರೆದ ಯಶಸ್ವಿ ಜೈಸ್ವಾಲ್! 23ರ ಹರೆಯದಲ್ಲೇ ಬ್ರಾಡ್ಮನ್ ರೀತಿಯ ಸಾಧನೆಗೈದ ಭಾರತದ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗYashasvi Jaiswal world record: ಭಾರತ ಮತ್ತು ವೆಸ್ಟ್ ಇಂಡೀಸ್ ನಡುವೆ ದೆಹಲಿಯಲ್ಲಿ ನಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಟೆಸ್ಟ್ ಪಂದ್ಯದ ಮೊದಲ ದಿನದಂದು ಯಶಸ್ವಿ ಜೈಸ್ವಾಲ್ ಅವರ ಬ್ಯಾಟ್ ಅದ್ಭುತ ಪ್ರದರ್ಶನ ನೀಡಿತು.
Read more »
Yashasvi Jaiswal Records: यशस्वी जायसवाल निकले जो रूट से आगे, इस मामले में बने नंबर-1यशस्वी पहले सेशन में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर जो रूट को पीछे छोड़ दिया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights: আমাদের বোলারদের এত বাজে ভাবে মেরো না! লারার কাতর অনুরোধে কী জবাব তরুণ তুর্কির?Brian Lara makes hilarious request Yashasvi Jaiswal
Read more »
Yashasvi Jaiswal Century: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल ने मचाई खलबली, रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दियाYashasvi Jaiswal Century vs Rajasthan: राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले दमदार शतक लगाया है।
Read more »
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रनों का अंबार लगा देगा ये खूंखार बल्लेबाज, धमाकेदार शतक से दे दी चेतावनी, ठोके 156 रनIndia vs South Africa Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे यशस्वी जायसवाल भारत लौट आए हैं और आते ही उन्होंने शानदार शतक लगाया है. यशस्वी ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी की.
Read more »
