Mahindra THAR Roxx: पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है. अब कंपनी इस एसयूवी को आगामी 15 अगस्त को बिक्री के लिए लॉन्च करेगी.
देश की प्रमुख स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी मशहूर एसयूवी थार के 5-डोर वर्जन को लॉन्च करने जा रही है. Thar 5 Door का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा है. आखिरकार कंपनी ने इसका टीजर वीडियो जारी किया है, इस एसयूवी को Thar ROXX नाम दिया गया है.
कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नई Thar Roxx को आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. पांच दरवाजों के चलते ये एसयूवी साइज में मौजूदा थ्री-डोर के मुकाबले बड़ी है. इसमें बिल्कुल नए डिज़ाइन का फ्रंट फेस और बॉडी कलर्ड ग्रिल दिया जा रहा है. इसे तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों 1.5 लीटर डीजल, 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है. थार 5-डोर में लंबा व्हीलबेस होगा, जिसका मतलब है कि ये SUV लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड स्कॉर्पियो एन के अधिक करीब होगी. केबिन के भीतर बेहतर स्पेस की भी उम्मीद है. थ्री-डोर के मुकाबले , इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स होंगे, जिसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 360 डिग्री कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, रियर AC वेंट, दो के बजाय 6 एयरबैग और यहां तक कि एक सनरूफ भी मिलेगा. ख़ास बात ये है कि, थार 5-डोर में रियर डिस्क ब्रेक भी मिलेंगे, जबकि रेगुलर थार में सिर्फ फ्रंट डिस्क ब्रेक ही मिलते हैं. यानी ये नई थार तकनीकी रूप से ज्यादा एडवांस होगी.कर लीजिए तैयारी! इस तारीख को आ रही है THAR 5-Door
Thar 5 Door Launch Date Mahindra THAR 5-Door Called Roxx Mahindra THAR Roxx Mahindra THAR Roxx Launch Date Mahindra THAR Roxx Teaser Mahindra THAR Roxx Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जंगल सफारी के दौरान दरियाई घोड़े के साथ टूरिस्ट ने कर दी ऐसी हरकत, देख लोगों का फूटा गुस्सामहज 9 सेकंड के इस वीडियो में गाड़ी में बैठा एक शख्स दरियाई घोड़े को धोखे से प्लास्टिक बैग खिलाता नजर आ रहा है.
Read more »
नर्सिंग होम से भागने के लिए 92 साल की दादी ने लगा दी छलांग, पल भर पार किया 2 मीटर ऊंचा गेटचौंका देने वाले वीडियो में एक 92 साल की बुजुर्ग महिला एक ऐसा कारनामा दिखाती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है.
Read more »
गुजरात में बच्चे क्यों लगा रहे इस्लामिक नारे?गुजरात से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। गुजरात में आंगनबाड़ी पर छोटे बच्चों से इस्लामी नारे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Fortuner को टक्कर देने आ रही नई SUV, लॉन्च से पहले देखें सारी अहम जानकारीNissan X Trail India Launch: भारतीय बाजार में अगले कुछ दिनों में फुलसाइज एसयूवी सेगमेंट में एक बेहद धांसू प्रोडक्ट की एंट्री होने वाली है और इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी गाड़ियों से है।
Read more »
आम आदमी पार्टी का ऐलान, हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनावहरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को ये ऐलान किया है।
Read more »
लोगों से खचाखच भरी मेट्रो में भोजपुरी गाना बजाकर लड़की ने लगाए ऐसे जबरदस्त ठुमके, लोग बोले- पीछे देखो पीछेसोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो के भीतर यात्रियों से भरे कोच में भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.
Read more »
