गुरुग्राम में थार और बुलेट को लेकर दिए गए बयान पर हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह विवादों में घिर गए हैं। एक थार मालिक ने इस बयान को अपमानजनक बताते हुए लीगल नोटिस भेजा है और माफी की मांग की है, जिससे मामला गरमाया हुआ है।
गुड़गांव: थार और बुलेट को लेकर दिए गए बयान को लेकर हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह चर्चा में हैं। डीजीपी ने कहा था कि पुलिस सारी गाड़ियों को नहीं पकड़ेगी, केवल थार और बुलेट वालों को पकड़ेंगे। थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं.
..। इस बयान को लेकर थार गाड़ी के मालिक ने उन्हें वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि डीजीपी दिए गए बयान को लेकर माफी मांगें। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे उन्हें मजाक और मानसिक तनाव सहना पड़ा है। वह अपनी थार गाड़ी लेकर कहीं निकल नहीं पा रहे हैं। सेक्टर-102 में रहने वाले सर्वो मित्र ने वकील के जरिए हरियाणा के डीजीपी को ये नोटिस भेजा है।'मजाक बनने लगा, ताने सुने'नोटिस में सर्वो मित्र ने कहा है कि उन्होंने जनवरी-2023 में थार खरीदी थी। आरोप है कि डीजीपी के बयान के बाद हर जगह ताने सुनने पड़ रहे हैं। 8 नवंबर को गुड़गांव दौरे के दौरान डीजीपी का थार गाड़ी चलाने वालों पर दिया गया बयान अपमानजनक, मजाक उड़ाने वाला जैसा था। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया, न्यूज और डिजिटल प्लैटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे उन्हें रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों के बीच शर्मिंदगी, मजाक और मानसिक तनाव झेलना पड़ा।माफी मांगें डीजीपीशिकायतकर्ता करता ने आगे कहा कि डीजीपी अपने बयान को लेकर माफी मांगें। वहीं शिकायतकर्ता के वकील वेदांत शर्मा का कहना है कि काफी थार गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, डीजीपी के बयान पर थार रखने वाला हर व्यक्ति पीड़ित है। इसलिए उन्हें नोटिस भेजा है। बता दें कि डीजीपी ओपी सिंह ने कहा था कि थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं। जिस तरह की गाड़ी की चॉइस है, वो माइंड सेट शो करता है। थार लेंगे स्टंट करेंगे। जिसके पास भी थार होगी दिमाग घूमा हुआ होगा उसका।
Haryana News In Hindi Haryana Dgp Haryana Dgp Thar Haryana Dgp Thar Statement हरियाणा समाचार हरियाणा न्यूज हरियाणा डीजीपी थार हरियाणा डीजीपी थार पर बयान हरियाणा डीजीपी बुलेट पर बयान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नक्सलवाद के खिलाफ फाइनल प्लानिंग, फोर्स के मूवमेंट को लेकर नई रणनीति, पीएम मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल होंगे शामिलNaxalism: छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर फाइनल रणनीति बन सकती है। तैयारियां जोरों पर हैं।
Read more »
મેવાણીના પોલીસના પટ્ટા ઉતારવાના નિવેદન સામે ગુજરાતના DGP નો જવાબGujarat DGP On Jignesh Mevani Statement : જિજ્ઞેશ મેવાણીની ધમકી સામે ગુજરાતના ડીજીપીએ આપ્યો સણસણતો જવાબ
Read more »
SIR in Bengal: মাত্র ১৫ দিনে SIR এর কাজ শেষ! কীভাবে? জানালেন পুরুলিয়ার এই শিক্ষকPurulia BLO Brishaketu Kuiri submits SIR for within 15 days
Read more »
મેવાણીએ ગુજરાતના DGP ને ચોખ્ખેચોખ્ખું સંભળાવી દીધું, તમારુ નામ વિકાસ સહાય છે તો ગુજરાતની જનતા સહાય કરોJignesh Mevani Vs Gujarat DGP : ગુજરાતના ડીજીપીની સૂચના સામે ધારાસભ્ય જિગ્નેશ મેવાણીએ કહ્યું કે, મોટા ભાગના અધિકારીઓ ભ્રષ્ટાચાર કરી રહ્યા છે, તેમની સામે કાર્યવાહી કરો
Read more »
Iqoo 15 Launch: పవర్పుల్ 7000mAh బ్యాటరీతో iQOO 15 లాంచ్.. ఫీచర్స్ వివరాలు ఇవే!Iqoo 15 Launch Date In India Telugu: మార్కెట్లోకి iQOO 15 స్మార్ట్ఫోన్ లాంచ్ అయ్యింది. ఇది ప్రీమియం ఫీచర్స్తో అందుబాటులోకి వచ్చింది. అయితే, ఈ మొబైల్కు సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
iQOO 15 vs Oneplus 15 : खरीदने से पहले जानें किसमें कितना दमiQOO 15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसका मुकाबला Oneplus 15 से भी होगा। दोनों फोन्स में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। क्या खूबियां इन्हें अलग बनाती हैं, आइए जानते हैं।
Read more »
