RBL Bank Deal: आरबीएल बैंक बिकने जा रहा है। यूएई का बड़ा बैंक आरबीएल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। यह डील 15 हजार करोड़ रुपये की होगी।
नई दिल्ली: भारत के बड़े प्राइवेट बैंकों में एक आरबीएल बिकने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात का दूसरा सबसे बड़ा बैंक एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी इसे खरीदने के लिए आए आया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार यह बैंक आरबीएल में 15,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश के लिए अंतिम दौर की बातचीत कर रहा है। अगर यह सौदा पूरा हो जाता है तो एमिरेट्स एनबीडी आरबीएल बैंक में सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा और बैंक का नियंत्रण भी उसके पास आ जाएगा।Multibagger Stock: 12 महीने में 1 लाख के बना दिए 1 करोड़ रुपये, रोज अपर सर्किट छू रहा यह शेयर, कभी 50 पैसे से कम थी कीमतकैसे होगा यह निवेश?यह निवेश शेयर और वॉरंट के जरिए किया जाएगा, जिसे प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट कहते हैं। इसके बाद आरबीएल बैंक के 26% अतिरिक्त शेयरों के लिए एक ओपन ऑफर भी लाया जाएगा। इस पूरे निवेश का मकसद बैंक को नई पूंजी देना है, ताकि उसकी वित्तीय स्थिति और मजबूत हो सके। आरबीएल बैंक का मौजूदा मार्केट कैप करीब 17,786.
8 करोड़ रुपये है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उम्मीद है कि एमिरेट्स एनबीडी बैंक आरबीएल बैंक के कुल इक्विटी पूंजी का 51% हिस्सा अपने नाम कर लेगा।इस मामले में बढ़ेगी यूएई के बैंक की ताकतइस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल के हफ्तों में बैंक के नियंत्रण में बदलाव के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस सौदे से एमिरेट्स एनबीडी बैंक की एशिया में मौजूदगी बढ़ेगी। साथ ही, यह भारत और पश्चिम एशिया के बीच तेजी से बढ़ते रेमिटेंस यानी पैसे भेजने के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का एक बड़ा मौका होगा।आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय, देश के कुल प्रवासी भारतीयों का लगभग आधा हिस्सा हैं। वित्तीय वर्ष 2024 में खाड़ी देशों से भारत भेजे गए 38.7 अरब डॉलर के रेमिटेंस में से आधा हिस्सा सिर्फ यूएई से आया था। यह भारत के लिए विदेशी पैसे भेजने का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।शेयर में आई तेजीइस मौके की खबर के बाद आरबीएल के शेयर में तेजी आई है। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर करीब 7 फीसदी चढ़ गया है। वहीं मंगलवार को भी इसमें उछाल आया। सोमवार को यह शेयर 290.15 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह तेजी के साथ 294 रुपये पर खुला। कुछ ही देर बाद इसमें 3 फीसदी से ज्यादा तक की तेजी आ गई और यह 299.65 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 10:20 बजे यह शेयर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 292.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Emirates Nbd Bank Pjsc RBL And Emirates Nbd Bank Pjsc Bank RBL And Emirates Nbd Bank Pjsc Deal India Private Bank भारत के प्राइवेट बैंक आरबीएल बैंक आरबीएल बैंक और एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
15 Cooking tips and tricks: किचन के काम आसान बनाने के लिए 15 बेहतरीन हैक्सCooking tips: किचन के काम आसान बना देंगे ये 15 बेहतरीन कुकिंग हैक्स, साफ-सफाई के साथ खाना बनाना होगा आसान
Read more »
15 Cooking tips and tricks: किचन के काम आसान बनाने के लिए 15 बेहतरीन हैक्सCooking tips: किचन के काम आसान बना देंगे ये 15 बेहतरीन कुकिंग हैक्स, साफ-सफाई के साथ खाना बनाना होगा आसान
Read more »
LG Electronics IPO: एक और बड़े आईपीओ की आ गई डेट... ₹150000000000 का IPO ला रही एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, जानें पूरी डिटेलLG Electronics IPO Date: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने आईपीओ की तारीख घोषित कर दी है। कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा। इसका इश्यू साइज 15 हजार करोड़ रुपये है।
Read more »
Amazon सेल: iPhone 15 पर मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, मिस न करें ये Dealआईफोन 15 खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेज़न पर यह शानदार फोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। वैसे तो इसकी कीमत 69900 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 47000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ यह डील और भी आकर्षक हो जाती है। इस फोन में शानदार कैमरा और डिस्प्ले भी...
Read more »
Stocks to Buy: आज RBL Bank और Titan Company समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नलStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर बीते बुधवार को नरमी देखने को मिली थी। दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.09 अंक टूटकर 81,926.75 अंक पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 62.15 अंक की फिसलकर 25,046.
Read more »
RBL बैंक में 60% हिस्सेदारी लेने की तैयारी कर रहा है दुबई का ये बैंकअभी RBL बैंक में पब्लिक शयरहोल्डर्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है, इसके प्रमोटर कैटेगरी में कोई एंटिटी नहीं है. एमिरेट्स एनबीडी RBL बैंक में 60 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदना चाहता है.
Read more »
