13 चौके-छक्के, 206 का स्ट्राइक रेट... सेमीफाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, थर्रा गया अफगानिस्तान

Vaibhav Suryavanshi News

13 चौके-छक्के, 206 का स्ट्राइक रेट... सेमीफाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, थर्रा गया अफगानिस्तान
Vaibhav Suryavanshi BattingVaibhav Suryavanshi 68 Runs In Semi FinalVaibhav Suryavanshi 24 Balls Fifty
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में तबाही मचाते हुए 68 रन बनाए. 206.06 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 आसमानी छक्के जड़े

Vaibhav Suryavanshi : अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने वो रूप दिखाया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 310 रनों का पहाड़ खड़ा किया.

टीम इंडिया को तेज और मजबूत शुरुआत की दरकार थी और ये जिम्मेदारी बिहार के लाल ने अपने कंधों पर ली. पहली गेंद से ही वैभव ने अटैकिंग मोड अपनाया और अफगान गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. वैभव सूर्यवंशी ने महज 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी. वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी के दम पर भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 10 ओवरों में 91 रन बना दिए. 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर जब 14 वर्षीय बल्लेबाज आउट हुए तो अफगानिस्तान टीम में मानो जान वापस आई. वैभव जब तक खेल रहे थे, अफगान गेंदबाजों की सामत आई हुई थी. वो डर से कांप रहे थे. सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में तबाही मचाते हुए 68 रन बनाए. 206.06 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 आसमानी छक्के जड़े. ऐसा लगा कि वो इस टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ेंगे, लेकिन 68 के स्कोर पर वो नूरिस्तानी उमरजई की गेंद पर कैच आउट हो गए. हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल 68 रनों की धमाकेदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी की यादें ताजा हो गई. ऐसा लगा जैसे क्रीज पर बाएं हाथ के धोनी हों. जी हां, वैभव ने अफगान गेंदबाज की गेंद पर शानदार हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर महफिल लूट ली. उनका ये शॉट गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार चला गया. वैभव सूर्यवंशी का हेलीकॉप्टर शॉट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और फैंस इसे देखकर 14 साल के खिलाड़ी की काबिलियत को देख तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. आखिरी 10 ओवर में बने 111 रन अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजी भी काफी साधारण रही. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आखिरी 10 ओवरों में अफगानिस्तान ने 111 रन बना दिए. फैसल शिनोजादा ने 110 रन और उजैर उल्लाह नियाजी ने 101 रनों की पारी खेलकर टीम को ऐसे टोटल तक पहुंचाया, जिसेहासिल करना भारत के लिए आसान नहीं होगा. ये भी पढ़ें: INDU19 vs AFGU19: गजब ड्रामा! 98 रन पर था अफगान बल्लेबाज, भारतीय विकेट कीपर ने जो किया देख नहीं होगा विश्वास; VIDEO

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Vaibhav Suryavanshi Batting Vaibhav Suryavanshi 68 Runs In Semi Final Vaibhav Suryavanshi 24 Balls Fifty Vaibhav Suryavanshi Latest News Vaibhav Suryavanshi Helicopter Shot Vaibhav Suryavanshi Fifty Ind Vs Afg Indu19 Vs Afgu19 India Vs Afghanistan U19 World Cup 2026 U19 World Cup 2026 Ind Vs Afg Semi Final वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी हेलीकॉप्टर शॉट अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत बनाम अफगानिस्तान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आर्थिक सर्वेक्षण: बिहार की विकास दर 13.1 प्रत‍िशत, बड़े राज्यों में तमिलनाडु के बाद दूसरे नंबर परआर्थिक सर्वेक्षण: बिहार की विकास दर 13.1 प्रत‍िशत, बड़े राज्यों में तमिलनाडु के बाद दूसरे नंबर परबिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, राज्य की विकास दर 13.
Read more »

नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत केस: बिल्डर की जमानत याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगीनोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत केस: बिल्डर की जमानत याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगीNoida News:नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की निर्माणधीन गड्ढे में डूबने से मौत के मामले में एमजेड विजटाउन बिल्डर के निदेशक अभय कुमार की जमानत याचिका सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी।
Read more »

13 फरवरी से शुरू होगा 'दिल्ली खेल महाकुंभ', 16 स्टेडियम समेत कई वेन्यू पर मैच13 फरवरी से शुरू होगा 'दिल्ली खेल महाकुंभ', 16 स्टेडियम समेत कई वेन्यू पर मैचदिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज 13 फरवरी से होने वाला है। इस बात की घोषणा खेल और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की। दिल्ली खेल महाकुंभ का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता करेंगी।
Read more »

कौन बनेगा मणिपुर का सीएम? बीजेपी विधायकों की एन बीरेन सिंह को न, दिल्ली में आज तय होगा नया नामकौन बनेगा मणिपुर का सीएम? बीजेपी विधायकों की एन बीरेन सिंह को न, दिल्ली में आज तय होगा नया नामभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर में नए मुख्यमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है, जो पूर्व मुख्यमंत्री एन.
Read more »

राजस्थान में बेटियों के लिए सैनिक बनने का सपना होगा पूरा! 160 सीटों पर 13 हजार दावेदार, सीकर-बीकानेर में खु...राजस्थान में बेटियों के लिए सैनिक बनने का सपना होगा पूरा! 160 सीटों पर 13 हजार दावेदार, सीकर-बीकानेर में खु...Balika Sainik Schools : राजस्थान में पहली बार राज्य सरकार की ओर से सरकारी बालिका सैनिक स्कूल शुरू किए जा रहे हैं. सीकर और बीकानेर में खुलने वाले इन स्कूलों के लिए भारी उत्साह देखने को मिला है, जहां 160 सीटों पर करीब 13 हजार छात्राओं ने आवेदन किया. इन संस्थानों का उद्देश्य छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है.
Read more »

नीतीश सरकार का बड़ा एलान, 20 जिलों में उद्योग के लिए 13 हजार एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहणनीतीश सरकार का बड़ा एलान, 20 जिलों में उद्योग के लिए 13 हजार एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहणबिहार सरकार औद्योगिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए 20 जिलों में 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर रही है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय और नई रेल लाइन जैसी विकास परियोजनाओं के लिए भी जमीन ली जा रही है। भूमि विवादों के समाधान हेतु विशेष सर्वेक्षण और राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है,...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:42:44